IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी, जानें किस टीम ने किन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा?

IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी, जानें किस टीम ने किन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा?

IPL 2026 Retention List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की तैयारियाँ अब तेज़ हो चुकी हैं। बता दें कि इस बार मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबूधाबी में आयोजित होना है और उससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइज़ी ने अपनी-अपनी Retention List जारी कर दी है। खास तौर पर, इस बार कई दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जबकि कुछ बड़े ट्रेड भी देखने को मिले हैं।

IPL 2026 Retention List: जानें किन टीमों ने किए बड़े बदलाव

कई टीमों ने अपने भरोसेमंद खिलाड़ियों को स्क्वॉड में बनाए रखा है। रिटेंशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर थी और टीमों ने समय से पहले लिस्ट जारी कर दी। आइए सरल भाषा में समझते हैं कि किस टीम ने किसे रिटेन (IPL 2026 Retention List) किया और किसे रिलीज किया।

चेन्नई सुपर किंग्स की बड़ी सफाई

गौरतलब है कि CSK ने इस बार सबसे ज़्यादा 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर बड़ा कदम उठाया है। विदेशी खिलाड़ियों में रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, मथीशा पथिराना और सैम करन (जो ट्रेड होकर राजस्थान चले गए) शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों में दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर और कई युवा खिलाड़ी भी बाहर हो गए।

1 लाख से कम में मिलेंगी ये 5 पावरफुल 125cc बाइक्स, जानिए कौन-सी बाइक देती है सबसे ज्यादा पावर और माइलेज

हालाकि CSK फैंस के लिए राहत की बात है कि एमएस धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस और गुरजपनीत सिंह टीम का हिस्सा बने हुए हैं। टीम की कोर स्ट्रेंथ लगभग वैसी ही बरकरार है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़े नाम छोड़े

KKR का फैसला सभी को चौंकाने वाला रहा। टीम ने वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़), आंद्रे रसेल, क्विंटन डिकॉक, मोईन अली और एनरिक नॉर्किया जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। इसके अलावा गुरबाज, चेतन सकारिया और स्पेंसर जॉनसन भी टीम से बाहर हो गए हैं।

मुंबई इंडियंस ने चार विदेशी बाहर किए

MI ने लिजाद विलियम्स, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स और रीस टॉप्ली को रिलीज किया है। भारतीय खिलाड़ियों में केएल श्रीजीत, विघ्नेश पुथुर और सत्यनारायण राजू भी बाहर किए गए हैं। अर्जुन तेंदुलकर पहले ही ट्रेड होकर लखनऊ सुपर जायंट्स में जा चुके हैं।

श्रेयस अय्यर की ‘Spleen Injury’ ने बढ़ाई चिंता, जानिए कैसे लगी ये चोट और कितने दिन रहेंगे मैदान से बाहर

राजस्थान रॉयल्स में कप्तानी की होड़

RR ने इस बार बड़ा दांव खेलते हुए रवींद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड में शामिल किया है, जिससे कप्तानी की रेस और दिलचस्प हो गई है। टीम ने विदेशी खिलाड़ियों में फारूकी, हसारंगा और तीक्ष्णा को रिलीज कर दिया है। भारतीय नामों में आकाश मधवाल और अशोक शर्मा बाहर हुए हैं।

RCB, PBKS, SRH और बाकी टीमों की रिटेंशन पर बड़ी अपडेट

IPL 2026 से पहले कई टीमों ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है। RCB ने मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, टिम सेफर्ट और लुंगी एनगिडी जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर नई रणनीति का संकेत दिया है। वहीं पंजाब किंग्स ने इस बार ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस और एरॉन हार्डी जैसे अहम खिलाड़ियों को बाहर कर सभी को चौंका दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद भी पीछे नहीं रहा और उसने राहुल चाहर, एडम जाम्पा, सचिन बेबी और अभिनव मनोहर को रिलीज कर टीम बैलेंस बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर LSG ने डेविड मिलर, रवि बिश्नोई और आकाश दीप जैसे नामों को छोड़कर नया कॉम्बिनेशन बनाने का इशारा दिया है।

कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा बनीं मंत्री; जानिए भाजपा की नई रणनीति

गुजरात टाइटन्स ने केवल पाँच खिलाड़ियों, गेराल्ड कोएट्जी, दासुन शनाका और महिपाल लोमरोर को बाहर कर अपेक्षाकृत छोटी लिस्ट जारी की है। दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस, मनवंत कुमार और मोहम्मद नालकंडे को रिलीज कर टीम के संतुलन में बदलाव का रास्ता साफ कर दिया है।

किसके पास कितना पर्स बचा है?

रिटेंशन के बाद IPL 2026 में किस टीम के पास कितना बजट बचा है, यह सबसे अहम सवाल है। आंकड़ों के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स 64.3 करोड़ के साथ सबसे मजबूत स्थिति में है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के पास भी 43.4 करोड़ की अच्छी रकम बची है।

सनराइजर्स हैदराबाद (25.5 करोड़), लखनऊ सुपर जायंट्स (22.95 करोड़) और दिल्ली कैपिटल्स (21.8 करोड़) भी मिनी ऑक्शन में अपनी जरूरत के मुताबिक बड़े फैसले ले सकती हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (16.4 करोड़), राजस्थान रॉयल्स (16.05 करोड़), गुजरात टाइटन्स (12.9 करोड़) और पंजाब किंग्स (11.5 करोड़) के पास मध्यम बजट है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले BCCI ने किया भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, Shubman Gill बने ODI कप्तान; टीम में रोहित-कोहली का भी नाम

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस सिर्फ 2.75 करोड़ के पर्स के साथ सीमित विकल्पों में ही काम चलाएगी। गौरतलब है कि इन आकड़ों से साफ है कि KKR और CSK मिनी ऑक्शन में भारी-भरकम बोली लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और 16 दिसंबर का ऑक्शन इस बार पहले से ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें