करोड़ों फॉलोअर्स और कम उम्र में आध्यात्मिक स्टारडम, जानें कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज; उनकी शिक्षा, फीस और संपत्ति

करोड़ों फॉलोअर्स और कम उम्र में आध्यात्मिक स्टारडम, जानें कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज; उनकी शिक्षा, फीस और संपत्ति

Indresh Upadhyay Net Worth: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक आध्यात्मिक गुरु की शादी ने जबरदस्त चर्चा बटोरी है. खास बात है कि इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज की शाही शादी के वीडियो और फोटो इंटरनेट पर छा चुके हैं और लोग उनके जीवन, कमाई और शिक्षा को लेकर काफी उत्सुक हैं.

हालाकि उनकी उम्र अभी ज्यादा नहीं है, लेकिन उनकी लोकप्रियता और प्रभाव देखकर बड़े-बड़े प्रवचनकार भी हैरान हैं. गौरतलब है कि उनकी नेट वर्थ को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसने लोगों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है.

कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज?

इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज मथुरा-वृंदावन के एक प्रसिद्ध युवा कथावाचक हैं, जिनका जन्म 7 अगस्त 1997 को हुआ था. वह कृष्ण चंद्र शास्त्री महाराज और नारवदा शर्मा के पुत्र हैं और तीन बहनों के भाई हैं. बता दें कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा बहुत कम उम्र में शुरू हो गई थी.

Indresh Upadhyay ने सिर्फ 13 साल की उम्र में भगवद गीता का गहन अध्ययन पूरा कर लिया था, जो उनकी आध्यात्मिक पहचान का बड़ा आधार बना. उन्होंने भक्तिपथ संगठन की स्थापना की, जिसका उद्देश्य युवाओं को भक्ति, नैतिकता और भारतीय संत-परंपरा से जोड़ना है.

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ का बिजली बिल सुनकर उड़ जाएंगे होश, महीने में खर्च होते हैं इतने लाख रुपये

आज की पीढ़ी में उनके प्रवचन, भजन और कथा-शैली की सरलता, मधुरता और गहराई बेहद पसंद की जाती है. सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत मौजूदगी है. उनके इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन और यूट्यूब चैनल ‘Bhaktipath’ पर 1.45 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं.

Indresh Upadhyay की शिक्षा और आध्यात्मिक ज्ञान

Indresh Upadhyay की स्कूलिंग वृंदावन के कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में हुई, लेकिन उनका वास्तविक और गहन आध्यात्मिक ज्ञान श्रिमद् भागवत महापुराण की सीख से आया. उन्होंने बचपन में ही प्रमुख धर्मग्रंथों को कंठस्थ कर लिया था. गौरतलब है कि उनकी कथा मुख्य रूप से इन विषयों पर केंद्रित होती हैं:

  • भक्ति और ईश्वर-प्रेम
  • नैतिक और आध्यात्मिक जीवन
  • धर्म के मार्ग पर चलना
  • युवाओं को भारतीय परंपरा से जोड़ना

हरियाणा की शिप्रा शर्मा से की शादी

हाल ही में हरियाणा की शिप्रा शर्मा से उनकी शादी जयपुर के ताज अमेर होटल में हुई. बता दें कि इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में देशभर से प्रमुख संत, भक्त और कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. वृंदावन और जयपुर में हुए आयोजन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. यही वजह है कि लोग उनकी निजी जिंदगी, शिक्षा, संपत्ति और कथा फीस के बारे में जानने के लिए उत्साहित हो गए.

ये भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति और लाखों की कमाई, जानें कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की फीस, महीने की कमाई और समाज सेवा की पूरी कहानी

कितना है कथा और प्रवचन का फीस?

भारत में कथा-वाचकों की फीस उनके नाम, लोकप्रियता और आयोजन के पैमाने पर निर्भर करती है.

  • स्थानीय कथा-वाचक: ₹11,000 से ₹51,000 प्रति कार्यक्रम
  • प्रसिद्ध कथा-वाचक: ₹51,000 से ₹1,51,000 प्रति कार्यक्रम

हालाकि, इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के सटीक शुल्क को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. बताया जाता है कि उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा कथाओं, धार्मिक आयोजनों, भजनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म से आता है.

Indresh Upadhyay Net Worth: 21 अरब से अधिक की नेट वर्थ

हाल के दिनों में Indresh Upadhyay Net Worth लगभग ₹21,96,00,00,000 यानी 21 अरब से अधिक बताई जा रही है, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए. गौरतलब है कि आध्यात्मिक जगत में इतनी कम उम्र में ऐसा प्रभाव और आर्थिक सफलता बहुत कम देखने को मिलती है.

इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज आने वाले महीनों में कई बड़े धार्मिक आयोजनों में कथा करने वाले हैं, जहां हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं. खास बात यह है कि युवाओं में उनका प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि उनकी भाषा सरल है और विचार गहराई लिए हुए हैं.

ये भी पढ़ें: 16 की उम्र में कमाए 1 करोड़, 19 में शुरू किया बिजनेस; आज 5 कंपनियों के हैं मालिक

Indresh Upadhyay की आध्यात्मिक यात्रा, डिजिटल मौजूदगी, शिक्षण शैली और हाल ही में हुई शादी ने उन्हें देश में नई पीढ़ी के सबसे प्रभावशाली धार्मिक नेता की तरह स्थापित कर दिया है. हालाकि उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनकी विनम्रता और भक्ति-मार्ग पर अडिग विश्वास उन्हें अलग पहचान देता है.

Jai Jagdamba News Whatsapp