युवाओं के लिए बड़ा मौका, यूपी में 81 हजार पुलिस पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरा प्लान

UP Police recruitment 2026 CM Yogi Adityanath announces 81000 jobs
1 min read

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरसल उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल प्रदेश में 81 हजार पदों पर पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान किया है। इन पदों में सब-इंस्पेक्टर, आरक्षी सिविल पुलिस और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे अहम पद शामिल हैं।

भर्तियों में होगी पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में साफ कहा कि,

इस साल होने वाली सभी पुलिस भर्तियों को मेरिट और आरक्षण नियमों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।

उन्होंने भर्ती प्रक्रिया (UP Police Recruitment 2026) को समय से पूरा करने पर जोर दिया और बताया कि इससे न केवल युवाओं का भरोसा बढ़ेगा बल्कि प्रदेश में प्रशासन की विश्वसनीयता भी मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें: बिहार के शराब तस्कर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया ढेर। Noida कि STF ने किया एनकाउंटर

कीन पदों पर होगी भर्ती?

उत्तर प्रदेश में इस साल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है, जहां सब-इंस्पेक्टर, आरक्षी सिविल पुलिस, रेडियो सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और गोपनीय सब-इंस्पेक्टर जैसे अहम पदों पर भर्तियां की जाएंगी। बता दें कि कुछ भर्तियों की प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो चुकी है, जिससे युवाओं में उम्मीद बढ़ी है।

वहीं अगर पूरी तस्वीर देखें तो यह आंकड़ा और भी बड़ा हो जाता है, क्योंकि राज्य में पहले ही 60,244 पदों पर भर्ती पूरी हो चुकी है और चयनित जवानों को ट्रेनिंग के बाद तैनात भी किया जा रहा है। हालांकि, 32,679 पदों के लिए परीक्षा हो चुकी है और अब उम्मीदवारों को नियुक्ति का इंतजार है।

गौरतलब है कि जब इन सबके साथ प्रस्तावित 81 हजार नई भर्तियां जोड़ दी जाएं, तो कुल संख्या 1,73,923 तक पहुंच जाती है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड बन सकता है और प्रदेश में रोजगार के लिहाज से इसे एक बड़े मौके के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बनेंगे 7 नए एक्सप्रेस-वे, कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगी रफ्तार

भ्रष्टाचार और साइबर सुरक्षा पर कड़ा रुख

योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर हेल्पलाइन 1930 की कॉल हैंडलिंग क्षमता बढ़कर 7,467 हो गई है। सतर्कता अधिष्ठान में लंबित 414 जांचों में से 340 को इस वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा पीआरवी-112 सेवा का रेस्पॉन्स टाइम औसतन 6 मिनट तक लाने और फायर सर्विस को आधुनिक बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “युवाओं के लिए बड़ा मौका, यूपी में 81 हजार पुलिस पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरा प्लान”

Comments are closed.