27 जनवरी को बक्सर में लगेगा बड़ा जॉब कैम्प, 10वीं पास युवाओं का होगा सीधा चयन, ₹30,000 तक मिलेगी सैलरी

Buxar Job Camp January 2026: 27 जनवरी को बक्सर में लगेगा बड़ा जॉब कैम्प, 10वीं पास युवाओं का होगा सीधा चयन
1 min read

Buxar Job Camp January 2026: बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी कंपनी सीधे मौके पर चयन करेगी। खास बात है की इस जॉब कैम्प में बिना किसी शुल्क के भाग लिया जा सकता है और चयन प्रक्रिया भी उसी दिन पूरी की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं, जिनकी जानकारी आगे दी जा रही है।

27 जनवरी को बक्सर में लगेगा एक दिवसीय जॉब कैम्प

जिला नियोजनालय बक्सर की ओर से 27 जनवरी 2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जो संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस जॉब कैम्प का मकसद जिले के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर देना है, ताकि उन्हें काम की तलाश में बाहर न जाना पड़े।

ये भी पढ़ें: रेलवे में 22 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

इस कैम्प में आमधने प्राइवेट लिमिटेड नामक निजी कंपनी भाग ले रही है, जो कुल 20 पदों पर भर्ती करेगी। इनमें फिटर, हेल्पर और ऑपरेटर के पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मौके पर ही होगी, यानी जो अभ्यर्थी योग्य पाए जाएंगे, उनका चयन उसी दिन कर लिया जाएगा, जिससे युवाओं को जल्द रोजगार मिलने की उम्मीद है।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका देने के लिए योग्यता को सरल और लचीला रखा गया है। इस जॉब कैम्प में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने दसवीं पास, इंटरमीडिएट, आईटीआई या स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली हो। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मान्य होगी, जिससे हर वर्ग के युवाओं को अवसर मिल सके।

उम्र सीमा की बात करें तो आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, यानी युवा और अनुभवी दोनों वर्ग के उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्व निरीक्षक और अमीन के 1569 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन तारीख से चयन प्रक्रिया तक सबकुछ

सैलरी कितनी मिलेगी?

इस जॉब कैम्प में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 15 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। बता दें कि सैलरी का निर्धारण पद, उम्मीदवार के अनुभव और शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखकर किया जाएगा। काम करने की जगह, ड्यूटी की शिफ्ट और नौकरी से जुड़ी अन्य शर्तों की पूरी जानकारी उम्मीदवारों को चयन के समय ही कंपनी द्वारा दी जाएगी, ताकि किसी तरह की कोई असमंजस की स्थिति न रहे।

जॉब कैम्प में शामिल होने से पहले ये बातें जरूर जान लें

बता दें की इस जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है। जो युवा अब तक निबंधित नहीं हो पाए हैं, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। खास बात है की जॉब कैम्प में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है और किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी, 22,000 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 18 हजार से शुरू

जॉब कैम्प में साथ लाएं ये दस्तावेज

इच्छुक उम्मीदवार जॉब कैम्प वाले दिन अपने साथ अपडेट किया हुआ बॉयोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर आएं। चयन के बाद नियुक्ति से जुड़ी सभी शर्तों और नियमों की जिम्मेदारी संबंधित नियोजक कंपनी की होगी, जबकि जिला नियोजनालय इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा उपलब्ध कराने की भूमिका निभा रहा है।

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि,

वे इस अवसर को हल्के में न लें और अधिक से अधिक संख्या में जॉब कैम्प में पहुंचकर निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का लाभ उठाएं, खासकर वे युवा जो स्थायी या अर्ध-स्थायी नौकरी की तलाश में हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “27 जनवरी को बक्सर में लगेगा बड़ा जॉब कैम्प, 10वीं पास युवाओं का होगा सीधा चयन, ₹30,000 तक मिलेगी सैलरी”

Comments are closed.