भारत में दिखने लगा ईरान-इजरायल युद्ध का असर, देश मे बढ़ने लगे गैस सिलेंडर के दाम

LPG Price Hike March 2026
1 min read

LPG Price Hike March 2026: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के आम लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है। बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद एलपीजी और तरल पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव लंबे समय तक बना रहा तो आने वाले समय में गैस और ईंधन की कीमतों पर और असर पड़ सकता है।

देश में महंगे हुवे गैस सिलेंडर, लोगों की जेब पर असर

राजधानी दिल्ली में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर दोनों महंगे हो गए हैं। अब 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये बढ़कर 853 रुपये से सीधे 913 रुपये का हो गया है और नई कीमत 7 मार्च 2026 से लागू मानी जा रही है। वहीं 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 1883 रुपये पहुंच गई है।

इस तरह की बढ़ोतरी अप्रैल 2025 के बाद पहली बार देखी गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर अब 1835 रुपये में मिलेगा। गैस के दाम बढ़ने से आम लोगों के साथ-साथ होटल, ढाबे और छोटे कारोबारियों की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि रोजमर्रा के खर्च पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग में बिगड़े हालात, अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत

अलग-अलग राज्यों में LPG सिलेंडर की कीमत

हालिया बढ़ोतरी के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। स्थानीय टैक्स, वैट और परिवहन लागत के कारण हर राज्य में कीमतें अलग-अलग होती हैं। 7 मार्च 2026 के बाद 14.2 किलो घरेलू और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की अनुमानित कीमतें इस प्रकार हैं।

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशघरेलू सिलेंडर (14.2 kg)कमर्शियल सिलेंडर (19 kg)
नई दिल्ली₹913.00₹1,883.00
महाराष्ट्र (मुंबई)₹912.50₹1,835.00
पश्चिम बंगाल (कोलकाता)₹939.00₹1,990.00
तमिलनाडु (चेन्नई)₹928.50₹2,043.50
कर्नाटक (बेंगलुरु)₹915.50₹1,957.50
बिहार (पटना)₹942.50₹2,062.00
उत्तर प्रदेश (लखनऊ)₹950.50₹1,978.00
आंध्र प्रदेश₹937.50₹2,013.50
तेलंगाना (हैदराबाद)₹965.00₹2,076.50
केरल₹922.00₹1,883.00
गुजरात₹920.50₹1,917.00
राजस्थान₹916.50₹1,884.00
असम₹962.00₹2,051.00
मणिपुर / मिजोरम₹1,064.50₹2,303.50
सिक्किम₹1,065.50₹2,335.00

हालांकि, अलग-अलग जिलों में डीलर कमीशन और डिलीवरी शुल्क के कारण वास्तविक कीमतों में थोड़ा अंतर भी देखने को मिल सकता है।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभ पाने वाले परिवारों को अभी भी सब्सिडी मिल रही है। इस योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर लगभग 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है।

इसका मतलब यह है कि दिल्ली में जहां सामान्य उपभोक्ताओं को 913 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है, वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए इसकी प्रभावी कीमत लगभग 613 रुपये के आसपास रह सकती है।

ये भी पढ़ें: महंगे हुए घरेलू गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए दाम

आपूर्ति संकट के बीच सरकार की तैयारी

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने का असर अब गैस आपूर्ति पर साफ दिखाई देने लगा है। 28 फरवरी से तरल प्राकृतिक गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण दुनिया भर में लगभग 20 प्रतिशत आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है।

भारत को मिलने वाली गैस का बड़ा हिस्सा कतर और संयुक्त अरब अमीरात से इसी रास्ते होकर आता है, इसलिए इसका असर देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर भी पड़ा है।

हालांकि स्थिति को संभालने के लिए सरकार लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आपात शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए तेल और गैस कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि घरेलू बाजार में किसी तरह की कमी न हो।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “भारत में दिखने लगा ईरान-इजरायल युद्ध का असर, देश मे बढ़ने लगे गैस सिलेंडर के दाम”

Comments are closed.