FASTag Annual Pass: अब मात्र ₹3000 में पूरे साल करीये टोल फ्री यात्रा, जानिए केंद्र सरकार का नया टोल नियम

FASTag Annual Pass New toll policy India 2025
1 min read

FASTag Annual Pass: भारत में सड़क यात्रा को सरल और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। जल्द ही लागू होने जा रही नया टोल नियम वाहन चालकों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। अब एक Fastag recharge yearly plan के तहत ₹3000 की एकमुश्त राशि देकर वाहन स्वामी सालभर देशभर की सड़कों पर बिना अतिरिक्त टोल शुल्क के यात्रा कर सकेंगे।

क्या है FASTag Annual Pass?

सरकार की इस नई योजना के तहत, निजी वाहनों के लिए एक ऐसा विकल्प दिया जाएगा जिसमें वे सिर्फ ₹3000 सालाना का FASTag रिचार्ज करवाकर नेशनल हाईवे, स्टेट एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख सड़कों पर असीमित सफर कर सकेंगे।

अब मात्र 2.5 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से देहरादून तक का सफर, जानिए दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ी खास बातें

FASTag Annual Pass का उद्देश्य यात्रा को न केवल किफायती बनाना है, बल्कि टोल प्लाज़ा पर लगने वाले जाम और देरी को भी खत्म करना है। इससे यात्री समय और ईंधन दोनों की बचत कर सकेंगे।

FASTag Annual Pass के फायदे:

  • टोल पर लगने वाला समय बचेगा
  • ईंधन की खपत कम होगी
  • ट्रैफिक जाम की समस्या में सुधार आएगा

वैकल्पिक व्यवस्था: दूरी आधारित टोल भुगतान

जो वाहन स्वामी यह वार्षिक पास नहीं लेना चाहते, उनके लिए distance-based pricing का विकल्प भी रखा जाएगा। इसके तहत ₹50 प्रति 100 किलोमीटर के हिसाब से टोल लिया जाएगा। यह सरल और पारदर्शी प्रणाली मौजूदा टोल प्लाज़ा के जटिल शुल्कों की तुलना में कहीं बेहतर मानी जा रही है।

बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम की ओर बढ़ता भारत

New toll policy India 2025 के तहत सरकार टोल वसूली की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और बाधा-मुक्त बनाना चाहती है। मौजूदा टोल बूथों की जगह एक बैरियर-फ्री टोल सिस्टम लाया जाएगा, जहां सेंसर या कैमरे से वाहन की पहचान कर स्वतः टोल कटेगा।

बनारस की गलियों में छुपा है स्वाद का खजाना, जानिए यहाँ के वो लाजवाब व्यंजन जिनके बिना अधुरी है आपकी यात्रा

पुराने FASTag यूज़र्स को नहीं होगी कोई परेशानी

जो वाहन मालिक पहले से FASTag का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें इस नई योजना में शामिल होने के लिए किसी अतिरिक्त दस्तावेज या खाता परिवर्तन की आवश्यकता नहीं होगी। मौजूदा FASTag से ही वे वार्षिक पास का लाभ ले सकेंगे।

पहले प्रस्तावित था ₹30,000 का लाइफटाइम पास, अब अधिक व्यावहारिक योजना

सरकार ने पहले एक ऐसी योजना लाई थी जिसमें ₹30,000 का FASTag रिचार्ज कर 15 वर्षों के लिए टोल फ्री यात्रा का वादा किया गया था। लेकिन इसकी ऊंची लागत को देखते हुए अब इसे हटाकर अधिक व्यवहारिक और किफायती FASTag वार्षिक पास का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

बैंकों और ठेकेदारों के लिए नई व्यवस्थाएं

सरकार मौजूदा हाईवे टोल ठेकेदारों को मुआवजा देने की योजना बना रही है ताकि उनके राजस्व में गिरावट ना हो। साथ ही, बैंकों को भी FASTag बैलेंस की निगरानी और टोल चोरी रोकने के लिए अतिरिक्त अधिकार दिए जा सकते हैं।

नया टोल नियम लागू होने पर यात्रियों को मिलेंगे कई फायदे

अगर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित FASTag Annual Pass योजना को लागू कर दिया जाता है, तो ₹3000 के एकमुश्त भुगतान पर वाहन मालिक पूरे साल देशभर की राष्ट्रीय और राज्यीय हाईवे पर बिना अतिरिक्त टोल शुल्क के यात्रा कर सकेंगे।

Jio ने पेश किया आकर्षक रिचार्ज प्लान, अब 98 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और ढेरों फायदे

FASTag वार्षिक पास से टोल बूथ पर लगने वाले लंबे जाम से छुटकारा मिलेगा और समय की बड़ी बचत होगी। डिजिटल टोलिंग से भुगतान प्रणाली पारदर्शी बनेगी, जिससे टोल चोरी की घटनाएं भी घटेंगी। ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा, ईंधन की खपत कम होगी और इससे वायु प्रदूषण में भी कमी आने की संभावना है।

नया टोल नियम 2025 सफर होगा सुगम, सस्ता और स्मार्ट

अगर वर्ष 2025 का नया टोल नियम लागू होता है, तो यह देशभर के करोड़ों वाहन चालकों के लिए राहत की खबर होगी। दरअसल FASTag Annual Pass के माध्यम से केवल ₹3000 में पूरे साल टोल-मुक्त यात्रा किया जा सकेगा‌। जिससे की यह ना केवल जेब के लिए फायदेमंद होगी, बल्कि भारत की सड़क यात्रा को स्मार्ट और भविष्य-केंद्रित भी बनाएगी।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “FASTag Annual Pass: अब मात्र ₹3000 में पूरे साल करीये टोल फ्री यात्रा, जानिए केंद्र सरकार का नया टोल नियम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *