बजार खुलते ही सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, चांदी 40 हजार तो सोना 9 हजार, जानें ताजा भाव

बजार खुलते ही सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, चांदी 40 हजार तो सोना 9 हजार, जानें ताजा भाव

Silver Price Today 2 Feb 2026: बजट 2026 के बाद जहां निवेशकों को कई सेक्टरों से राहत की उम्मीद थी, वहीं सोना और चांदी ने ऐसा झटका दिया कि पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है और थमने का नाम नहीं ले रहा।

बजट वाले दिन भारी टूट के बाद सोमवार को जैसे ही MCX पर कारोबार शुरू हुआ, वैसे ही सोना और चांदी और सस्ती हो गईं। कुछ ही मिनटों के अंदर चांदी करीब 40 हजार रुपये तक टूट गई, जबकि सोना भी 8,800 रुपये से ज्यादा फिसल गया, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई।

इतिहास की ऊंचाई से औंधे मुंह गिरी चांदी

बीते गुरुवार को चांदी ने जबरदस्त तेजी दिखाते हुए पहली बार इतिहास में 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था, लेकिन इसके बाद जो गिरावट शुरू हुई, वह अब थमने का नाम नहीं ले रही है। बजट 2026 वाले दिन रविवार को ही चांदी करीब 9 प्रतिशत से ज्यादा टूट गई, और सोमवार को जैसे ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार शुरू हुआ, कीमतों में और बड़ी फिसलन देखने को मिली।

ये भी पढ़ें: क्रिप्टो मार्केट में भारी बिकवाली, $80,000 के नीचे फिसला Bitcoin, मिनटों में $1.6 बिलियन साफ

कितना है 1 किलो चांदी का भाव?

बीते कारोबारी दिन चांदी भारी उतार-चढ़ाव के बाद 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, लेकिन सोमवार की शुरुआत में यह सीधे 2,55,652 रुपये पर आ गई। वहीं कुछ ही मिनटों के अंदर चांदी का भाव गिरते-गिरते पहले 2,49,713 रुपये और फिर 2,33,774 रुपये प्रति किलो (Silver Price Today 2 Feb 2026) तक पहुंच गया। यानी चांदी वायदा एक झटके में 31,863 रुपये और सस्ती हो गई।

पिछले गुरुवार को पांच मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का नया जीवनकाल उच्च स्तर बनाया था, लेकिन अब वहां से गिरकर चांदी कुल 1,86,274 रुपये तक सस्ती हो चुकी है, जिसने निवेशकों को हैरान कर दिया है।

एक झटके में हजारों रुपये सस्ता हुवा सोना

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के साथ-साथ अब सोने का हाल भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। बता दें कि बजट वाले दिन ही सोना करीब 13 हजार रुपये तक टूट गया था, हालांकि इसके बाद थोड़ी बहुत संभलने की कोशिश जरूर दिखी। रविवार को MCX पर सोना 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, वैसे ही भाव फिसलकर 1,43,321 रुपये पर आ गया।

ये भी पढ़ें: Union Budget 2026: मोबाइल, कपड़े से लेकर EV तक होंगे सस्ते, शराब और खनिज महंगे, जानिए पूरी लिस्ट

कुछ ही देर में सोना और टूटते हुए 1,38,888 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। यानी एक ही झटके में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 8 ,865 रुपये तक सस्ता हो गया, जिससे बाजार में निवेशकों की चिंता साफ तौर पर बढ़ गई है।

हाई से अब कितना सस्ता हुआ सोना

बीते गुरुवार को सोने ने चांदी के साथ कदम मिलाते हुए अपना नया रिकॉर्ड बनाया था और MCX पर इसका भाव 10 ग्राम के लिए 1,93,096 रुपये तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस रिकॉर्ड स्तर से फिसलने के बाद अब तक सोना करीब 54,208 रुपये सस्ता हो चुका है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है और निवेशक आगे की चाल को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

सोना-चांदी की कीमतों में क्यों आई गिरावट?

बाजार में आई अचानक इस गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है, वहीं जानकारों का कहना है कि,

बजट के बाद मुनाफा वसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेत इसकी बड़ी वजह हैं। बीते कुछ हफ्तों में सोना और चांदी रिकॉर्ड तेजी के साथ अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे, ऐसे में निवेशकों ने मुनाफा काटना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: पहली बार ₹92 के पार फिसला रुपया, बना अब तक का सबसे निचला स्तर, क्या RBI रोकेगा ये गिरावट?

अब भले ही सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता हो, लेकिन मौजूदा उतार-चढ़ाव साफ इशारा करता है कि बिना सही योजना के किया गया निवेश नुकसान का कारण भी बन सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

नोट: सोना-चांदी या Gold-Silver ETF में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें