भारत का Air Defence हुवा अब और भी खतरनाक, DRDO ने ओडिशा में किया IADWS Missile System का सफल परीक्षण

DRDO India tested IADWS Missile System
1 min read

IADWS Missile System: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत लगातार अपने एयर डिफेन्स सिस्टम को और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे ओडिशा के तट पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने Integrated Air Defence Weapon System (IADWS) का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। यह टेस्ट भारत की रक्षा क्षमता में बड़ा कदम माना जा रहा है।

क्या है IADWS Missile System?

IADWS Missile System एक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली है, जो हवाई खतरों से देश की रक्षा करने में सक्षम है। इसमें कई लेयर वाले हथियार शामिल हैं जो अलग-अलग परिस्थितियों में दुश्मन को जवाब देने में मदद करते हैं। बता दें कि यह सिस्टम दुश्मन के किसी भी हवाई हमले को कुछ ही सेकंड में जवाब देने की क्षमता रखता है।


ये भी पढ़ें: भारत के ‘Agni 5’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 5000+ KM की रेंज, परमाणु क्षमता और जबरदस्त ताकत; चीन-पाकिस्तान में मची हलचल

IADWS की खासियतें

  • यह सिस्टम दुश्मन के कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन, तेज रफ्तार लड़ाकू विमान और यहां तक कि मिसाइलों को भी हवा में ही मार गिराने में सक्षम है।
  • इसमें Quick Reaction Surface to Air Missile (QRSAM) जुड़ी हुई है।
  • इसमें VSHORADS (Very Short Range Air Defence System) मिसाइल और Directed Energy Weapon (DEW) भी शामिल हैं।
  • DEW ऐसा आधुनिक हथियार है, जो लेजर जैसी ऊर्जा का उपयोग करके टारगेट को खत्म करता है।
  • खास बात यह है कि यह पूरी तरह ऑटोमैटिक तकनीक पर आधारित है, जो तुरंत खतरे का पता लगाकर जवाबी हमला करता है।

चीन और पाकिस्तान के लिए बड़ी चेतावनी

भारत ने ओडिशा में IADWS Missile System (Integrated Air Defence Weapon System) का सफल परीक्षण कर दुश्मन देशों को साफ संकेत दे दिया है कि अब उसकी हवाई सुरक्षा और भी मजबूत हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पहले ही पाकिस्तानी हजारों ड्रोन मार गिराकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया था। अब इस नई उपलब्धि ने चीन और पाकिस्तान की चिंता और बढ़ा दी है। बता दें कि भारत का मकसद सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को मजबूत करना है।

ये भी पढ़ें: Starlink India: भारत में आ रहा है एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट, मिलेगा 1,000Gb प्रति सेकेंड का स्पीड; जाने कीमत और लॉन्च डेट

IADWS ने बढ़ाई भारत की ताकत

DRDO ने कहा कि ओडिशा में हुआ यह हवाई परीक्षण भारत की बहुस्तरीय एयर डिफेन्स सिस्टम को और भी मजबूत बनाता है। अब भारत दुश्मन देशों की किसी भी हवाई चाल को मिनटों में नाकाम करने में सक्षम है। खास बात यह है कि यह सिस्टम पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है, जो ‘मेक इन इंडिया’ की बड़ी सफलता मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि IADWS आने वाले समय में भारत को रक्षा क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

राजनाथ सिंह ने दी बधाई


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर DRDO और भारतीय सशस्त्र बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा:

“मैं IADWS के सफल विकास के लिए DRDO, भारतीय सशस्त्र बलों और उद्योग जगत को हार्दिक बधाई देता हूं। इस अनूठे उड़ान परीक्षण ने हमारे देश की बहुस्तरीय वायु रक्षा क्षमता को स्थापित किया है और यह दुश्मन के हवाई खतरों के विरुद्ध महत्वपूर्ण सुविधाओं की रक्षा को और मजबूत करेगा।”

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →