फ्री में Aadhaar Card अपडेट करने का सुनहरा मौका; 14 जून तक कर लें सुधार, इसके बाद देना पड़ेगा पैसा

फ्री में Aadhaar Card अपडेट करने का सुनहरा मौका; 14 जून तक कर लें सुधार, इसके बाद देना पड़ेगा पैसा

Aadhaar Card Update: देश के करोड़ों लोगों के लिए बेहद जरूरी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक खास सुविधा दी है, जिसके तहत 14 जून 2025 तक आप अपना Aadhaar card update बिना किसी शुल्क के कर सकते हैं। इस तारीख के बाद ऑनलाइन अपडेट के लिए फीस देनी होगी और आधार सेंटर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आधार दस्तावेज अपडेट क्यों है जरूरी?

UIDAI के नियमों के अनुसार, हर व्यक्ति को आधार कार्ड जारी होने के 10 साल बाद अपने पहचान (PoI) और पते (PoA) से संबंधित दस्तावेज अपडेट करने होते हैं। इससे आधार डेटाबेस में आपकी जानकारी सही बनी रहती है, और सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी नहीं होती।

घर बैठे कैसे करें Aadhaar card update – स्टेप बाय स्टेप तरीका

UIDAI ने इसे बिल्कुल आसान बना दिया है। निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करके आप आधार दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं:

  1. myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. Aadhaar नंबर और कैप्चा डालकर OTP से लॉगिन करें।
  3. डैशबोर्ड में ‘Document Update’ विकल्प चुनें।
  4. नया PoI और PoA दस्तावेज़ (PDF, JPEG, PNG – 2MB तक) अपलोड करें।
  5. जानकारी चेक करें और सबमिट करके Service Request Number (SRN) नोट कर लें।

उत्तर प्रदेश में बनेंगे 7 नए एक्सप्रेस-वे, कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगी रफ्तार

आधार अपडेट के लिए कौन से दस्तावेज हैं मा‌न्य‌?

पहचान प्रमाण (PoI) – Identity Proof

अगर आप अपने Aadhaar card update के लिए पहचान प्रमाण (PoI) दस्तावेज अपलोड कर रहे हैं, तो UIDAI द्वारा इन दस्तावेजों को वैध माना जाता है:

  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • राशन कार्ड
  • सरकारी आईडी कार्ड

ध्यान दे की दस्तावेज़ की स्कैन कॉपी साफ होनी चाहिए और JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में 2MB से कम आकार की होनी चाहिए।

पता प्रमाण (PoA) – Address Proof

अगर आप अपने आधार कार्ड में पता अपडेट करना चाहते हैं, तो UIDAI द्वारा मान्य कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी जो आपके वर्तमान पते को प्रमाणित करते हों। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • बैंक स्टेटमेंट (3 महीने से नया)
  • बिजली या गैस का बिल
  • पासपोर्ट
  • संपत्ति कर रसीद
  • मैरिज सर्टिफिकेट

आधार कार्ड मे अपनी जानकारी अपडेट करते समय हमेसा सही दस्तावेजों को अपलोड करें। ऐशा करने से आपकी पहचान और सरकारी सुविधाओं तक पहुंच सुगम और सुरक्षित होती है।

Tata Harrier EV: दमदार ऑफ-रोडिंग फीचर्स के साथ 3 जून को होगी लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल

बायोमेट्रिक अपडेट के लिए कहां जाएं?

यदि आप फोटो, फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जैसी बायोमेट्रिक (Aadhaar card Biometric update) जानकारी बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। यह सुविधा फिलहाल ऑनलाइन नहीं है।

Aadhaar card update डेडलाइन मिस करने पर क्या होगा?

अगर आपने 14 जून 2025 तक Aadhaar card update नहीं किया, तो:

  • ₹50 का शुल्क देना होगा।
  • आपको फिजिकल आधार केंद्र जाना पड़ेगा।
  • समय, ऊर्जा और अतिरिक्त कागजी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए, अगर आप परेशानी से बचना चाहते हैं तो अभी ही अपने आधार दस्तावेज अपडेट कर लें।

समय रहते करें Aadhaar card update

आधार कार्ड आज सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि यह आपकी डिजिटल जिंदगी की चाबी बन चुका है। चाहे बैंक अकाउंट खोलना हो, मोबाइल सिम लेना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ – हर जगह Aadhaar जरूरी है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

और पढ़ें…

2 thoughts on “फ्री में Aadhaar Card अपडेट करने का सुनहरा मौका; 14 जून तक कर लें सुधार, इसके बाद देना पड़ेगा पैसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *