बक्सर में ट्रक से मिली सैकड़ों पेटी विदेशी शराब, दिल्ली से आ रही थी बड़ी खेप, दो गिरफ्तार

Foreign liquor seized in Buxar (Illustrative Image)
1 min read

Buxar News: बिहार के बक्सर जिले में शराब बंदी के बावजूद तस्कर लगातार नए तरीके खोज रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार देर शाम नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की सैकड़ों पेटियां बरामद (Foreign liquor seized in Buxar) की हैं। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली, जिसके बाद बाईपास रोड पर एक कंटेनर ट्रक को रोका गया।

ट्रक में छिपाई गई थी विदेशी शराब की सैकड़ों पेटियां (Foreign liquor seized in Buxar)

जानकारी के अनुसार, ट्रक का दरवाजा जब खोला गया तो अंदर विदेशी शराब की सैकड़ों पेटियां रखी हुई थीं। हालांकि, अभी तक शराब की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है क्योंकि गिनती का काम जारी है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में राजीव, गौतम, रौशन, सत्येन्द्र और आकाश जैसे पुलिस कर्मी शामिल थे।

पुलिस ने मौके से दो लोगों, चालक इमरान खान और खलासी आजाद (दोनों दिल्ली निवासी) को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में चालक ने बताया कि यह ट्रक उन्हें दिल्ली से मिला था और उसे बिहार के किसी ठिकाने तक पहुंचाने के निर्देश फोन के माध्यम से दिए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर पिता ने जमा किया था पैसा, ठगों ने खाते से लुट लिये 44 लाख रुपये

मध्य प्रदेश टैग वाली शराब ने बढ़ाई जांच की रफ्तार

Foreign liquor seized in Buxar Bypass Road

गौरतलब है कि ट्रक में जो शराब बरामद हुई है, उस पर मध्य प्रदेश का टैग लगा हुआ है। इससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि शराब को बाहर के राज्य से तस्करी कर बिहार में लाया जा रहा था। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि इस नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका ठिकाना कहां था।

चेकपोस्ट से बचने के लिए तस्करों ने अपनाया नया रास्ता

गौर करने वाली बात ये है कि गंगा सेतु पर उत्पाद विभाग का स्कैनर युक्त चेकपोस्ट लगा हुआ है। तस्कर इसी स्कैनिंग से बचने के लिए बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यह बरामदगी उसी रणनीति का नतीजा है। दो दिन पहले ही उत्पाद विभाग की टीम ने गंगा सेतु से भारी मात्रा में शराब पकड़ी थी, और अब यह दूसरी बड़ी बरामदगी है। इससे यह स्पष्ट होता है कि चुनावी मौसम में तस्कर ज्यादा सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस की चौकसी भी उतनी ही मजबूत है।

ये भी पढ़ें: 14 साल बाद बेटे ने लिया पिता की मौत का बदला, राहुल ने हत्यारे को गोलियों से भूना

बहरहाल यह बरामदगी बक्सर पुलिस की चुस्ती और समर्पण का उदाहरण है। बिहार में शराब बंदी के बावजूद लगातार पकड़ी जा रही अवैध खेपें यह दर्शाती हैं कि शराब माफिया नए रास्ते खोज रहे हैं, लेकिन पुलिस भी लगातार उनके इरादों पर पानी फेर रही है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →