iQOO 15R से लेकर iPhone 17e तक, फरवरी में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
February 2026 Smartphone Launch: फरवरी 2026 का महीना भारत के स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद खास होने वाला है। खास बात है कि इस बार लॉन्च सिर्फ दिखावे पर नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी जैसे जरूरी पहलुओं पर फोकस करते नजर आ रहे हैं।
February 2026 Smartphone Launch: फरवरी में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन
Apple, Samsung, Vivo, Motorola और iQOO जैसी दिग्गज कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लाइनअप के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं। हालाकी बड़े डिजाइन बदलाव की उम्मीद कम है, लेकिन अंदरूनी हार्डवेयर में मजबूत अपग्रेड देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जनते हैं किस फोन में क्या खास है और कौन बनेगा आपका अगला स्मार्टफोन।
Samsung Galaxy S26 Series
Samsung फरवरी 2026 में अपने सबसे चर्चित स्मार्टफोन्स Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra को एक साथ लॉन्च कर सकता है, जिसे लेकर टेक मार्केट में जबरदस्त चर्चा है।इस बार कंपनी डिजाइन में बड़े बदलाव करने के बजाय डिस्प्ले को और बेहतर बनाने, कैमरा हार्डवेयर को थोड़ा अपग्रेड करने और नए जनरेशन प्रोसेसर पर फोकस कर रही है।
ये भी पढ़ें: 7,600mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और 200MP कैमरा संग iQOO 15R भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Galaxy Unpacked 2026 इवेंट 25 फरवरी के आसपास होने की उम्मीद जताई जा रही है, इसी वजह से Galaxy S26 Series को फरवरी का सबसे प्रीमियम और हाई-प्रोफाइल स्मार्टफोन लॉन्च माना जा रहा है, जिस पर हर स्मार्टफोन यूज़र की नजर टिकी हुई है।
Vivo V70 और V70 Elite
Vivo अपनी पॉपुलर V-series को आगे बढ़ाते हुए Vivo V70 और Vivo V70 Elite को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मिड-फरवरी में इन फोन्स की एंट्री की चर्चा तेज है। इस सीरीज को उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया जा रहा है जो प्रीमियम लुक के साथ शानदार कैमरा परफॉर्मेंस चाहते हैं।
हालाकी ये फोन फ्लैगशिप नहीं होंगे, लेकिन कीमत ₹55,000 से नीचे रहने की उम्मीद है, जिससे Vivo V70 सीरीज अपर-मिडरेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकती है। स्लिम डिजाइन और कैमरा क्वालिटी हमेशा से Vivo V-series की पहचान रही है, और इस बार भी कंपनी उसी फॉर्मूले पर भरोसा करती दिख रही है।
iQOO 15R
iQOO इस बार वाकई कुछ नया करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि iQOO 15R को 24 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा और यह कंपनी की फ्लैगशिप नंबरिंग में पहला ‘R’ वेरिएंट होगा। शुरुआती बेंचमार्क लिस्टिंग्स में इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर होने के संकेत मिले हैं, यानी परफॉर्मेंस के मामले में यह किसी भी फ्लैगशिप से कम नहीं होगा।
हालाकी कीमत को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसे मुख्य iQOO 15 से सस्ता रखा जाएगा, जिससे दमदार स्पीड और पावर चाहने वाले यूज़र्स के लिए iQOO 15R एक बेहद आकर्षक विकल्प बन सकता है।
Motorola Edge 70 Fusion
Motorola Edge 70 Fusion को लेकर स्मार्टफोन बाजार में पहले से ही काफी चर्चा है और यह फोन फरवरी के बड़े लॉन्च लाइनअप का हिस्सा माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6.78 इंच का बड़ा 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो स्मूद और शार्प विजुअल एक्सपीरियंस देगा।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जबकि फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony LYTIA मेन कैमरा मिल सकता है। हालाकी सबसे ज्यादा ध्यान इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी खींचती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
गौरतलब है कि IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह फोन पानी और धूल से भी काफी हद तक सुरक्षित रह सकता है, जिससे यह डेली यूज़ के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बन सकता है।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy A55 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट, कीमत में ₹14,000 की भारी कटौती
iPhone 17e
Apple फरवरी के आखिर तक अपनी ‘e’ सीरीज को आगे बढ़ाते हुए iPhone 17e को लॉन्च कर सकता है, जिसे लेकर टेक मार्केट में पहले से ही काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है जो Apple का अनुभव थोड़ी कम कीमत में चाहते हैं।
iPhone 17e में दमदार A19 प्रोसेसर और सुरक्षित Face ID फीचर मिलने की उम्मीद है, जिससे परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी दोनों मजबूत रहेंगी। हालाकी कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत ₹64,999 से कम हो सकती है, जो इसे Apple के अब तक के ज्यादा किफायती iPhone विकल्पों में शामिल कर सकती है।