Kia ने दी बड़ी राहत, त्योहारो से पहले गाड़ी की कीमतों में भारी कटौती; Carens और Carnival होगी लाखो रुपये सस्ती
Kia Price Drop 2025: किआ इंडिया (Kia India) ने घोषणा की है कि वह हाल ही में घोषित जीएसटी (GST 2.0) कटौती का पूरा फायदा अपने ग्राहकों को देगी यह कदम कंपनी की पूरी ICE (इंटरनल कंबश्न इंजन) पोर्टफोलियो पर लागू होगा और नए रेट्स 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होंगे। बता दें की यह निर्णय त्योहारी सीजन से पहले खरीदारों के लिए राहत माना जा रहा है और इससे बाजार में मांग में तेजी आ सकती है।
22 सितंबर से लागू नई GST दरें, किआ कारों की कीमतों में होगी बड़ी राहत
गौरतलब है की GST 2.0 की सिफारिशें 56वें GST काउंसिल के बैठक में 3 सितंबर 2025 को दी गईं हालाकि नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। बता दें की सरकार ने टैक्स स्लैब को सरलीकृत कर दिया है ताकि उपभोक्ताओं पर बोझ कम हो और खर्च करने की प्रवृत्ति बढ़े। इस बड़े सुधार का असर ऑटो सेक्टर पर साफ दिखना शुरू हो गया है।
कंपनी ने क्या कहा और मार्केट का क्या मतलब?
किआ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्री Gwanggu Lee ने कहा कि-
सरकार द्वारा पैसेंजर व्हीकल्स पर जीएसटी घटाने का फैसला बेहद दूरदर्शी और उपभोक्ता-केंद्रित है। बता दें कि कंपनी ने साफ किया है कि इस टैक्स कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुँचाया जाएगा, जिससे कार खरीदना पहले से कहीं ज्यादा किफायती होगा।
Kia ने यह भी भरोसा दिलाया है कि डीलरशिप स्तर पर भी यह छूट लागू होगी। गौरतलब है कि इस कदम से त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी और ग्राहकों की जेब पर बोझ कम होगा। किआ का मानना है कि यह कदम उपभोक्ता भावना को बढ़ावा देगा और त्योहारी सीज़न के दौरान मांग को ऊर्जा देगा।
हालाकि, विशेषज्ञों का कहना है कि वास्तविक बिक्री इम्पैक्ट डीलर इन्वेंटरी, फाइनेंस दरों और ग्राहकों की खरीद क्षमता पर निर्भर करेगा। अन्य ऑटोमेकरों ने भी समान रूप से जीएसटी लाभ ग्राहकों को पास करने की घोषणा की है, इसलिए पूरे सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज़ हो सकती है।
Kia Price Drop 2025: किस मॉडल पर मिलेगी कितनी छूट
मॉडल | अधिकतम कीमत में कमी (INR) |
---|---|
Sonet | ₹1,64,471 |
Syros | ₹1,86,003 |
Seltos | ₹75,372 |
Carens | ₹48,513 |
Carens Clavis | ₹78,674 |
Carnival | ₹4,48,542 |
ऊपर दिए गए मॉडल-वार आंकड़े कंपनी के आधिकारिक विवरण और प्रमुख मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हैं खास बात है की Carnival पर सबसे बड़ी कटौती दिखी है, जबकि Syros और Sonet जैसे सब-कॉम्पैक्ट मॉडल पर भी सिग्निफिकेंट बचत मिलेगी। Kia की यह पहल ग्राहकों के लिए तुरंत बचत का मतलब रखती है।
उदाहरण के लिए Carnival खरीदना चाहने वाले उपभोक्ता को पहले की तुलना में लाखों रुपए कम खर्च करने पड़ सकते हैं, जिससे MPV सेगमेंट में बिक्री पर सकारात्मक असर पड़ेगा। हालाकि, वास्तविक कीमतें (एक्स-शोरूम या ऑन-रोड) वैरिएंट और राज्यवार टैक्सों के आधार पर अलग होंगी इसलिए खरीद से पहले नज़दीकी डीलरशिप से अपडेटेड प्राइस लिस्ट जरूर जाँचें।
कंपनी का कहना है कि यह परिवर्तन (Kia Price Drop 2025) 22 सितंबर से डीलरशिप रेट्स और ऑनलाइन प्राइसिंग में परिलक्षित होगा इसलिए इच्छुक ग्राहक आधिकारिक वेबसाइट या निकटतम किआ शोरूम पर जाकर अंतिम कीमत और फाइनेंस ऑप्शन्स की पुष्टि कर लें।
किआ की पूरी लाइनअप 2025: नई कीमतें, माइलेज और सीटिंग कैपेसिटी
कार मॉडल | प्रकार | व्यू ऑन रोड प्राइस | ईंधन / माइलेज | ट्रांसमिशन | इंजन / बैटरी | पावर | सीटें |
---|---|---|---|---|---|---|---|
फेसलिफ्ट किआ सोनेट | ICE | ₹8 – 15.64 लाख | डीजल/पेट्रोल 18.4 – 24.1 किमी/लीटर | मैनुअल/ऑटोमेटिक | 1493cc | 118 Bhp | 5 |
Kia Sonet | ICE | ₹8 – 15.64 लाख | डीजल/पेट्रोल 18.4 – 24.1 किमी/लीटर | मैनुअल/ऑटोमेटिक | 1493cc | 118 Bhp | 5 |
फेसलिफ्ट किआ सेल्टोस | ICE | ₹11.19 – 20.56 लाख | डीजल/पेट्रोल 17 – 20.7 किमी/लीटर | मैनुअल/ऑटोमेटिक | 1497cc | 157.81 बीएचपी | 5 |
किआ सेल्टोस | ICE | ₹11.19 – 20.56 लाख | डीजल/पेट्रोल 17 – 20.7 किमी/लीटर | मैनुअल/ऑटोमेटिक | 1497cc | 157.81 Bhp | 5 |
Kia Carens | ICE | ₹11.41 – 13.26 लाख | डीजल/पेट्रोल 12.6 किमी/लीटर | मैनुअल | 1497cc | 114.41 Bhp | 7 |
किआ कैरेंस क्लाविस ईवी | ICE | ₹11.50 – 21.50 लाख | डीजल/पेट्रोल 15.34 – 19.54 किमी/लीटर | मैनुअल/ऑटोमेटिक | 1497cc | 157.57 Bhp | 6-7 |
किआ सिरोस | ICE | ₹9.50 – 17.80 लाख | डीजल/पेट्रोल 17.65 – 20.75 किमी/लीटर | मैनुअल/ऑटोमेटिक | 1493cc | 118 Bhp | 5 |
Kia Carnival | ICE | ₹63.91 लाख | डीजल 14.85 किमी/लीटर | ऑटोमेटिक | 2151cc | 190 Bhp | 7 |
फेसलिफ्ट किआ ईवी6 | इलेक्ट्रिक | ₹65.97 लाख | इलेक्ट्रिक 663 किमी | ऑटोमेटिक | 84 kWh | 321 Bhp | 5 |
किआ कैरेंस क्लाविस ईवी | इलेक्ट्रिक | ₹17.99 – 24.49 लाख | इलेक्ट्रिक 490 किमी | ऑटोमेटिक | 51.4 kWh | 169 Bhp | 7 |
Kia EV9 | इलेक्ट्रिक | ₹1.30 करोड़ | इलेक्ट्रिक 561 किमी | ऑटोमेटिक | 99.8 kWh | 379 Bhp | 6 |
और पढ़ें…
Hyundai Verna SX Plus 2025: शानदार फीचर्स और वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ