KTM ने 160 Duke को बना दिया और भी प्रीमियम, TFT डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट
KTM 160 Duke TFT Variant: KTM ने युवाओं की पसंदीदा Duke सीरीज़ में एक और बड़ा ट्विस्ट जोड़ दिया है। इस बार कंपनी ने KTM 160 Duke को TFT डिस्प्ले के साथ और ज्यादा प्रीमियम बना दिया है। खास बात है की अब यह एंट्री-लेवल Duke भी बड़े मॉडल जैसी हाई-टेक फील देती है। हालांकि कीमत थोड़ी बढ़ी है, लेकिन फीचर्स देखकर बाइक लवर्स का ध्यान जरूर खिंचने वाला है।
KTM 160 Duke TFT Variant की कीमत
बता दें की KTM 160 Duke TFT Variant भारत में ₹1.79 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे महंगी 160cc नेकेड बाइक बना देता है। इसमें 5.0-इंच का फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो लुक और फील में बिल्कुल KTM 390 Duke जैसा है, हालांकि मैकेनिकल तौर पर बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
KTM 160 Duke TFT Variant में Bluetooth कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, KTM ऐप सपोर्ट और 4-वे स्विचगियर जैसे फीचर्स पहले की तरह ही मिलते हैं, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा प्रीमियम जरूर लगता है।
ये भी पढ़ें: Yamaha और Pulsar को टक्कर देने आ रही KTM की 160 Duke, लॉन्च से पहले जानें पूरी डिटेल
गौरतलब है कि Yamaha MT-15 V2, जो इसका सीधा मुकाबला है, LCD और TFT दोनों वेरिएंट में आती है और इसकी कीमत ₹1.55 लाख से ₹1.66 लाख तक जाती है, ऐसे में KTM 160 Duke TFT वेरिएंट कीमत के मामले में MT-15 से महंगी पड़ती है और यही बात कई खरीदारों को सोचने पर मजबूर कर सकती है।
नई KTM 160 Duke का इंजन, सस्पेंशन और ब्रेकिंग
बता दें की नई KTM 160 Duke में 164.2cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो सीधे तौर पर KTM 200 Duke से लिया गया है और यही इंजन इसे सेगमेंट में अलग पहचान देता है। यह बाइक 9,500rpm पर 18bhp की पावर और 7,500rpm पर 15.5Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे राइड के दौरान तेज पिकअप और स्पोर्टी फील मिलती है।
स्टील ट्रेलिस फ्रेम के साथ इसमें WP Apex सस्पेंशन, 17-इंच अलॉय व्हील्स और आगे 320mm व पीछे 230mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो कंट्रोल को बेहतर बनाते हैं। सेफ्टी की बात करें तो इसमें स्विचेबल रियर ABS और SuperMoto ABS मिलता है, हालांकि Yamaha MT-15 V2 की तरह ट्रैक्शन कंट्रोल की कमी जरूर खलती है।
ये भी पढ़ें: KTM के मोटरसाइकिल पर मिल रहा है भारी Discount! सिमीत समय के लिए है यह ऑफर
गौरतलब है की 147kg कर्ब वेट होने के कारण यह MT-15 से थोड़ी भारी है, लेकिन TFT डिस्प्ले का प्रीमियम टच इसे Duke ब्रांड पसंद करने वालों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है, वहीं बजट देखने वालों के लिए MT-15 V2 अब भी मजबूत दावेदार बनी हुई है।
