एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल हुवा जारी, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला; कौन है टीम इंडिया का कप्तान और मैच टाइमिंग
Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप 2025 का इंतजार अब खत्म हो गया है। आपको बता दें कि Asia Cup 2025 का पूरा सेडयूल जारी कर दिया गया है और इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से होगी। क्रिकेट फैंस के लिए यह टूर्नामेंट किसी त्योहार से कम नहीं क्योंकि इसमें एशिया की सबसे बड़ी टीमें मैदान पर उतरेंगी। खास बात है कि इस बार टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 9 से 28 सितंबर तक किया जाएगा।
Team India Squad: एशिया कप 2025 में कौन संभालेगा कमान?
एशिया कप 2025 के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। और इस बार कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जो हाल ही में जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वे टी20 क्रिकेट में करीब एक साल बाद वापसी कर रहे हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा टॉप टी20 बल्लेबाजों में शुमार हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती को जगह मिली है, जो फिलहाल टी20 में नंबर-4 स्पिनर हैं।
कब और कहां होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?
क्रिकेट फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह आखिरकार तय हो गया है। Asia Cup 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला सिर्फ दो देशों का नहीं बल्कि पूरे एशिया के करोड़ों दर्शकों की धड़कनों से जुड़ा होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को मेज़बान यूएई के खिलाफ खेलेगी, जबकि तीसरा ग्रुप स्टेज मैच 19 सितंबर को ओमान के साथ होगा। खास बात है कि भारत एशिया कप का मौजूदा चैंपियन है और इस बार भी खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगा।
ये भी पढ़ें: 3 मैच, 3 शतक; शुभमन गिल की ऐतिहासिक पारी से हिला इंग्लैंड
एशिया कप 2025 ग्रुप और टीम
एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल हैं, जबकि ग्रुप B में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग अपनी किस्मत आजमाएंगे। खास बात यह है कि ओमान और हांगकांग जैसी टीमें पहली बार बड़े स्तर पर चौंकाने का दम रखती हैं। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-4 चरण में पहुंचेंगी और फिर खिताबी जंग का फैसला 28 सितंबर को दुबई में होगा।
Asia Cup 2025 schedule (IST)
तारीख | मैच | समय (IST) | वेन्यू |
---|---|---|---|
9 सितंबर 2025 | अफगानिस्तान बनाम हांगकांग | 7:30 PM | अबू धाबी |
10 सितंबर 2025 | भारत बनाम यूएई | 7:30 PM | दुबई |
12 सितंबर 2025 | पाकिस्तान बनाम ओमान | 7:30 PM | दुबई |
14 सितंबर 2025 | भारत बनाम पाकिस्तान | 7:30 PM | दुबई |
19 सितंबर 2025 | भारत बनाम ओमान | 7:30 PM | अबू धाबी |
28 सितंबर 2025 | फाइनल | 7:30 PM | दुबई |
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की धरती पर गूँजी सिराज की दहाड़, मोहम्मद सिराज बने 7 बार चार विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज
क्या है एशिया कप का इतिहास?
एशिया कप की शुरुआत 1983 में हुई थी और इसे एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) आयोजित करता है। आपको बता दें कि अब तक भारत सबसे ज्यादा 8 बार इस खिताब को जीत चुका है। 2022 में टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका ने ट्रॉफी जीती थी, जबकि 2023 में भारत ने ODI फॉर्मेट में बाज़ी मारी। खास बात यह है कि एशिया कप 2025, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीमों की तैयारी का बड़ा मंच साबित होगा। फैंस के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और शुभमन गिल की टी20 में वापसी इसे और रोमांचक बनाती है।