प्रीमियम लुक के साथ Kawasaki की नई Ninja 1100SX भारत में लॉन्च, मिलेगा 1099cc इंजन और तगड़े फीचर्स

प्रीमियम लुक के साथ Kawasaki की नई Ninja 1100SX भारत में लॉन्च, मिलेगा 1099cc इंजन और तगड़े फीचर्स

Kawasaki Ninja 1100SX 2026: Kawasaki ने भारतीय बाइक प्रेमियों को नया तोहफा दिया है। 2026 मॉडल Kawasaki Ninja 1100SX भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो चुकी है और खास बात है की इस बार कीमत वही रखी गई है, लेकिन स्टाइल में बड़ा ट्विस्ट दिया गया है। अगर आप एक प्रीमियम sport-touring बाइक की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

Kawasaki Ninja 1100SX 2026 मॉडल के स्पेसिफिकेशन

2026 Kawasaki Ninja 1100SX में नया ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन जोड़ा गया है, जो इस बाइक को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है।हालांकि डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और फुल फेयरिंग, शार्प बॉडी पैनल और सीधी राइडिंग पोजिशन पहले जैसी ही रखी गई है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा में आराम बना रहे।

खास बात है की इसमें 1099cc का इनलाइन फोर सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और 134 bhp की पावर व 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इंजन की स्मूदनेस और फ्यूल एफिशिएंसी पर ज्यादा फोकस किया है, जिससे रियल वर्ल्ड राइडिंग में बाइक ज्यादा रिफाइंड महसूस होती है।

ये भी पढ़ें: वाहन मालिक ध्यान दें, मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया तो रुक जाएंगे जरूरी काम, जानिए पूरा प्रोसेस

इसमें एल्युमिनियम ट्विन-स्पार फ्रेम, आगे एडजस्टेबल फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जबकि ब्रेकिंग के लिए ट्विन फ्रंट डिस्क, रियर डिस्क और ड्यूल चैनल ABS मिलता है।

फीचर्स की बात करें तो फुल कलर टीएफटी डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, क्विक शिफ्टर और फुल एलईडी लाइटिंग जैसे फीचर्स इसे एक शानदार प्रीमियम टूरिंग बाइक बनाते हैं, जो लंबी राइड्स को आसान और सुरक्षित दोनों बनाती है।

2026 Kawasaki Ninja 1100SX की भारत में कीमत

बता दें की Kawasaki ने 2026 मॉडल ईयर के लिए अपनी पॉपुलर स्पोर्ट-टुरर बाइक Ninja 1100SX को भारत में लॉन्च कर दिया है और इसकी ex-showroom कीमत ₹14.42 लाख रखी गई है। खास बात है की यह कीमत 2025 मॉडल के बराबर ही है, यानी कंपनी ने किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है।

ये भी पढ़ें: 649cc इंजन और जबरदस्त कम्फर्ट के साथ Kawasaki की नई Vulcan S लॉन्च, जाने इस क्रूज़र बाइक की कीमत और फीचर

यह बाइक पूरी तरह CBU यूनिट के तौर पर भारत लाई जा रही है और सीधे उन राइडर्स को टारगेट करती है जो हाईवे और लॉन्ग टूरिंग में दमदार परफॉर्मेंस के साथ कंफर्ट चाहते हैं। हालाकी इसमें बड़े मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन नया कलर ऑप्शन और ज्यादा प्रीमियम लुक इसे फ्रेश फील देता है।

सीट कंफर्ट, फ्यूल टैंक कैपेसिटी और राइडिंग पोजिशन पहले जैसी ही रखी गई है, जिससे पुराने Ninja 1000SX यूजर्स को भी जाना-पहचाना अनुभव मिलेगा। कुल मिलाकर, कीमत वही रखकर स्टाइल और प्रेजेंस को बेहतर बनाना 2026 Kawasaki Ninja 1100SX को इस सेगमेंट में और ज्यादा आकर्षक विकल्प बना देता है।

ये भी पढ़ें: Kawasaki ने Versys-X 300 का 2026 मॉडल किया लॉन्च, पुराने कीमत पर मिलेगा नया कलर और दमदार इंजन

Jai Jagdamba News Whatsapp