उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों का बड़ा सम्मान, रिंकू सिंह को मिली सरकारी नौकरी, करोड़ों की पुरस्कार राशि वितरित

Uttar Pradesh Sports Awards 2026 Rinku Singh Appointment Lakshman Award Yogi Adityanath
1 min read

उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने एक अहम फैसले में कई स्टार खिलाड़ियों को न सिर्फ सम्मानित किया, बल्कि उन्हें सरकारी नौकरी और लाखों रुपए की पुरस्कार राशि भी दी। इस बीच क्रिकेटर रिंकू सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की खबर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। यह कदम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेलों को नई दिशा देने की कोशिश माना जा रहा है।

खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी, रिंकू सिंह को अहम पद

कार्यक्रम (Uttar Pradesh Sports Awards 2026) में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी पदों पर नियुक्ति दी गई। क्रिकेट खिलाड़ी रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनाया गया, जो उनके करियर का एक नया अध्याय माना जा रहा है। बता दें कि उनके अलावा भी कई खिलाड़ियों को अहम जिम्मेदारियां दी गईं।

हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल और पैरालंपिक हाई जंप खिलाड़ी प्रवीण कुमार को डिप्टी एसपी का पद मिला। वहीं पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी अजीत सिंह और एथलेटिक्स खिलाड़ी सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया। इसके साथ ही प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई।

हालांकि यह सिर्फ सम्मान ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सगाई से पहले भावुक पल, पिता ने छोड़ा पुराना काम, अब 3 करोड़ के आलीशान बंगले में रहेगा रिंकू सिंह का परिवार

लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से सम्मानित हुए खिलाड़ी

इस समारोह में पांच खिलाड़ियों को लक्ष्मण अवॉर्ड और चार खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। लक्ष्मण अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों को 3.11 लाख रुपए, कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इस सम्मान को पाने वालों में गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ी उत्तम सिंह, प्रयागराज के जिम्नास्ट अभिजीत कुमार, नोएडा के पहलवान जोंटी कुमार, आगरा के पैरा केनौइंग खिलाड़ी यश कुमार और नोएडा के पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रवीण कुमार शामिल रहे।

वहीं रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ियों में सहारनपुर की एथलीट प्राची, बागपत की तान्या चौधरी, लखनऊ की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रगति केसरवानी और नोएडा की शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल शामिल रहीं। इन सभी को भी 3.11 लाख रुपए के साथ सम्मानित किया गया।

इन खिलाड़ियों पर हुई इनाम की बारिश

इस कार्यक्रम में कई पदक विजेता खिलाड़ियों को बड़ी पुरस्कार राशि भी दी गई। बता दें कि पैरा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी विनय को सबसे ज्यादा 40 लाख रुपए का इनाम मिला। इसके अलावा वुशु खिलाड़ी विक्रांत बालियान, शूटर सागर दांगी और पर्वतारोही दीपक कुमार को 15-15 लाख रुपए दिए गए।

लेफ्टिनेंट कर्नल भानु पाठक को भी पर्वतारोहण के लिए 15 लाख रुपए का पुरस्कार मिला। वहीं तनुश्री पांडेय को 14 लाख और ओम यादव को 12 लाख रुपए दिए गए। अन्य खिलाड़ियों में राजकुमार पाल और यश कुमार को 10-10 लाख, मुस्कान यादव को 6 लाख, अभय सिंह को 5 लाख, जबकि श्रवण कुमार को 3 लाख रुपए का पुरस्कार मिला।

ये भी पढ़ें: बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, बक्सर में गंगा नदी के तट पर बनेगा नया 3-लेन पुल

इसके अलावा यश तोमर और ईशान खान को 2-2 लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित किया गया। हालांकि यह साफ दिखता है कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान अर्जुन अवॉर्ड विजेता सिमरन शर्मा और हॉकी खिलाड़ी उत्तम सिंह ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि,

उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन काफी प्रेरणादायक है और इससे युवाओं का खेलों की ओर रुझान बढ़ेगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp