होंडा के प्रीमियम नेकेड बाइक CB750 Hornet पर मिल रही है ₹1 लाख की भारी छूट, जानें नई कीमत और फीचर

होंडा के प्रीमियम नेकेड बाइक CB750 Hornet पर मिल रही है ₹1 लाख की भारी छूट, जानें नई कीमत और फीचर

Honda CB750 Hornet Discount 2026: अगर आप लंबे समय से एक पावरफुल और प्रीमियम नेकेड बाइक खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो बता दें की अब आपके लिए सुनहरा मौका आ गया है। दरसल Honda CB750 Hornet पर सीधे ₹1 लाख की भारी छूट दी जा रही है, जिससे इसकी कीमत पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक हो गई है।

यह ऑफर MY2025 स्टॉक पर दिया जा रहा है और चुनिंदा Honda BigWing डीलरशिप्स पर ही उपलब्ध है, लेकिन सही समय पर फैसला लेने वालों के लिए यह डील किसी सरप्राइज से कम नहीं।

Honda CB750 Hornet के स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस

Honda CB750 Hornet एक ऐसी मिडिलवेट स्ट्रीटफाइटर बाइक है जो पावर और कंट्रोल का जबरदस्त बैलेंस देती है। इसमें 755cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 9,500rpm पर 90.5bhp की पावर और 7,250rpm पर 75Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 270 डिग्री क्रैंक की वजह से इसका एग्जॉस्ट नोट V-ट्विन जैसा फील देता है और मिड-रेंज में दमदार पंच महसूस होता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच से जोड़ा गया है, जिससे तेज राइडिंग में भी कंट्रोल बना रहता है।

ये भी पढ़ें: नया लुक, दमदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स के साथ आ रहा है Honda Dio 125 X, जानें कीमत और खूबी

सस्पेंशन, ब्रेकिंग और राइड क्वालिटी

बाइक स्टील डायमंड फ्रेम पर बनी है, जिसमें फ्रंट में सोवा USD फोर्क्स और रियर में प्रोलिंक मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, जो शहर और हाईवे दोनों पर राइड को स्थिर और आरामदायक बनाता है। ब्रेकिंग के लिए सामने ट्विन डिस्क और पीछे सिंगल डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड है। हालाकी यह एक प्रीमियम नेकेड बाइक है, लेकिन करीब 205 km/h की टॉप स्पीड इसे हाईवे पर भी आत्मविश्वास देती है।

Honda CB750 Hornet के फीचर

Honda CB750 Hornet फीचर्स के मामले में भी अपनी कीमत को पूरी तरह जस्टिफाई करती है। इस बाइक में फुल LED लाइटिंग, फुल-कलर 5-इंच TFT डिस्प्ले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो राइड को ज्यादा स्मार्ट और सेफ बनाते हैं। इसमें चार राइडिंग मोड्स स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन और यूजर दिए गए हैं, जिससे राइडर सड़क और मौसम के हिसाब से बाइक की परफॉर्मेंस एडजस्ट कर सकता है।

बेहतर सुरक्षा के लिए इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलता है, जिसे जरूरत पड़ने पर बंद किया जा सकता है। TFT डिस्प्ले स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं देता है, जबकि हाज़र्ड लाइट्स का स्विच इमरजेंसी कंडीशन में काफी काम आता है।

ये भी पढ़ें: KTM ने 160 Duke को बना दिया और भी प्रीमियम, TFT डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट

₹1 लाख सस्ती हुई प्रीमियम नेकेड बाइक

Honda CB750 Hornet को भारत में पहले 8.59 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन GST 2.0 लागू होने के बाद इसकी कीमत बढ़कर 9.22 लाख रुपये हो गई, जिससे यह कई खरीदारों की पहुंच से थोड़ा दूर हो गई थी। अब लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत में साफ तौर पर बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है, जिससे यह पावरफुल 750cc बाइक पहले के मुकाबले काफी ज्यादा किफायती नजर आती है।

गौरतलब है की यह छूट सिर्फ MY2025 स्टॉक पर लागू की गई है, क्योंकि कंपनी डीलरशिप पर खड़ी बिना बिकी यूनिट्स को जल्दी क्लियर करना चाहती है। हालांकि यह ऑफर हर शहर या हर डीलरशिप पर मिले, ये जरूरी नहीं है, क्योंकि स्टॉक की उपलब्धता जगह-जगह अलग हो सकती है, ऐसे में इच्छुक ग्राहकों के लिए समय पर फैसला लेना सबसे अहम हो जाता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp