भारत ने दिखा दिया अपना दम! टीम इंडिया ने 96 रनों से फाइनल जीतकर रच दिया इतिहास

भारत ने दिखा दिया अपना दम! टीम इंडिया ने 96 रनों से फाइनल जीतकर रच दिया इतिहास

T20 World Cup 2026: भारत ने एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर कमाल कर दिखाया है। दरसल 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने, न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दी है। इस जीत ने देशभर के फैंस और बॉलीवुड सितारों को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया।

टीम इंडिया का जादुई प्रदर्शन

टीम इंडिया ने फाइनल में एक बार फिर जादू दिखाया और हर खिलाड़ी ने अपना कमाल का प्रदर्शन किया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत की, वहीं ईशान किशन और संजू की साझेदारी ने टीम को 203 रनों तक पहुँचाया।

शिवम दुबे ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन जोड़कर भारत का स्कोर 255 रनों तक ले गया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम कभी मुकाबले में वापस नहीं लौट पाई और 19वें ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई।

जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी ने कीवी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम तक जीत का जश्न हर तरफ नजर आया।

बॉलीवुड ने जताई खुशी

टीम इंडिया की जीत के तुरंत बाद बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आयुष्मान खुराना ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा कि अहमदाबाद का मनहूसियत टूट गया है और काबिल विजेताओं ने फिर से इतिहास लिखा।

महेश बाबू ने ट्वीट कर टीम के प्रदर्शन की तारीफ की और इसे देश के गौरव के साथ जोड़कर देखा।

इंडिया की जीत पर अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो

अक्षय कुमार ने भी टीम इंडिया की जीत पर मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डांस करते दिखाई दिए।

फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने की टीम इंडिया की तारीफ

फिल्ममेकर एसएस राजामौली और अनिल शर्मा ने भी टीम इंडिया की तारीफ की और उनके पोस्ट में टीम के खिलाड़ियों की मेहनत और देशभक्ति की बात कही।

T20 वर्ल्ड कप जीत पर PM मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने अपने X हैंडल से पोस्ट किया, ‘आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है।

उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।  इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. शाबाश, टीम इंडिया!’

स्टेडियम में जश्न और लाइव रिएक्शन

यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि कई बॉलीवुड सितारे स्टेडियम में मौजूद थे और उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया। प्रिटी जिंटा, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी मैदान पर फैंस के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आए।

मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम तक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग खिलाड़ियों की मुस्कान और जश्न की झलक देखकर अपनी खुशी बांट रहे हैं। इस तरह भारत ने न सिर्फ क्रिकेट में बल्कि देशवासियों के दिलों में भी इतिहास रच दिया।

Jai Jagdamba News Whatsapp