प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की 62 हजार करोड़ की योजनाएं, युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कौशल दीक्षात समारोह (Kaushal Deekshant Samaroh) में युवाओं के लिए 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर देशभर के 200 ITI छात्रों ने भाग लिया, जिसमें बिहार के छात्र भी शामिल थे।
Kaushal Deekshant Samaroh: देशभर में कौशल विकास को मिली नई दिशा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह समारोह (Kaushal Deekshant Samaroh) इस बात का प्रतीक है कि आज का भारत कौशल और शिक्षा को कितनी प्राथमिकता देता है। हालाकी पिछले वर्षों में युवाओं के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, लेकिन आज की शुरुआत खास तौर पर शिक्षा और कौशल विकास को और मजबूत करने के लिए की गई है।
LIVE: PM @narendramodi launches various youth-focused initiatives during Kaushal Deekshant Samaroh in Delhi. https://t.co/nknHZhEWJ0
— BJP (@BJP4India) October 4, 2025
इस दौरान उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में 5 हजार नई ITI स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही PM Setu योजना की शुरुआत भी हुई है। इस योजना के तहत ITI केंद्रों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा, ट्रेनिंग एक्सपर्ट्स की मदद मिलेगी और नई मशीनों की सुविधा प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि यह कदम भारत की बदलती स्किल डिमांड के अनुरूप युवाओं को तैयार करने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें: बिहार को मिला बड़ा तौफ़ा! 3,822 करोड़ से बनेगा 4-लेन हाईवे और 2,192 करोड़ से बढ़ेगा रेलवे नेटवर्क
जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम स्किल विश्वविद्यालय की स्थापना
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि Bihar में जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर एक स्किल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि जननायक को सोशल मीडिया ट्रोल नहीं बल्कि जनता ने बनाया। हालाकी, आज कुछ लोग उनके टाइटल को भी चोरी करने में लगे हैं, इसलिए बिहार के लोगों को चौकन्ना रहने की आवश्यकता है।
With a strong focus on skilling and innovation, our government is preparing the Yuva Shakti to lead the future. Speaking at the launch of youth-centric initiatives in Delhi. https://t.co/kiAbStpTP4
— Narendra Modi (@narendramodi) October 4, 2025
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं को यह भी बताया कि नई ITI और PM Setu योजना के माध्यम से उन्हें बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। नई मशीनों और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से छात्रों की कौशल क्षमता में सुधार होगा। बता दें कि यह पहल युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने और उद्योग की मांग के अनुसार तैयार करने में मदद करेगी।
राज्य और केंद्र का सहयोग
पीएम मोदी ने Kaushal Deekshant Samaroh में राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि Bihar जैसे राज्यों में युवाओं के कौशल विकास के लिए यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगी। देशभर के अन्य ITI केंद्र भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने छात्रों को आधुनिक और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान कर सकेंगे।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
