Kawasaki ने Versys-X 300 का 2026 मॉडल किया लॉन्च, पुराने कीमत पर मिलेगा नया कलर और दमदार इंजन

Kawasaki ने Versys-X 300 का 2026 मॉडल किया लॉन्च, पुराने कीमत पर मिलेगा नया कलर और दमदार इंजन

Kawasaki Versys-X 300 2026 Version: कावासाकी ने अपनी Versys-X 300 को 2026 के नए अवतार में पेश कर एक बार फिर एडवेंचर प्रेमियों का ध्यान खींचा है। बिना कीमत बढ़ाए कंपनी ने इस बाइक को नये रंग और पहले दमदार इंजन के साथ लॉन्च किया है। राइडिंग कम्फर्ट, स्मूद परफॉर्मेंस और एडवेंचर डिजाइन का बेहतरीन मेल इसे उन लोगों के लिए परफेक्ट बनाता है जो लंबी दूरी तय करते हुए असली राइडिंग फील का मज़ा लेना चाहते हैं।

Kawasaki Versys-X 300 2026 Version स्पेसिफिकेशन

Kawasaki Versys-X 300 2026 Version अपनी भरोसेमंद परफॉर्मेंस और एडवेंचर स्टाइल डिजाइन के लिए खास पहचान रखता है। इसमें 296cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 38.8 bhp की पावर और 26 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, साथ ही असिस्ट और स्लिपर क्लच वाले 6-स्पीड गियरबॉक्स से राइडिंग और भी स्मूद बन जाती है।

ये भी पढ़ें: Kawasaki ने नई Z650 S से उठाया परदा, मिलेगा नया शार्प और मस्कुलर डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट

बाइक का मजबूत स्टील फ्रेम, 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक व्हील्स, टेलिस्कोपिक फोर्क्स और मोनोशॉक सस्पेंशन इसे खराब रास्तों पर भी स्थिरता देते हैं। वहीं, डुअल-चैनल ABS के साथ इसकी ब्रेकिंग सिस्टम सुरक्षित और भरोसेमंद है, हालांकि इसे ऑफ नहीं किया जा सकता।

फीचर्स और डिजाइन

कावासाकी Versys-X 300 का 2026 वर्जन फीचर्स और डिजाइन के मामले में उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जो फैंसी टेक्नोलॉजी से ज्यादा असली राइडिंग अनुभव को महत्व देते हैं। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो सिर्फ जरूरी जानकारी दिखाता है, जबकि ब्लूटूथ, ट्रैक्शन कंट्रोल या राइड मोड जैसी आधुनिक सुविधाओं से यह बाइक जानबूझकर दूर रखी गई है।

ये भी पढ़ें: दमदार इंजन और ट्रैक-रेडी लुक्स के साथ सुजुकी की नई GSX-8R EVO बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इसकी बड़ी सीट, न्यूट्रल राइडिंग पोजिशन और मजबूत हैंडलबार सेटअप लंबे सफर में थकान महसूस नहीं होने देते। वहीं इसका एडवेंचर-ओरिएंटेड डिजाइन ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस, बड़ी विंडस्क्रीन और ब्लैक-ग्रीन डुअल टोन कलर स्कीम इसे सड़क पर एक अलग पहचान देते हैं। कुल मिलाकर, Versys-X 300 एक ऐसी बाइक है जो सादगी और परफॉर्मेंस का शानदार संतुलन पेश करती है।

₹3.49 लाख में लॉन्च हुवा Kawasaki Versys-X 300 का 2026 मॉडल

कावासाकी ने अपनी लोकप्रिय एडवेंचर बाइक Versys-X 300 का 2026 वर्जन भारत में पेश किया है, जिसकी कीमत पहले की तरह ही ₹3.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस बार कंपनी ने इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया, लेकिन इसका नया ब्लैक-ग्रीन डुअल-टोन कलर स्कीम और रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: बजाज पल्सर 150 खरीदना हुआ आसान, सिर्फ 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट पर ले जाएं बाइक घर!

बता दें कि Kawasaki Versys-X 300 2026 Version अब भी भारत की सबसे किफायती ट्विन-सिलेंडर एडवेंचर टूरर मानी जाती है। इसका सीधा मुकाबला KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan 450 से है, जो इसे एडवेंचर बाइक सेगमेंट में एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प बनाता है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें