50MP कैमरा, 12GB RAM और 5,500mAh बैटरी के साथ Jolla Phone लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

50MP कैमरा, 12GB RAM और 5,500mAh बैटरी के साथ Jolla Phone लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Jolla Phone India Launch: कई सालों बाद Jolla फिर से मैदान में उतर आया है और इस बार कंपनी ने अपने नए Jolla Phone के साथ स्मार्टफोन मार्केट में एक जोरदार वापसी की है। लॉन्च से पहले ही इसके ग्लोबल प्री-ऑर्डर 2,000 यूनिट्स का लक्ष्य क्रॉस कर चुके हैं, जिससे इसकी शुरुआती डिमांड का अंदाजा लग जाता है।

बता दें कि Jolla ने 2013 के अपने पहले मॉडल के बाद लंबे समय तक स्मार्टफोन मार्केट में कोई बड़ा कदम नहीं उठाया था। अब कंपनी ने Sailfish OS पर आधारित अपना नया Jolla Phone पेश किया है जो पूरी तरह कम्युनिटी-ड्रिवन प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यह फोन मॉड्यूलर डिजाइन और रिपेयर-फ्रेंडली हार्डवेयर के साथ आता है, जिसमें बैक कवर और बैटरी दोनों बदले जा सकते हैं।

Sailfish OS और Privacy Switch वाले फीचर्स

Jolla Phone इस बार कई ऐसे फीचर्स के साथ आया है जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं। इसमें 6.36 इंच की FHD AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिसे Gorilla Glass का सुरक्षा कवच दिया गया है। फोन का मॉड्यूलर और रिपेयर-फ्रेंडली डिजाइन इसे और खास बनाता है, साथ में RGB नोटिफिकेशन LED और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 6000mAh, 120Hz डिस्प्ले और रिवर्स चार्जिंग संग Poco का 5G स्मार्टफोन C85 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek 5G चिपसेट, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी और 13MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फोन Sailfish OS 5 पर चलता है और Android ऐप्स को भी सपोर्ट करता है।

इसमें 5,500mAh की रिप्लेसेबल बैटरी, WiFi 6, Bluetooth 5.4, NFC और 5G Dual nano-SIM जैसी मजबूत कनेक्टिविटी भी मिलती है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.36-इंच FHD AMOLED
प्रोसेसरMediaTek 5G SoC
RAM12GB
स्टोरेज256GB + microSDXC 2TB
रियर कैमरा50MP + 13MP
फ्रंट कैमराजानकारी साझा नहीं
बैटरी5,500mAh, यूज़र-रिप्लेसेबल
OSSailfish OS 5
एंड्रॉयड सपोर्टहां
SIMDual nano-SIM, 5G
कनेक्टिविटीWiFi 6, BT 5.4, NFC
एक्स्ट्राPrivacy Switch, RGB LED, Fingerprint

क्यों Jolla Phone बना यूज़र्स की पहली पसंद?

Jolla Phone की खासियत इसकी प्राइवेसी है, और यही बात इसे बाकी स्मार्टफोन से अलग खड़ा करती है। बता दें कि इसमें दिया गया खास Privacy Switch फीचर आज भी बहुत कम ब्रांड्स में मिलता है, जो एक टच में कैमरा, माइक और दूसरे सेंसर को बंद कर देता है।

ये भी पढ़ें: 90Hz स्क्रीन, Dolby ऑडियो और दमदार बैटरी के साथ Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

खास बात है कि इसका मॉड्यूलर डिजाइन और बदलने योग्य बैटरी इसे लंबे समय तक चलने वाला फोन बना देती है। इससे ना सिर्फ मेंटेनेंस आसान होता है, बल्कि ई-वेस्ट भी कम होता है, जो इसे एक समझदारी भरा विकल्प बनाता है।

भारत में Jolla Phone की कीमत

Jolla फोन के लिए कंपनी ने प्री-ऑर्डर स्ट्रक्चर काफी सरल रखा है, जहां खरीदार सिर्फ €99 (करीब ₹10,409) देकर अपनी यूनिट बुक कर सकते हैं। बता दें कि इसमें कुल प्री-ऑर्डर कीमत €499 (लगभग ₹52,465) तय की गई है। खास बात यह है कि जैसे-जैसे उत्पादन बढ़ेगा, फोन की फाइनल रिटेल कीमत €599 से €699 यानी लगभग ₹62,980 से ₹73,495 के बीच रहने की उम्मीद है।

हालाकि यह सभी कीमतें फिलहाल ग्लोबल प्राइसिंग पर आधारित हैं। गौरतलब है कि कंपनी ने भारत के लिए न तो सटीक कीमत बताई है और न ही लॉन्च डेट का खुलासा किया है, इसलिए भारतीय यूज़र्स को अभी थोड़ी और इंतजार करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Realme P4X 5G का भारत में लॉन्च कन्फर्म, मिलेगा 90FPS GT मोड, VC कूलिंग और 45W फास्ट चार्जिंग

Jai Jagdamba News Whatsapp