IPL 2026: CSK के पास 64 करोड़ तो KKR के पास 43 करोड़ का बजट, कौन खेलेगा सबसे बड़ा दाव?

IPL 2026 Mini Auction: CSK 64.30 Cr, KKR 43.40 Cr, किसके पास सबसे बड़ा पर्स?
1 min read

IPL 2026 Mini Auction: IPL 2026 का रिटेंशन प्रोसेस पूरा हो चुका है और अब सभी टीमें 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले मिनी-ऑक्शन के लिए तैयार हैं। कई फ्रेंचाइजियों ने ऐसे चौंकाने वाले कदम उठाए जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। खास बात है कि इस बार कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है, जिससे ऑक्शन में बड़ा गेम बदल सकता है।

Russell-बिश्नोई रिलीज से लेकर Samson-CSK शिफ्ट तक मचा बवाल

IPL 2026 से पहले रिटेंशन और ट्रेडिंग विंडो में जो घटनाएं हुईं, उन्होंने पूरे क्रिकेट जगत को हिला दिया है। KKR (Kolkata Knight Riders) ने दिग्गज ऑलराउंडर Andre Russell को रिलीज कर हर किसी को चौंका दिया, जबकि Lucknow Super Giants ने युवा स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई को नहीं रोका।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने भाई के नाम की अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी, जानिए इसके पीछे की असली वजह

इसी तरह Chennai Super Kings ने तेज़ गेंदबाज़ Matheesa Pathirana को रिटेन न करके बड़ा फैसला लिया। वहीं ट्रेडिंग विंडो में असली झटका तब लगा जब संजु सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स छोड़कर CSK जॉइन कर लिया, और इसके उलट Ravindra Jadeja 17 साल बाद अपनी पहली टीम RR में वापसी कर गए।

IPL 2026 Mini Auction: कौन सी टीम के पास कितना पर्स?

IPL 2026 Mini Auction से पहले टीमों के पर्स का आंकड़ा साफ हो चुका है, जो इस बार पूरे ऑक्शन की दिशा तय करेगा। गौरतलब है कि किस टीम के पास कितना पैसा है, यह काफी मायने रखता है, क्योंकि इससे ही तय होगा कि कौन बड़ा दांव लगाएगा और किसे सीमित बजट में काम चलाना होगा।

ये भी पढ़ें: ब्रिस्बेन में बारिश के चलते मैच रद्द, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

सबसे आगे है CSK, जिसके पास 64.30 करोड़ का सबसे बड़ा पर्स है। बता दें कि टीम ने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिससे उनके पास नए चेहरों पर निवेश का बड़ा मौका है। दूसरे नंबर पर KKR है, जिसके पास 43.40 करोड़ बचे हैं। खास बात है कि फ्रेंचाइज़ी ने Russell और पिछले साल 23.75 करोड़ में खरीदे गए वेंकटेश अय्यर दोनों को रिलीज किया है।

वहीं SRH के पास 25.50 करोड़ का पर्स है और टीम ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ पर रिटेन किया है। LSG इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जिसके पास 22.95 करोड़ हैं, जबकि ऋषभ पंत कप्तान बने रहेंगे। दिल्ली कैपिटल के पास 21.80 करोड़ हैं और Axar Patel की कप्तानी में टीम इस सीजन बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

ये भी पढ़ें: 3 खिलाड़ियों की मौत के बाद अफगानिस्तान का बड़ा फैसला, पाकिस्तान और श्रीलंका संग होने वाली ट्राई सीरीज से वापस लिया नाम

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →