JDU की पहली उम्मीदवार सूची जारी, नीतीश कुमार ने उतारे 3 बाहुबली, इन 57 चेहरों पर लगा दांव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी गलियारों में हलचल तेज होती जा रही है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी दल अपनी रणनीति तय करने और उम्मीदवारों के नाम घोषित करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU ने भी अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 57 नामों की घोषणा की गई है।
JDU ने जारी की पहली लिस्ट, इन दिग्गजों पर जताया भरोसा
बता दें कि इस बार JDU कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, जबकि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 115 सीटों पर दांव लगाया था, जिनमें से 43 सीटों पर जीत हासिल की थी। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद जारी इस सूची (JDU First Candidate List 2025) में कई पुराने और नए चेहरे शामिल हैं।
खास बात यह है कि पार्टी ने इस बार 3 बाहुबलियों को भी मैदान में उतारा है, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्माने के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने इस सूची में क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों का खास ध्यान रखा है। आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव, बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, सिंहेश्वर (अ.जा.) से रमेश ऋषिदेव, और मधेपुरा से कविता साहा जैसे नामों पर पार्टी ने भरोसा जताया है।
JDU First Candidate List 2025
| क्र.सं. | विधानसभा | प्रत्याशी का नाम |
|---|---|---|
| 1 | आलमनगर | श्री नरेन्द्र नारायण यादव |
| 2 | बिहारीगंज | श्री निरंजन कुमार मेहता |
| 3 | सिंहेश्वर (अ.जा.) | श्री रमेश ऋषिदेव |
| 4 | मधेपुरा | श्रीमती कविता साहा |
| 5 | सोनबरसा (अ.जा.) | श्री रत्नेश सादा |
| 6 | महिषी | श्री गुजेश्वर साह |
| 7 | कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) | श्री अतिरेक कुमार |
| 8 | बेनीपुर | श्री विनय कुमार चौधरी |
| 9 | दरभंगा ग्रामीण | श्री ईश्वर मंडल |
| 10 | बहादुरपुर | श्री मदन सहनी |
| 11 | गायघाट | श्रीमती कोमल सिंह |
| 12 | मीनापुर | श्री अजय कुशवाहा |
| 13 | सकरा (अ.जा.) | श्री आदित्य कुमार |
| 14 | कोटी | ई० अजीत कुमार |
| 15 | कुचायकोट | श्री अमरेन्द्र कुमार पांडेय |
| 16 | भोरे (अ.जा.) | श्री सुनील कुमार |
| 17 | हथुआ | श्री रामसेवक सिंह |
| 18 | बरीली | श्री मंजीत सिंह |
| 19 | जीरादेई | श्री भीषम कुशवाहा |
| 20 | रघुनाथपुर | श्री विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह |
| 21 | बढ़हरिया | श्री इन्द्रदेव पटेल |
| 22 | महाराजगंज | श्री हेन नारायण साह |
| 23 | एकमा | श्री धुनल सिंह |
| 24 | माँझी | श्री रणधीर सिंह |
| 25 | परसा | श्री छोटे लाल राय |
| 26 | वैशाली | श्री सिद्धार्थ पटेल |
| 27 | राजापाकर (अ.जा.) | श्री महेन्द्र राम |
| 28 | महनार | श्री उमेश सिंह कुशवाहा |
| 29 | कल्याणपुर (अ.जा.) | श्री महेश्वर हजारी |
| 30 | वारिसनगर | डा० मांजरीक मृणाल |
| 31 | समस्तीपुर | श्रीमती अश्वमेध देवी |
| 32 | मोरवा | श्री विद्यासागर सिंह निषाद |
| 33 | सरायरंजन | श्री विजय कुमार चौधरी |
| 34 | विभूतिपुर | श्रीमती रवीना कुशवाहा |
| 35 | हसनपुर | श्री राज कुमार राय |
| 36 | चेरिया बरियारपुर | श्री अभिषेक कुमार |
| 37 | मटिहानी | श्री राजकुमार सिंह |
| 38 | अलौली (अ.जा.) | श्री रामचंद्र सदा |
| 39 | खगड़िया | श्री बब्लू मंडल, श्री पन्ना लाल पटेल |
| 40 | बेलदौर | श्री नचिकेता मंडल |
| 41 | जमालपुर | श्री रागानन्द मंडल |
| 42 | सूर्यगढ़ा | श्री रणधीर कुमार सोनी |
| 43 | शेखपुरा | डा० कुमार पुष्पंजथ |
| 44 | बरबीघा | श्री जितेन्द्र कुमार |
| 45 | अरधावी | श्री कौशल किशोर |
| 46 | राजगीर (अ.जा.) | श्री रुहेल रंजन |
| 47 | इस्लामपुर | श्री कृष्ण मुरारी शरण |
| 48 | हिलसा | प्रेग मुखिया |
| 49 | नालंदा | श्री श्रवण कुमार |
| 50 | हरनौत | श्री हरिनारायण सिंह |
ये भी पढ़ें: बिहार के सियासत में मैथिली ठाकुर की एंट्री, BJP उम्मीदवार बनकर इस जगह से लड़ेंगी चुनाव
महिलाओं और युवाओं को भी दी गई जगह
गौरतलब है कि नीतीश कुमार हमेशा से महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते आए हैं। इसी नीति को आगे बढ़ाते हुए इस बार JDU First Candidate List 2025 में कई महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है जिनमें कोमल सिंह (गायघाट), अश्वमेध देवी (समस्तीपुर), और रवीना कुशवाहा (विभूतिपुर) के नाम प्रमुख हैं। साथ ही, युवाओं और शिक्षित चेहरों को भी पार्टी में मौका मिला है, ताकि जनता के बीच एक नया और आधुनिक चेहरा पेश किया जा सके।
इस सूची की सबसे चर्चित बात है, बाहुबलियों की एंट्री। रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन बाहुबली उम्मीदवारों को टिकट देकर JDU ने यह संदेश दिया है कि वह हर क्षेत्र में जीत सुनिश्चित करने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाएगी। हालांकि, विपक्ष इस पर सवाल उठा सकता है कि क्या ‘सुशासन बाबू’ की पार्टी अब नए समीकरणों की तलाश में है?
खास तौर पर देखा जाए तो JDU ने इस बार सीटों की संख्या घटाकर 101 कर दी है। इसका सीधा संकेत यह है कि पार्टी अब केवल विजयी सीटों पर फोकस कर रही है, न कि संख्या पर। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार इस बार गठबंधन के साथ तालमेल बैठाकर कम लेकिन मजबूत सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पुलिस के हाथ लगा भारी मात्रा में हथियार, AK-47 और कार्बाइन संग महिला समेत 3 गिरफ्तार
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
