Activa और Jupiter को टक्कर देने आ गई Hero की Destini 110 स्कूटी, मिलेगा 56.2kmpl माइलेज, लंबी सीट और दमदार फीचर्स

Activa और Jupiter को टक्कर देने आ गई Hero की Destini 110 स्कूटी, मिलेगा 56.2kmpl माइलेज, लंबी सीट और दमदार फीचर्स

Hero Destini 110 Launch: देश की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में अपनी नई Destini 110 Scooter पेश कर दी है, जो कम कीमत में शानदार फीचर्स और बेहतरीन माइलेज के साथ आती है। यह स्कूटर खासतौर पर फैमिली और फर्स्ट-टाइम बायर्स के लिए डिज़ाइन की गई है। अगर आप भी आरामदायक, स्टाइलिश और भरोसेमंद स्कूटर की तलाश में हैं, तो Destini 110 आपके लिए एक दम सही चॉइस साबित हो सकती है।

Hero Destini 110 का डिज़ाइन और फीचर्स

हीरो डेस्टिनी 110 अपने नियो-रेट्रो डिज़ाइन के साथ बाजार में फैमिली-फ्रेंडली स्कूटर के रूप में उभरी है। इसमें क्रोम हाइलाइट्स, प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प और H-शेप्ड LED टेल लैंप दिए गए हैं, जो इसे शहर में भीड़-भाड़ में स्टाइलिश और सुरक्षित बनाते हैं। खास बात है कि यह पांच आकर्षक रंगों Eternal White, Matt Steel Grey, Nexus Blue, Aqua Grey और Groovy Red में उपलब्ध है।

जिससे हर उम्र और स्टाइल के राइडर को पसंद आए। इसके अलावा लंबी सीट और फ्रंट ग्लव बॉक्स जैसी सुविधाएं इसे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परफेक्ट बनाती हैं। हीरो का दावा है कि डेस्टिनी 110 में तीन बड़े मेटल बॉडी पैनल्स दिए गए हैं, जिससे यह Scooter और ज्यादा टिकाऊ हो जाता है। यह रोजाना के रफ एंड टफ यूज़ को बिना अपनी मजबूती खोए झेल सकता है।

ये भी पढ़ें: दमदार बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और स्पोर्टी लुक के साथ Ola ने लॉन्च किया Roadster X Plus का Special Edition और S1 Pro Sport, जानिए कीमत, डिलीवरी और खास फीचर

कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स

हीरो ने डेस्टिनी 110 में कंफर्ट पर खास ध्यान दिया है।

  • इसमें 785mm लंबी सीट दी गई है, जो सेगमेंट में सबसे बड़ी है।
  • पिलियन के लिए बैकरेस्ट भी मौजूद है।
  • पर्याप्त लेगरूम, फ्रंट ग्लव बॉक्स, बूट लैम्प और USB चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

ZX वेरिएंट में 190mm फ्रंट डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाते हैं।

Hero Destini 110 इंजन और परफॉर्मेंस

इस स्कूटर में 110cc का इंजन दिया गया है जो Hero का i3S idle start-stop सिस्टम और वन-वे क्लच के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सेगमेंट में सबसे बेहतर 56.2kmpl माइलेज देती है। 12-इंच के अलॉय व्हील्स फ्रंट और रियर दोनों में दिए गए हैं, जिससे शहर के ट्रैफिक में भी स्टेबिलिटी बनी रहती है।

स्पेसिफिकेशनडिटेल्स
इंजन टाइपएयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर
डिस्प्लेसमेंट110.9 cc
मैक्स पावर8.1 bhp @ 7,250 rpm
मैक्स टॉर्क8.87 Nm @ 5,750 rpm
ट्रांसमिशनCVT (Continuously Variable Transmission)
स्टार्टिंग सिस्टमइलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट दोनों
क्लेम्ड माइलेज56.2 kmpl (HT Auto रिपोर्ट के अनुसार)
परफॉर्मेंसलिनियर थ्रोटल रिस्पॉन्स, स्मूथ CVT, कम वाइब्रेशन, i3S टेक्नोलॉजी से बेहतर माइलेज

ये भी पढ़ें: Ultraviolette X47 Crossover अब भारत में लॉन्च, पहले 1,000 खरीदारों के लिए 25 हजार का स्पेशल डिस्काउंट; जानें डिज़ाइन, परफॉर्मेंस, किमत और फीचर

Hero Destini 110 की कीमत और वेरिएंट्स

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई Destini 110 स्कूटर को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है VX ड्रम वेरिएंट ₹72,000 और ZX डिस्क वेरिएंट ₹79,000 में उपलब्ध है। बता दें कि डिलीवरी देशभर के डीलरशिप पर फेज़ वाइज शुरू की जाएगी, जिससे ग्राहक आसानी से अपने शहर में इसे खरीद सकते हैं। यह स्कूटर सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं बल्कि बेहद आरामदायक और फैमिली-फ्रेंडली भी है। 110cc का इंजन, i3S idle start-stop सिस्टम और वन-वे क्लच इसे शहर की ट्रैफिक में भी सहज और भरोसेमंद बनाते हैं।

ध्यान देने वाली बात है कि भारत का 110cc Scooter सेगमेंट सबसे बड़ा है और यही कारण है कि हीरो ने इसे फैमिली और यंग राइडर्स दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। नई डेस्टिनी 110, Honda Activa, TVS Jupiter और Yamaha Ray ZR जैसे स्कूटर को टक्कर देती है और साथ ही Pleasure+, Maestro Edge और Xoom के खरीदारों के लिए भी वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प साबित हो सकती है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें