पुलिस के हाथ लगा भारी मात्रा में हथियार, AK-47 और कार्बाइन संग महिला समेत 3 गिरफ्तार

Siwan AK-47 Recovery
1 min read

बिहार: एसपी मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में जिला पुलिस और एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर सिवान के ग्यासपुर गांव में बड़ी छापेमारी (Siwan AK-47 recovery) की। इस दौरान कुख्यात बदमाश रईस खान और अयूब खान के संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एक AK-47 सहित भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए।

छापेमारी में गिरफ्तार हुए 3 अपराधी

सिवान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन अपराधीयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में अब्दुल कलाम (इस्लाम अंसारी के पुत्र, ग्यासपुर लेवारी निवासी), बाबू अली (ईद मोहम्मद के पुत्र) और समीना खातून (साह आलम की पत्नी, ग्यासपुर निवासी) शामिल हैं। बता दें कि ये सभी रईस खान और अयूब खान संगठन से जुड़े हैं और पिछले कई मामलों में शामिल रहे हैं। हालाँकि, संगठन का अन्य सदस्य अयूब खान अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: नीतीश बनाम तेजस्वी की जंग में BJP की एंट्री, बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे तीन दिग्गज सांसद; जानिए कौन हैं वो नेता और बीजेपी की पूरी रणनीति

AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद (Siwan AK-47 recovery)

Siwan AK-47 and Weapons Recovery

एसपी तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि छापेमारी के दौरान अब्दुल कलाम के घर से एक AK-47 राइफल, दो लोडेड मैगजीन और 143 जिंदा गोलियां बरामद हुईं। वहीं, बाबू अली के घर से एक कार्बाइन और भारी मात्रा में गोली मिली। समीना खातून के घर से दो नाली बंदूक और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।


इन हथियारों के साथ पुलिस ने विभिन्न बोर की जिंदा गोलियां भी जब्त की हैं:

  • 12 बोर: 3 पीस
  • 315 बोर: 2 पीस
  • 9MM: 19 पीस

गौरतलब है कि यह कार्रवाई अपराधियों की किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले की गई।

पुलिस की कार्रवाई और टीम

एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन अजय कुमार सिंह, एसटीएफ टीम, जिला सूचना ईकाई के निरीक्षक और थानाध्यक्ष शामिल थे। टीम ने ग्यासपुर गांव में बारी-बारी से छापेमारी कर अवैध हथियारों को बरामद किया।

पुलिस का कहना है कि “अब्दुल कलाम, बाबू अली और समीना खातून से पूछताछ की जा रही है ताकि रईस खान और अयूब खान संगठन की अन्य आपराधिक गतिविधियों का पता लगाया जा सके।”

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले बक्सर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, एक साथ 32 अफसरों का तबादला, 31 नए अधिकारियों ने संभाली कमान

मनोज कुमार ने कहा कि “अयूब खान की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न बिंदुओं पर छापेमारी जारी है और जल्द ही वह भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →