पेट्रोल के बढ़ते दाम से हैं परेशान? ये 5 कारें देती हैं 25 से 28 KMPL तक माइलेज, देखिए कौन है नंबर 1
Top Mileage Cars in India: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में कार खरीदने से पहले लोग डिजाइन और फीचर्स से ज्यादा माइलेज को प्राथमिकता देने लगे है. आज बाजार में कुछ ऐसी कारें मौजूद हैं एक लीटर पेट्रोल में 25 से 28 किलोमीटर तक चल सकती हैं. हालांकि रियल लाइफ में माइलेज थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन तुलना के लिए ये आंकड़े सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी नई कार खरीदने का सोच रहे हैं और पेट्रोल के खर्च से बचना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है.
भारत की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार
भारत में ज्यादातर कार खरीदार मध्यम वर्ग से आते हैं. ऐसे में हर महीने का फ्यूल खर्च उनके बजट पर सीधा असर डालता है. यही वजह है कि आजकल माइलेज सबसे बड़ा फैक्टर बन चुका है. इसी जरूरत को ध्यान में रकते हुए भारत में कुछ ऐसी कारें मौजूद हैं जो 25 KMPL से ज्यादा माइलेज देती हैं. ये आंकड़े ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी ARAI के टेस्ट पर आधारित हैं.
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी स्विफ्ट भारत की सबसे लोकप्रिय हैचबैक कारों में से एक मानी जाती है. हालाकी अब इसका नया मॉडल Z-Series 1.2 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आता है. यह इंजन करीब 82 हॉर्सपावर की ताकत और 112 Nm टॉर्क देता है.
ARAI के अनुसार इसका 5-स्पीड AMT वेरिएंट करीब 25.75 KMPL तक माइलेज देता है, जबकि मैनुअल वर्जन लगभग 24.8 KMPL तक पहुंच जाता है. गौरतलब है कि कार का वजन सिर्फ 920 से 925 किलो के आसपास है, जो इसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट बनाता है.
कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर 8.65 लाख रुपये तक जाती है. इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और बेहतर सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: कितना अलग है टोयोटा Ebella की E1, E2 और E3 वेरिएंट? जानें रेंज, फीचर्स और मॉडल की पूरी डिटेल
मारुति सुजुकी सेलेरियो
अगर आपका बजट कम है और आप ज्यादा माइलेज चाहते हैं तो सेलेरियो एक अच्छा विकल्प मानी जाती है. बता दें कि इसमें 1.0 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो लगभग 69 हॉर्सपावर और 91 Nm टॉर्क पैदा करता है. ARAI माइलेज के अनुसार इसका AMT वर्जन करीब 26 KMPL तक माइलेज देता है, जबकि मैनुअल वर्जन लगभग 25.24 KMPL देता है.
इस कार का वजन सिर्फ 810 से 835 किलो के बीच है. यही वजह है कि शहर की ट्रैफिक में भी इसका फ्यूल खर्च काफी कम रहता है. कीमत की बात करें तो यह कार करीब 4.70 लाख रुपये से शुरू होकर लगभग 6.73 लाख रुपये तक जाती है. छोटे परिवार और पहली बार कार खरीदने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है.
होंडा सिटी e:HEV
सेडान सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में हाइब्रिड होंडा सिटी का नाम आता है. इसमें 1.5 लीटर Atkinson-cycle पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. यह सिस्टम मिलकर लगभग 126 हॉर्सपावर की ताकत देता है. इसमें e-CVT ट्रांसमिशन मिलता है, जिससे माइलेज और बेहतर हो जाता है.
ARAI के अनुसार इसका माइलेज करीब 27.26 KMPL है. हालाकी इसका वजन लगभग 1280 किलो है, लेकिन हाइब्रिड सिस्टम की वजह से फ्यूल एफिशिएंसी काफी अच्छी रहती है. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 20 लाख रुपये के आसपास है. इसमें लेवल-2 ADAS, बड़ा केबिन और प्रीमियम इंटीरियर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
टोयोटा हायराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा
मिड-साइज SUV सेगमेंट में टोयोटा हायराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा को सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में गिना जाता है. इन दोनों में 1.5 लीटर Atkinson-cycle पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलता है. दोनों मिलकर करीब 116 हॉर्सपावर की ताकत देते हैं.
ये भी पढ़ें: भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट बनी DDC 0001, ₹2.08 करोड़ में हुवा सौदा; जानिए कौन है खरीदार
ARAI माइलेज के अनुसार इन SUV का माइलेज करीब 27.97 KMPL तक पहुंचता है. खास बात है कि इन कारों में पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और AWD जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कीमत लगभग 16.6 लाख रुपये से शुरू होकर करीब 20 लाख रुपये तक जाती है.
मारुति सुजुकी विक्टोरिस
सूची में सबसे ऊपर मारुति सुजुकी की नई मिड-साइज SUV विक्टोरिस का नाम आता है. इसमें भी वही 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है, जो ग्रैंड विटारा और हायराइडर में दिया गया है. हालांकि कंपनी ने इसकी ट्यूनिंग और डिजाइन को थोड़ा अलग रखा है. यही वजह है कि इसका ARAI माइलेज करीब 28.65 KMPL तक पहुंच जाता है.
इस SUV का वजन करीब 1250 से 1295 किलो के बीच है. कीमत लगभग 10.50 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है.
कौन सी कार खरीदना होगा समझदारी भरा फैसला?
अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपने बजट और जरूरत को समझना जरूरी है. बता दें कि अगर आपकी रोजाना की ड्राइविंग ज्यादातर शहर के अंदर होती है और बजट सीमित है, तो मारुति स्विफ्ट या सेलेरियो जैसी माइलेज वाली हैचबैक कारें अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं. ये कारें कम फ्यूल में ज्यादा दूरी तय करती हैं और मेंटेनेंस भी ज्यादा महंगा नहीं होता.
वहीं अगर आप ज्यादा स्पेस, आराम और लंबी दूरी की ड्राइव के बारे में सोच रहे हैं तो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली कारें बेहतर मानी जाती हैं. ऐसी कारें पेट्रोल की खपत कम करती हैं और पर्यावरण के लिए भी बेहतर होती हैं. हालांकि कार खरीदने से पहले एक बार टेस्ट ड्राइव जरूर करें और जिन लोगों ने पहले से वह कार खरीदी है उनके रिव्यू भी जरूर देख लें, ताकि सही फैसला लिया जा सके.
