Karwa Chauth 2025: इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, पूजा विधि और व्रत का महत्व
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत हर साल सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास दिन माना जाता है। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जल व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। Karwa Chauth 2025 को लेकर हर महिला यही जानना चाहती है कि इस बार यह व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। आपको बता दें कि इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा।
Karwa Chauth 2025: इस बार कब है करवा चौथ व्रत?
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 9 अक्टूबर 2025 की रात 10 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और 10 अक्टूबर 2025 को रात 7 बजकर 37 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाकर दिनभर का निर्जला व्रत शुरू करेंगी और रात को चंद्रोदय के बाद ही व्रत तोडेंगी।
करवा चौथ 2025 पूजा का शुभ मुहूर्त
आपको बता दें कि इस साल करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
- चंद्रोदय समय – रात 8 बजकर 13 मिनट
- पूजन का समय – शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक
याद रखें, करवा चौथ का व्रत तभी पूरा होता है जब महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं।
करवा चौथ की परंपराएं और मान्यताएं
आपको बता दें कि करवा चौथ पर महिलाएं 16 श्रृंगार कर सजती-संवरती हैं। यह श्रृंगार अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
- महिलाएं सुबह ससुराल से मिली हुई सरगी खाती हैं।
- दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं यानी न भोजन करती हैं, न पानी पीती हैं।
- शाम को करवा माता और माता पार्वती की पूजा कर कहानियां सुनी जाती हैं।
- अंत में रात को छलनी से चंद्रमा और पति का दर्शन कर व्रत का पारण किया जाता है।
खास बात यह है कि इस दिन घर-परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहता है और महिलाएं पूरे उत्साह के साथ करवा चौथ मनाती हैं।
ये भी पढ़ें: क्या आपके घर पर लगी है हनुमान ध्वजा? जानिए धार्मिक महत्व, सही दिशा, शुभ दिन और लगाने का विधि-विधान
करवा चौथ से जुड़ी पौराणिक कथा
हालांकि करवा चौथ से कई कथाएं जुड़ी हैं, लेकिन सबसे प्रसिद्ध कथा सावित्री और सत्यवान की है। कथा के अनुसार, सावित्री ने अपने पति सत्यवान की मृत्यु से यमराज से प्राण वापस दिलाकर उन्हें जीवनदान दिलाया था। इसी मान्यता के चलते महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखकर अपने पति के लिए लंबी आयु की कामना करती हैं।
Karwa Chauth 2025 का खास महत्व
इस बार का करवा चौथ शुक्रवार को पड़ रहा है और शुक्रवार को व्रत रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
करवा चौथ व्रत का महत्व
गौरतलब है कि करवा चौथ का व्रत केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि भावनात्मक दृष्टि से भी बेहद खास माना जाता है।
- इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए यह कठिन व्रत करती हैं।
- हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश, माता पार्वती और चंद्र देव की विशेष पूजा होती है।
- ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से माता गौरी प्रसन्न होती हैं और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है।