अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया का बॉलीवुड डेब्यू, ‘इक्कीस’ पोस्टर शेयर कर भावुक हुए सुपरस्टार
Simar Bhatia Bollywood Debut: फिल्म इंडस्ट्री में नए चेहरों की एंट्री हमेशा चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा खास है। अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया अपनी पहली फिल्म ‘इक्कीस’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस डेब्यू को लेकर खुद अक्षय इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला मैसेज लिख दिया। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी दिखाई देंगे।
Simar Bhatia Bollywood Debut पर अक्षय कुमार का दिल छू लेने वाला मैसेज
अक्षय कुमार आमतौर पर सोशल मीडिया पर अपनी निजी भावनाएं कम ही जाहिर करते हैं। हालांकि भांजी के डेब्यू (Simar Bhatia Bollywood Debut) को लेकर उनका प्यार और गर्व साफ दिखाई दिया। अभिनेता ने ‘इक्कीस’ का पोस्टर शेयर किया, जिसमें सिमर भाटिया मुस्कुराते हुए नजर आती हैं। अक्षय ने लिखा कि,
उन्हें याद है जब वह सिमर को एक छोटे बच्चे की तरह गोद में उठाते थे और अब उन्हें बड़े पर्दे पर कदम रखते देखना उन्हें बेहद गर्व देता है।
सुपरस्टार ने आगे लिखा कि उन्होंने सिमर (Simar Bhatia) को एक शर्मीली बच्ची से आत्मविश्वासी युवा महिला के रूप में बदलते देखा है, जो कैमरे के सामने ऐसे खड़ी होती है मानो उसी के लिए पैदा हुई हो।
ये भी पढ़ें: IMDb ने 2025 की पॉपुलर बॉलीवुड स्टार की लिस्ट किया जारी, पहले ही साल Ahaan Panday ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड
उन्होंने यह भी कहा कि सफर आसान नहीं होगा, लेकिन सिमर की ईमानदार मेहनत, साहस और परिवार की सीखें उन्हें आगे बढ़ाएंगी। अक्षय कुमार ने परिवार का “भाटिया फंडा” भी याद दिलाया-काम करो, दिल से करो, और यूनिवर्स पर भरोसा रखो। अंत में उन्होंने लिखा,
मैं तुम पर बहुत गर्व करता हूं बेटा। दुनिया अब सिमर भाटिया से मिलने जा रही है, लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा से स्टार हो। चमकती रहो। जय महादेव।
कैसा है ‘इक्कीस’ का प्लॉट?
गौरतलब है कि ‘इक्कीस’ कोई साधारण फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशनल और प्रेरणादायक वॉर ड्रामा है। फिल्म परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की जीवन गाथा पर आधारित है, जिन्हें 1971 के भारत-पाक युद्ध में बहादुरी के लिए सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया था।
ये भी पढ़ें: 16 की उम्र में कमाए 1 करोड़, 19 में शुरू किया बिजनेस; आज 5 कंपनियों के हैं मालिक
फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है, जिन्हें थ्रिलर और रियलिस्टिक सिनेमा के लिए जाना जाता है। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि ‘Ikkis’ एक गहरी और असरदार फिल्म साबित होगी। बता दें कि इस फिल्म से सिमर भाटिया ही नहीं, बल्कि अगस्त्य नंदा भी आधिकारिक रूप से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं।
हालाांकि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर सिमर की मौजूदगी और अक्षय कुमार का समर्थन उन्हें एक मजबूत शुरुआत देता है। माना जा रहा है कि ‘इक्कीस’ के बाद वे कई नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘इक्कीस’?
फिल्म ‘Ikkis’ 25 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शक दोनों नए चेहरों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि डेब्यू फिल्म से किसका सितारा ज्यादा चमकता है।
खास बात है कि ‘इक्कीस’ दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है। उन्होंने इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाई है, जो उनके शानदार करियर का एक यादगार अध्याय बन सकती है। दर्शक इस वजह से भी फिल्म को लेकर भावुक हैं।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai को ₹4 करोड़ टैक्स केस में बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने दिया अभिनेत्री के पक्ष में फैसला
