IMDb ने 2025 की पॉपुलर बॉलीवुड स्टार की लिस्ट किया जारी, पहले ही साल Ahaan Panday ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड

IMDb ने 2025 की पॉपुलर बॉलीवुड स्टार की लिस्ट किया जारी, पहले ही साल Ahaan Panday ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड

IMDb 2025 Bollywood Popular Actors List:  IMDb हर साल उन बॉलीवुड सितारों की लिस्ट जारी करता है, जिन्हें दुनिया भर के दर्शक सबसे ज्यादा सर्च और फॉलो करते हैं। खास बात है कि 2025 की यह लिस्ट कई बड़े सरप्राइज लेकर आई है, क्योंकि इस बार टॉप पर ऐसे नए चेहरों ने कब्जा किया है, जिनकी एंट्री ने बॉलीवुड में नई हलचल मचा दी है।

गौरतलब है कि यह लिस्ट IMDb के रियल-टाइम पेज ट्रैफिक पर आधारित होती है, यानी दर्शक किसे सबसे ज्यादा ढूंढ रहे हैं, उसी के आधार पर रैंकिंग तय होती है।

IMDb 2025 Bollywood Popular Actors की पूरी लिस्ट जारी

हालाॅंकि हर साल बड़ी स्टार पावर वाले नाम टॉप पर दिखते हैं, लेकिन इस बार उभरते कलाकारों ने सबका ध्यान खींचा। अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों, ओटीटी धमाकों और पैन-इंडिया रिलीज़ के कारण यह लिस्ट पहले से ज्यादा विविध और दिलचस्प है। IMDb द्वारा जारी इस साल की लिस्ट में टैलेंट, एक्सपेरिमेंट और स्टार पावर तीनों का शानदार मिश्रण देखने को मिला।

1. Ahaan Panday

Ahaan Panday इस साल IMDb 2025 Bollywood Popular Actors लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचकर सबको चौंका रहे हैं। उनकी पहली फिल्म ‘सैयारा’ ने सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा घरों तक जबरदस्त चर्चा बनाई और बता दें कि रिलीज़ के बाद उनकी लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ी कि उनके प्रोफाइल पर आने वाला ट्रैफिक बाकी सभी कलाकारों को पीछे छोड़ गया।

ये भी पढ़ें: Smriti Mandhana की शादी पर नया ट्विस्ट, 7 दिसंबर वाली शादी की रिपोर्ट निकली झूठी, परिवार ने बताया पूरी सच्चाई

2. Aneet Padda

आनीत पड़्डा ने अपनी पहली ही फिल्म से जबरदस्त धमाका कर दिया और अहान की को-स्टार होने के बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली। उनकी डेब्यू फिल्म सुपरहिट रही, और खास बात यह है कि इसके तुरंत बाद उन्हें कई बड़े ब्रांडों के विज्ञापन भी मिल गए। गौरतलब है कि दर्शक नए कलाकारों को तेजी से पसंद कर रहे हैं, और आनीत पड़्डा की बढ़ती लोकप्रियता इसका सबसे बड़ा सबूत है।

3. Aamir Khan

बता दें कि आमिर खान इस साल भी लगातार चर्चा में बने रहे। उनकी फिल्मों ‘सितारे ज़मीन पर’ और ‘कुली’ में किया गया छोटा लेकिन दमदार कैमियो दर्शकों को खूब पसंद आया। खास बात है कि इन छोटे रोल्स के बावजूद उनका नाम सुर्खियों में रहा और आईएमडीबी पर भी वे टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में मजबूती से बने हुए हैं।

4. Ishaan Khatter

Neeraj Ghaywan की फिल्म ‘Homebound’ के लिए Ishaan को खूब तारीफें मिलीं। वेब सीरीज और फिल्मों दोनों में एक्टिव रहने के चलते उनका IMDb ट्रैफिक लगातार बढ़ता गया।

5. Lakshya Lalwani

Lakshya Lalwani ने ‘Kill’ के बाद Aryan Khan की Netflix फिल्म ‘The Ba*ds of Bollywood’ में अपने दमदार अभिनय से प्रभाव छोड़ा। उनकी बढ़ती लोकप्रियता IMDb रैंकिंग में साफ नजर आई।

ये भी पढ़ें: Vivek Oberoi Net Worth: 16 की उम्र में कमाए 1 करोड़, 19 में शुरू किया बिजनेस; आज 5 कंपनियों के हैं मालिक

6. Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna ने इस साल कई भाषाओं में हिट फिल्में दीं। ‘Sikandar’, ‘Kuberaa’, ‘The Girlfriend’ समेत कई प्रोजेक्ट्स ने उन्हें IMDb के टॉप एक्टर्स में शामिल कर दिया। उनकी नेशनल अपील लगातार बढ़ रही है।

7. Kalyani Priyadarshan

Kalyani ने फिल्म ‘Lokah Chapter 1: Chandra’ में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता। उनका IMDb ट्रैफिक दर्शाता है कि लोग इस नई प्रतिभा को करीब से फॉलो कर रहे हैं।

8. Triptii Dimrii

Triptii Dimrii की 2025 रिलीज़ ‘Dhadak 2’ अच्छी रही। गौरतलब है कि ‘Animal’ के बाद से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

9. Rukmini Vasanth

Kannada सिनेमा की स्टार Rukmini ने ‘Kantara: Chapter 1’ की सफलता के बाद पूरे देश में पहचान बनाई। उनका IMDb सर्च ट्रैफिक सबसे तेजी से बढ़ने वालों में रहा।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai को ₹4 करोड़ टैक्स केस में बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने दिया अभिनेत्री के पक्ष में फैसला

10. Rishab Shetty

Rishab Shetty ने ‘Kantara: Chapter 1’ में अपने अभिनय और निर्देशन दोनों से कमाल किया। उनकी बढ़ती लोकप्रियता और सोशल मीडिया चर्चा ने उन्हें IMDb लिस्ट में शामिल रखा।

क्या कहती है IMDb की 2025 लिस्ट?

बता दें कि इस साल की IMDb 2025 Bollywood Popular Actors लिस्ट साफ दिखाती है कि दर्शक केवल पुराने नामों पर निर्भर नहीं हैं। लोकल भाषा, ओटीटी कंटेंट और नई प्रतिभाओं ने बॉलीवुड के स्टार सिस्टम को बदलना शुरू कर दिया है। हालाॅंकि बड़े सितारों की पकड़ मजबूत है, लेकिन नए कलाकार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp