IPL 2026 Retention: KL Rahul और Sanju Samson पर बड़ा फैसला, जानिए कौन बदलेगा टीम

IPL 2026 Retention: KL Rahul और Sanju Samson पर बड़ा फैसला, जानिए कौन बदलेगा टीम

IPL 2026 Retention List: भारतीय प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 2026 सीजन शुरू होने से पहले ही क्रिकेट फैंस के बीच रोमांच अपने चरम पर है। बता दें कि IPL 2026 Retention List को लेकर आधिकारिक घोषणा अब 15 नवंबर को होगी। यह जानकारी लीग के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर JioStar ने शनिवार को दी। इस दिन सभी फ्रेंचाइजी अपनी रिटेन और रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट जारी करेंगी।

15 नवंबर तक अंतिम फैसला करेंगी फ्रेंचाइजी टीमें

गौरतलब है कि इस बार IPL 2026 का ऑक्शन दिसंबर में होने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह मिनी ऑक्शन (Mini Auction) होगा, क्योंकि पिछले साल ही मेगा ऑक्शन के ज़रिए टीमों ने तीन साल के साइकिल के लिए अपनी स्क्वाड तैयार की थी। इस बार एक बड़ा बदलाव ये है कि टीमें कितने भी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, यानी कोई कैप लिमिट नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS 5th T20I: ब्रिस्बेन में बारिश के चलते मैच रद्द, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

इससे फ्रेंचाइजी को अपने “कोर प्लेयर्स” को बचाने का पूरा मौका मिलेगा। खास तौर पर, भारतीय स्टार खिलाड़ियों की रिटेंशन को लेकर टीमों में अंदरूनी रणनीति जोरों पर है।

IPL 2026 Trading Window में बढ़ी हलचल

IPL 2026 से पहले Trading Window में टीमों के बीच जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई फ्रेंचाइजियां अपने स्क्वाड को मजबूत करने के लिए आपस में बातचीत कर रही हैं। बता दें कि ट्रेडिंग विंडो हर सीजन के खत्म होने के 7 दिन बाद खुलती है, ऑक्शन से एक हफ्ता पहले बंद होती है, फिर ऑक्शन के बाद दोबारा खुलती है और नए सीजन शुरू होने से 30 दिन पहले बंद हो जाती है। ऐसे में आने वाले दिनों में कई बड़े खिलाड़ी टीम बदलते नजर आ सकते हैं।

KL Rahul पर KKR की नज़र

इसी बीच सबसे बड़ी चर्चा KL Rahul को लेकर है, जिन पर Kolkata Knight Riders (KKR) की नज़र बताई जा रही है। राहुल फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं और पिछले सीजन में 13 मैचों में 539 रन बनाए थे। खबर है कि दिल्ली उनकी ट्रेडिंग पर विचार कर रही है। अगर यह डील पक्की होती है, तो IPL 2026 में कप्तानी के मोर्चे पर यह सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 3 खिलाड़ियों की मौत के बाद अफगानिस्तान का बड़ा फैसला, पाकिस्तान और श्रीलंका संग होने वाली ट्राई सीरीज से वापस लिया नाम

Sanju Samson को लेकर CSK में बढ़ी हलचल

आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले खिलाड़ियों के ट्रांसफर और रिटेंशन (IPL 2026 Retention) को लेकर अटकलों का दौर तेज़ हो गया है। इसी बीच बड़ी खबर Sanju Samson को लेकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने Rajasthan Royals (RR) से खुद को रिलीज़ करने की मांग की है। वहीं, Chennai Super Kings (CSK) उनकी स्थिति पर नज़दीकी नजर रखे हुए हैं और सूत्रों के मुताबिक उन्होंने RR से फिर से बातचीत शुरू कर दी है।

पहले Samson के नाम पर Delhi Capitals की भी दिलचस्पी बताई गई थी, लेकिन अब CSK की एंट्री से मामला और दिलचस्प हो गया है। दूसरी ओर, खबर है कि पिछले सीजन के कुछ महंगे खिलाड़ी, जैसे Venkatesh Iyer, को भी उनकी टीम रिलीज़ कर सकती है। ऐसे में आने वाला रिटेंशन डे (15 नवंबर) टीमों के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है, क्योंकि इसी से तय होगा कि कौन-से खिलाड़ी रहेंगे और कौन नई टीम की जर्सी पहनेंगे। क्रिकेट फैंस के लिए यह IPL सीजन कई बड़े सरप्राइज़ लेकर आ सकता है।

IPL 2026 Auction: दिसंबर में होगी नीलामी, टीमों में तैयारी शुरू

JioStar की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, IPL 2026 Auction Date दिसंबर में तय की गई है। इस बार यह Mini Auction होगा, लेकिन रोमांच किसी “Mega Auction” से कम नहीं रहेगा। हर टीम अपने Core Indian Players, खासकर ऑलराउंडर्स और विकेटकीपर-बल्लेबाजों, को रिटेन करने पर फोकस कर रही है।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली और रोहित शर्मा बाहर, सूर्यकुमार यादव बने कप्तान; जानिए भारत की नई T20I टीम में कौन-कौन शामिल

बता दें कि IPL 2026 Retention भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि आने वाले तीन सालों में टीमों की संरचना और खिलाड़ियों की भूमिका काफी हद तक तय होगी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें