इस IPL Auction में खिलाड़ीयो कि हुई मोटी कमाई, IPL के इतिहास में ये खिलाड़ि हुवे हैं सबसे महंगे किमत पर निलाम

IPL Auction 2025
1 min read

IPL Auction 2025: भारत में इन दिनों आईपीएल 2025 की नीलामी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दरसल 24 नवंबर को उद्घाटन के दिन सऊदी अरब के जेद्दा में असाधारण स्तर का उत्साह देखा गया। बता दें कि खिलाड़ियों के इस नीलामी (IPL Auction 2025) के दौरान ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर सबसे अधिक मांग वाले चयन के रूप में उभरे, वहीं इनके अलावा भी कई खिलाड़ियों को मोटी कमाई हुई है। दरसल प्रत्येक क्रमिक नीलामी में अधिक से अधिक उच्च मूल्य वाले खिलाड़ी शामिल होते हैं।

IPL Auction 2025: IPL के इतिहास में सबसे महंगे किमत पर निलाम Top 10 खिलाड़ि

अब अगर हम उन Top 10 खिलाड़ियों पर नज़र डालें जो IPL Auction 2025 से लेकर IPL के इतिहास तक सबसे महंगे किमत पर निलाम हुवे हैं, तो उनके विवरण कुछ इस प्रकार है:-

ऋषभ पंत

टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 24 नवंबर, 2025 को आयोजित मेगा नीलामी के दौरान, लखनऊ फ्रेंचाइजी ने पंत के लिए एक शानदार बोली लगाई, जिसमें उन्होंने 27 करोड़ रुपये की शानदार बोली लगाई।

श्रेयस अय्यर

बता दें कि IPL 2024 के चैंपियन कप्तान  कहे जाने वाले खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को IPL 2025 की नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था। हालांकि, नीलामी में प्रवेश करने पर, उन्होंने विभिन्न टीमों से महत्वपूर्ण रुचि आकर्षित की। अंत में, अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में हासिल किया, जिससे वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

मिशेल स्टार्क

बता दें कि आईपीएल 2025 के इस मेगा नीलामी से पहले, सबसे महंगे खिलाड़ी का खिताब ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के पास था। दरसल पिछले सीजन की नीलामी में, केकेआर ने मिशेल स्टार्क को खरिदा था। जिस दौरान KKR ने स्टार्क के लिए 24.75 करोड़ रुपये अदा किया था।

 

वेंकटेश अय्यर

अब जैसा कि फिलहाल ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के नाम सबसे महंगे खिलाड़ी का ताज सज चुका है, मगर बावजूद इसके वेंकटेश अय्यर एक और खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल 2025 की नीलामी के दौरान ध्यान आकर्षित किया। दरसल वेंकटेश अय्यर एक ऑलराउंडर प्लेयर हैं। जिस वजह से इनके लिए लगने वाले बोली में उछाल आया, जिसमें केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को फिर से साइन करने के लिए 23.75 करोड़ रुपये का निवेश किया।

हेनरिक क्लासेन

हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को भी उनकी टीम से अच्छा ऑफर मिला है। प्राप्त आकड़ों के मुताबिक SRH ने इस IPL यानि आईपीएल 2025 सीजन के लिए क्लासेन को 23 करोड़ रुपये दिया गया है।

निकोलस पूरन

बता दें कि लखनऊ टीम के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन को उनके ही टीम ने रिटेन किया है। जिसके बाद निकोलस पूरन को आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ टीम ने 21 करोड़ रुपये दिया है।

विराट कोहली

अब भारतीय टीम में प्रसिद्ध बल्लेबाज विराट कोहली कि बात करें तो उन्हें आरसीबी ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए रिटेन किया, जिसमें फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें अपने रोस्टर में बनाए रखने के लिए 21 करोड़ रुपये खर्च किए।

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर गेंदबाज पैट कमिंस को आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी के दौरान हैदराबाद की टीम ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

सैम करन

पंजाब किंग्स ने इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन को 2023 में अपनी टीम में शामिल किया और उनकी सेवाओं के लिए 18.50 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था।

अर्शदीप सिंह

बता दें कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स ने रिलीज करने का निर्णय ले लिया था। बहरहाल RTM के तहत उन्हें उनके टीम द्वारा वापस बुला लिया गया। जिस दौरान आईपीएल 2025 की नीलामी में अर्शदीप को 18 करोड़ रुपये मिले।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *