इस महीने Hyundai के गाड़ियों पर मिल रहा भारी छूट, IONIQ पर 7 लाख का फायदा
Hyundai November 2025 Discount: अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Hyundai Motor India ने नवंबर 2025 में अपनी कई पॉपुलर कारों पर भारी छूट का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है की इस बार इलेक्ट्रिक SUV Hyundai IONIQ 5 पर सबसे ज्यादा 7 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है। वहीं Venue 2025 के लॉन्च के बाद पुराने MY24 वेरिएंट्स पर भी शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं।
Hyundai November 2025 Discount – हुंडई की कारों पर 7 लाख रुपये तक का फायदा
Hyundai November 2025 Discount शुरू हो चुका है। इस दौरान IONIQ 5 पर 7 लाख तक, Venue 2025, Creta, i20, Exter, Verna पर भी बड़ा फायदा मिल रहा है। आइए जानते हैं नवंबर 2025 मे मिलने वाले हुंडई कार ऑफर और डिस्काउंट:
Hyundai Grand i10 Nios Discount
Hyundai Grand i10 Nios ग्राहकों की पसंदीदा हैचबैक में से एक रही है और नवंबर 2025 में कंपनी इस पर 75,000 रुपये तक का बंपर लाभ दे रही है। बता दें कि इसके बेस ट्रिम पर सिर्फ ₹5,000 का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि CNG वेरिएंट इस बार सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है, जिसमें ₹30,000 का कैश डिस्काउंट और ₹15,000 का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस शामिल है।
ये भी पढ़ें: जीप से लेकर 3.5 करोड़ की लैंड क्रूजर तक, जानें मोकामा विधायक अनंत सिंह का लग्जरी कार कलेक्शन
Hyundai i20 Discount
Hyundai November 2025 Discount में Hyundai i20 पर इस महीने खरीदारों को 85,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। बता दें कि मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट (Magna Executive को छोड़कर) पर सबसे ज्यादा ₹85,000 की छूट दी जा रही है, जबकि iVT ऑटोमैटिक मॉडल पर ₹70,000 तक का फायदा मिल रहा है।
खास बात है कि स्पोर्टी लुक वाली i20 N-Line भी इस महीने ₹35,000 तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। कुल मिलाकर, नवंबर 2025 में i20 खरीदने का मौका पहले से कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
Hyundai Aura Discount
Hyundai Aura पर इस महीने शानदार डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कॉम्पैक्ट सेडान खरीदने का यह सही समय बन गया है। बता दें कि Aura के CNG वेरिएंट (E और SX CNG को छोड़कर) पर सबसे ज्यादा ₹43,000 तक का लाभ दिया जा रहा है, जबकि Petrol MT वेरिएंट (SX MT को छोड़कर) पर ₹33,000 की छूट मिल रही है।
ये भी पढ़ें: 22 साल बाद Tata Sierra ने की धमाकेदार वापसी, मिलेगा मॉडर्न डिज़ाइन और दमदार इंजन
वहीं SX Petrol MT पर ₹5,000, और E CNG पर ₹18,000 तक का फायदा उपलब्ध है। खास बात है कि बजट-फ्रेंडली सेगमेंट देख रहे ग्राहकों के लिए Aura का CNG वेरिएंट इस महीने सबसे बेहतर डील साबित हो सकता है।
Hyundai Venue Discount
Hyundai Venue 2025 की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने पुराने MY24 वेरिएंट्स पर बड़े डिस्काउंट का ऐलान किया है। बता दें कि Venue 2025 की शुरुआती कीमत ₹7.80 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, और इसी वजह से पुराने स्टॉक पर आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। खास बात यह है कि MT S, S(O), S+ और S(O)+ 1.2L पेट्रोल वेरिएंट्स पर पूरे ₹60,000 तक का फायदा दिया जा रहा है, जबकि अन्य MT पेट्रोल वेरिएंट्स पर ₹40,000 तक की छूट लागू है।
हालाकि 1.0L टर्बो और 1.5L डीज़ल वेरिएंट्स पर सिर्फ ₹5,000 का सीमित ऑफर मिल रहा है। वहीं स्पोर्टी Venue N-Line लेने वालों को भी ₹25,000 तक की छूट का लाभ दिया जा रहा है। कुल मिलाकर, Venue 2025 की एंट्री के बाद पुराने मॉडल्स पर ग्राहकों के लिए डिस्काउंट का शानदार मौका बन गया है।
Hyundai Exter Discount
Hyundai Exter इस समय कंपनी की सबसे तेजी से बिकने वाली माइक्रो-SUV बन चुकी है और नवंबर में इस पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। बता दें कि PRO Pack वेरिएंट खरीदने पर ग्राहकों को ₹60,000 तक का लाभ मिल रहा है, जबकि Non-PRO Pack वेरिएंट्स पर ₹25,000 की छूट उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: दमदार इंजन और ट्रैक-रेडी लुक्स के साथ सुजुकी की नई GSX-8R EVO बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
खास बात यह है कि PRO Pack इस महीने सबसे ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो रहा है और बजट में दमदार फीचर्स चाहने वाले खरीदारों के लिए शानदार विकल्प बनकर सामने आ रहा है।
Hyundai Alcazar और Creta पर नवंबर ऑफर
हुंडई ने नवंबर महीने में अपनी लोकप्रिय SUVs Alcazar और Creta पर खास ऑफर का ऐलान किया है। बता दें कि 7-सीटर Hyundai Alcazar पर कुल ₹50,000 तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें ₹20,000 का कैश डिस्काउंट शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत ₹14.47 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
वहीं Creta, जो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है, इस महीने सिर्फ ₹5,000 के एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस के साथ उपलब्ध है। खास बात है कि Creta EV लॉन्च की बढ़ती चर्चा के बीच इस पेट्रोल-डीज़ल वर्जन पर मिलने वाला ऑफर काफी सीमित रखा गया है।
Verna पर 55 हजार की बचत
अगर आप नवंबर 2025 में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि Hyundai इस महीने Verna और IONIQ 5 दोनों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। Verna पर कुल ₹55,000 तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें ₹20,000 का कैश डिस्काउंट, ₹20,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹10,000 का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।
IONIQ 5 पर 7 लाख तक की छूट
इलेक्ट्रिक SUV Hyundai IONIQ 5 इस बार सबसे बड़ा ऑफर लेकर आई है। इसके MY24 वेरिएंट पर पूरे ₹7 लाख तक की छूट मिल रही है, जबकि MY25 मॉडल भी ₹2 लाख तक के लाभ के साथ उपलब्ध है। गौरतलब है कि IONIQ 5 पर यह अब तक का सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
