Creta और Sierra को टक्कर देने आ रही है नई जनरेशन Kia Seltos, मिलेगा 30-इंच डिस्प्ले, बडा केबिन और हाई-टेक फीचर्स

Creta और Sierra को टक्कर देने आ रही है नई जनरेशन Kia Seltos, मिलेगा 30-इंच डिस्प्ले, बडा केबिन और हाई-टेक फीचर्स

Kia Seltos 2026: किया मोटर्स एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी अपनी नई जनरेशन किया सेल्टॉस को 10 दिसंबर 2025 को पेश करने वाली है। खास बात है कि यह नया मॉडल सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि स्पेस, फीचर्स और नई तकनीक में भी बड़े बदलाव लेकर आएगा।

हालाकि अब तक आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टेस्टिंग म्यूल के ताज़ा स्पाई शॉट्स कई अहम अपडेट्स की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि नई किया सेल्टॉस में क्या कुछ मिलने वाला है और कैसे ये कार अपने प्रतिद्वंदियों को टक्कर देगी।

नई किया सेल्टॉस के टेस्टिंग म्यूल में क्या-क्या दिखा?

नई सेल्टॉस (Kia Seltos 2026) की ताज़ा झलकियां कोरिया की सड़कों से सामने आई हैं और बता दें कि इन स्पाई फोटो ने भारतीय यूज़र्स की उत्सुकता भी बढ़ा दी है। टेस्टिंग म्यूल पर एमिशन जांच का पूरा सेटअप देखा गया, जहां एग्जॉस्ट पर बड़ा पाइप जुड़ा था और बूट में सेंसर व उपकरण लगे हुए दिखे, क्योंकि दक्षिण कोरिया में भी रियल-टाइम ड्राइविंग एमिशन नियम काफी सख़्त हैं।

ये भी पढ़ें: 22 साल बाद Tata Sierra ने की धमाकेदार वापसी, मिलेगा मॉडर्न डिज़ाइन और दमदार इंजन

डिज़ाइन की बात करें तो नई किया सेल्टॉस, मौजूदा सेल्टॉस से ज्यादा लंबा, चौड़ा और स्पेशियस नजर आता है, जिसमें बॉक्सी प्रोफाइल, नए बंपर, ताज़ा लाइटिंग और नए अलॉय व्हील्स शामिल हो सकते हैं। खास बात है कि इसमें 30-इंच का बड़ा ‘ट्रिनिटी डिस्प्ले’, दोहरी स्क्रीन और 5-इंच क्लाइमेट टच पैनल जैसे हाई-टेक फीचर्स मिल सकते हैं।

साथ ही कनेक्टिविटी और सुरक्षा में भी बेहतर लेवल-2 ADAS दिए जाने की उम्मीद है। परिवार के मुताबिक रखते हुए नए मॉडल में ज्यादा लेगरूम, बेहतर केबिन लेआउट और ज्यादा स्टोरेज स्पेस मिलेगा, जिससे यह फ्यूचर-रेडी और फैमिली-फ्रेंडली SUV साबित हो सकती है।

Kia Seltos 2026: बड़े साइज और दमदार फीचर्स से बढ़ेगी टक्कर

बता दें कि नई जनरेशन Kia Seltos 2026 आने पर पहले से ही गर्माए हुए मिड-साइज SUV सेगमेंट में नई हलचल मचाने वाली है। Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Toyota Hyryder, Skoda Kushaq, Honda Elevate, वी-डब्ल्यू टाइगुन, Tata Sierra और नई Renault Duster जैसे दिग्गज मॉडल जहां पहले से मौजूद हैं, वहीं Seltos का बड़ा साइज, ज्यादा स्पेस और हाई-टेक फीचर्स इसे और भी खास बना देते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Porsche की सुपरकार 911 Turbo S, सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ती है 100 Km/h की रफ्तार

हालाकि मुकाबला कड़ा है, लेकिन नई किया सेल्टॉस एक साधारण फेसलिफ्ट नहीं, बल्कि पूरी तरह से नया और री-इंजीनियर्ड पैकेज लगती है, जिसमें आराम, तकनीक और उपयोगिता पर खास ध्यान दिया गया है। कंपनी 10 दिसंबर 2025 को इसे पेश कर सकती है और 2026 की शुरुआत में भारत लॉन्च की संभावना है। अगर आप इस सेगमेंट में अपग्रेड की सोच रहे हैं, तो यह कार जरूर आपकी लिस्ट में होनी चाहिए।

Jai Jagdamba News Whatsapp