दमदार इंजन और ट्रैक-रेडी लुक्स के साथ सुजुकी की नई GSX-8R EVO बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki GSX-8R EVO Side View showcasing aggressive sporty design
1 min read

Suzuki Motorcycle: जापानी कंपनी Suzuki ने अपनी मिड-वेट स्पोर्ट्स बाइक का नया वर्जन Suzuki GSX-8R EVO यूरोपीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल उन राइडर्स के लिए खासतौर पर बनाया गया है जो ट्रैक पर स्पीड, कंट्रोल और स्टाइल तीनों का मजा एक साथ लेना चाहते हैं। बता दें कि इस बाइक को GSX-8R के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है, लेकिन इसमें कई तकनीकी और डिजाइन अपडेट जोड़े गए हैं जो इसे पहले से कहीं ज्यादा परफॉर्मेंस-फोकस्ड बनाते हैं।

Suzuki GSX-8R EVO स्पेसिफिकेशन

GSX-8R EVO में वही 776cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन है, जो 82 bhp की पावर और 78 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर शामिल है, जिससे गियर बिना क्लच के आसानी से ऊपर-नीचे बदल सकते हैं।

बाइक में Showa की एडजस्टेबल फ्रंट फॉर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन हैं, जो राइड क्वालिटी और हैंडलिंग को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा  Suzuki GSX-8R EVO में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गये है, जिनमें Nissin कैलिपर्स के साथ डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक्स लगे हैं। साथ ही इसमे सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS भी मौजूद है।

ये भी पढ़ें: TVS ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX, मिलेगा 299cc इंजन, 4 राइड मोड और प्रीमियम फीचर

Suzuki GSX-8R EVO फीचर्स

Suzuki GSX-8R EVO खासतौर पर उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन की गई है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन चाहते हैं। इस बाइक में एक्रापोविक एग्जॉस्ट सिस्टम लगाया गया है, जो बाइक की आवाज को रेसिंग टोन देता है और लुक को और आक्रामक बनाता है। इसके अलावा, सिंगल-सीट काउल ने पिलियन सीट की जगह ले ली है, जिससे बाइक को ट्रैक-रेडी अपीयरेंस मिला है।

बाइक के टैंक को कस्टम टैंक पैड से सुरक्षा भी मिली है, जिससे स्क्रैच से बचाव होता है। साथ ही, Suzuki Intelligence Ride System (SIRS) राइडर्स को तीन लेवल का ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और तीन अलग इंजन मैप्स का विकल्प देता है, ताकि हर राइडिंग स्टाइल के लिए बाइक को आसानी से सेट किया जा सके।

इसका लो आरपीएम असिस्ट फीचर ट्रैफिक या कम स्पीड में बाइक को स्टॉल होने से बचाता है और 5-इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले से सभी फंक्शंस आसानी से कंट्रोल किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दमदार लुक, पावरफुल इंजन और तगड़े फीचर्स के साथ टोयोटा ने पेश की नई Land Cruiser FJ, जानिए भारत में कब मिलेगी ये छोटी फॉर्चूनर

भारत में कब लॉन्च होगी Suzuki GSX-8R EVO

फिलहाल Suzuki GSX-8R EVO को सिर्फ यूरोपीय बाजार के लिए लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी भारत में इसकी एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, अगर भविष्य में यह बाइक भारत आती है, तो इसे सीमित संख्या में CBU (Completely Built Unit) के तौर पर आयात किया जा सकता है, ठीक वैसे ही जैसे स्टैंडर्ड GSX-8R मॉडल को लाया गया था।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →