धोखाधड़ी का शिकार हुवें बक्सर के Kailash Auto संचालक अमित कुमार, Bajaj कंपनी से 10 करोड़ के क्षतिपूर्ति का मांग!

Kailash auto buxar files case against Bajaj auto
1 min read

Kailash Auto, बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में सिंडिकेट चौक पर स्थित कैलाश ऑटो के नाम से चर्चीत मोटरसाइकिल सो रूम से तो आप अवगत होंगे। वहीं इस शो रूम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बात करें उस खबर कि तो बक्सर के सिंडिकेट स्थित बजाज एजेंसी कैलाश ऑटो के एक पार्टनर ने, अब बजाज कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ गंभीर दलिल पेश किया है। अब क्या है पूरा मामला और बजाज कंपनी के अधिकारियों पर कैलाश ऑटो के पार्टनर ने क्या आरोप लगाया है, ये हम आपको बताते हैं।

Bajaj Auto कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

अब क्या है पुरा मामला इसपर बात करें तो कैलाश ऑटो के संचालक अमित कुमार ने नगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराया है। वही आपको बता दे कि ये शिकायत अमित कुमार ने Bajaj Auto कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ किया है। बता दे की अमित कुमार ने थाने में शिकायत करते हुए कहा है कि बजाज कंपनी भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी भी है उसके सीईओ समेत अन्य कुछ सहयोगियों ने उनके साथ बड़ा धोखाधड़ी किया है।

परिवार की मौजुदा हिस्सेदारी को चाहते हैं हड़पना

कैलाश ऑटो संचालक अमित कुमार का कहना है कि Bajaj कंपनी के CEO सारंग कनाडे, रीजनल मैनेजर और अन्य कुछ अधिकारि मिलकर उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। वहीं रची जा रही साजिश के विषय में उनका कहना है कि CEO, रीजनल मैनेजर और अन्य अधिकारि मेरे परिवार की मौजुदा हिस्सेदारी को हड़पना चाहते हैं। बता दें कि अमित कुमार द्वारा दर्ज किए गए शिकायत में सिमरवीर सिंह, करण सिन्हा और अमित कुमार यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

अजीत सिंह के देहांत के बाद शुरू हुवा खेल

मिली जानकारी के मुताबिक यह सारा खेल अजीत सिंह के देहांत के बाद शुरू हुवा है। दरअसल अजीत सिंह अमित कुमार के भाई थें, जो कैलाश आटो के पार्टनर भी थें। मगर कुछ सेहत से जुड़ी समस्या के कारण उनका अचानक निधन हो गया। ऐसे में अजीत सिंह के स्थान पर उनके पिता, जिनका नाम सत्येंद्र सिंह है, उन्हें पार्टनर के तौर पर दर्ज किया गया।

नुकसान की भरपाई करने का दिया था आश्वासन

अमित कुमार का कहना है कि जब अजीत सिंह के स्थान पर उनके पिता सत्येंद्र सिंह का नाम बतौर पार्टनर दर्ज कराया गया तब बजाज कंपनी के रीजनल मैनेजर सिमरवीर सिंह ने उनपर उत्तरप्रदेश के बलिया जिला में स्थित उनकी दूसरी डीलरशिप को छोड़ने को लेकर दबाव बनाने लगा। अमित कुमार के मुताबिक बलिया के डीलरशिप को छुड़वाने के एवज़ में सिमरवीर सिंह ने उनके नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बिना किसी तरह के लेनदेन के साजिश करके इस्तीफा दिलवा दिया।

10 करोड़ के क्षतिपूर्ति की मांग

वही प्रशासनिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश ऑटो के संचालक अमित कुमार ने न्यायालय में बजाज ऑटो के खिलाफ वाद दायर किया है, जिसमें उन्होंने 10 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का मांग किया। बताया जा रहा है कि अमित कुमार ने न्यायालय के समक्ष मांग किया है कि जब तक बजाज ऑटो और उनके बीच यह मामला सुलझ न जाए, तब तक किसी और शख्स के हाथ में बजाज डीलरशिप की कमान नां सौंपी जाए। वहीं नगर थाने में इस मामले पर प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कौन है Kailash Auto के पार्टनर

आपको बता दें कि अमित कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, “Kailash Auto” की स्थापना 2004 में बक्सर में हुई थी। जिसमें अमित कुमार और उनके भाई अजीत सिंह पार्टनर थें। मगर अजीत सिंह के देहांत के बाद उनके स्थान पर पिता सत्येंद्र सिंह का नाम बतौर पार्टनर दर्ज कर दिया गया। जबकि उत्तर प्रदेश के बलिया जिला में स्थित उनके एजेंसी में उनके पिता सत्येंद्र सिंह के अलावा पूनम सिंह, रेणु सिंह और सुजीत कुमार साझेदार हैं।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “धोखाधड़ी का शिकार हुवें बक्सर के Kailash Auto संचालक अमित कुमार, Bajaj कंपनी से 10 करोड़ के क्षतिपूर्ति का मांग!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *