IND vs SA 2nd Test Playing XI: शुभमन गिल-अक्षर पटेल OUT, 2 नए खिलाड़ियों की एंट्री तय! जानें गुवाहाटी टेस्ट की पूरी संभावित टीम
IND vs SA 2nd Test Playing XI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शनिवार (22 नवंबर) से खेला जाएगा। बता दें कि यह स्टेडियम पहली बार किसी रेड-बॉल इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने जा रहा है, इसलिए दर्शकों में उत्साह चरम पर है। खास बात यह है कि भारतीय टीम 1-0 से पीछे है और यहां से हार का मतलब दो साल में दूसरी बार घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्विप झेलने का खतरा।
शुभमन गिल के बाहर होने से खुला बड़ा स्लॉट
खबरों के अनुसार शुभमन गिल बाहर हो गए हैं और IND vs SA के दूसरे टेस्ट में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इससे भारत की टॉप ऑर्डर में बड़ा बदलाव तय है। कोलकाता में ड्रॉप किए गए साई सुदर्शन की टीम में वापसी लगभग पक्की मानी जा रही है। सुदर्शन ने टेस्ट करियर की शुरुआत भले ही धीमी की हो, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में उनकी 87 रन की शानदार पारी ने काफी उम्मीदें जगा दी थीं।
मिडिल ऑर्डर में शुरू होगा नया फेरबदल
गौरतलब है कि सुदर्शन नंबर 3 स्लॉट पर उतर सकते हैं, जिससे भारतीय बल्लेबाजी क्रम का फेरबदल जारी रहेगा। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे, जबकि ऐसा माना जा रहा है कि ध्रुव जुरेल नंबर 4 पर प्रमोट किए जा सकते हैं। ऋषभ पंत (कप्तान) और रविंद्र जडेजा क्रमशः पांचवें और छठे नंबर पर रहेंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: CSK के पास 64 करोड़ तो KKR के पास 43 करोड़ का बजट, कौन खेलेगा सबसे बड़ा दाव?
अक्षर पटेल की जगह किसे मिलेगा मौका?
बता दें कि अक्षर पटेल के बाहर होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि उनकी जगह कौन लेगा और अब टीम मैनेजमेंट ने इसका संकेत साफ कर दिया है। IND vs SA के पहले टेस्ट में ऊपर भेजे गए वॉशिंगटन सुंदर को इस मैच में नंबर 7 की सही भूमिका मिल सकती है, लेकिन असली चर्चा नितीश कुमार रेड्डी को लेकर है।
भारत ने उन्हें अचानक स्क्वॉड में बुलाया और इसी कारण उन्हें इंडिया-A बनाम SA-A की सीरीज का मैच भी छोड़ना पड़ा, जो इस बात का इशारा है कि उन्हें IND vs SA 2nd Test Playing XI में शामिल किया जा सकता है। गौरतलब है कि भारत पहली बार टॉप-8 में छह लेफ्ट-हैंडर्स के साथ उतरने की स्थिति में है, ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के ऑफ-स्पिनर साइमन हार्मर को बैलेंस करने के लिए नितीश जैसे राइट-हैंडर का आना बेहद जरूरी माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: KL Rahul और Sanju Samson पर बड़ा फैसला, जानिए कौन बदलेगा टीम
इसके साथ ही नितीश टीम को एक अतिरिक्त pace-bowling option भी देंगे, जो गुवाहाटी की सुबह की नमी वाली पिच पर खासा प्रभावी साबित हो सकता है। भारतीय गेंदबाजी में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज अपनी जगह बनाए रखेंगे और टीम को निर्णायक बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
IND vs SA 2nd Test Playing XI: भारत की संभावित स्क्वॉड
बता दें कि IND vs SA दूसरे टेस्ट से पहले भारत अपनी मजबूत और संतुलित टीम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर चुका है। खास बात यह है कि इस मुकाबले के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग जोड़ी संभाल सकते हैं, जबकि साई सुदर्शन को फिर से मौका मिलने की पूरी उम्मीद है।
मिडिल ऑर्डर में ध्रुव जुरेल और कप्तान-विकेटकीपर ऋषभ पंत टीम की रीढ़ बनेंगे। वहीं, ऑलराउंड विभाग में रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी संतुलन बनाएंगे। गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव की फिरकी, जसप्रीत बुमराह की धार और मोहम्मद सिराज की तेज रफ्तार भारत के लिए मैच-विजेता साबित हो सकती है। कुल मिलाकर IND vs SA 2nd Test Playing XI भारत को जीत दिलाने की पूरी क्षमता रखती है।
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की ‘Spleen Injury’ ने बढ़ाई चिंता, जानिए कैसे लगी ये चोट और कितने दिन रहेंगे मैदान से बाहर
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
