अब सिर्फ ₹6,750 में मिल रहा है 8GB RAM, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन, खूबियाँ जानकर चौंक जाएंगे
Lava Shark 2 Smartphone: अगर आप कम बजट में एक स्टाइलिश और फीचर-रिच स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। Made in India ब्रांड लावा ने हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन Shark 2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में शानदार डिजाइन, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे जैसे काफी आकर्षक खूबियाँ मिलने वाले हैं।
Lava Shark 2 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Lava Shark 2 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह न सिर्फ वीडियो देखने बल्कि reels और casual gaming के लिए भी बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। खास बात यह है कि इसका बैक डिजाइन ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है, जिससे फोन काफी प्रीमियम और स्टाइलिश लगता है।
प्रोसेसर: फोन में Octa-Core UNISOC T7 250 प्रोसेसर दिया गया है, जो लगभग 375K Antutu स्कोर के साथ आता है। इसका मतलब यह है कि यह फोन रोजमर्रा के उपयोग और हल्के गेमिंग के लिए काफी स्मूथ परफॉर्मेंस देगा।
ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ भारत मे आ रहा है Vivo V60e 5G, जानें कीमत और खूबीयां
कैमरा: लावा शार्क 2 में पीछे की तरफ 50MP AI रियर कैमरा दिया गया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में काफी प्रभावशाली है। वहीं, 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है।
स्टोरेज: फोन में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज का कॉन्फ़िगरेशन मिलता है, लेकिन इसके साथ ही यह 4GB Virtual RAM को भी सपोर्ट करता है। यानी कुल मिलाकर यूजर्स को 8GB तक RAM की सुविधा मिल जाती है।
सोशल मीडिया पर कंपनी ने शेयर किया टीज़र
कंपनी ने इसका टीज़र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर शेयर करते हुए लिखा “The hunt gets real.” इसमें फोन के कई खास फीचर्स जैसे 50MP AI कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, और UNISOC T7 250 प्रोसेसर को हाइलाइट किया गया है। बता दें कि यह फोन अब आपके नजदीकी रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।
Introducing the all-new Shark 2: The hunt gets real. 🦈
✅ 50MP AI Rear Camera | 8MP Selfie Camera
✅ Octa-core UNISOC T7250 Processor
✅ 17.13cm (6.75”) HD+ Display | 120Hz Refresh RateAvailable Now at your nearest retail stores.#Shark2 #LavaMobiles #ProudlyIndian pic.twitter.com/9fbHuZhYnj
— Lava Mobiles (@LavaMobile) October 25, 2025
ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और Snapdragon 8 के साथ आ रहा है Realme GT 8 Pro, जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट
Lava Shark 2 की कीमत
Lava Shark 2 Price in India की बात करें तो यह फोन Eclipse Grey और Aurora Gold दो कलर वेरिएंट्स में आता है। इसका MRP ₹8,199 है, लेकिन कंपनी और रिटेल स्टोर्स पर डिस्काउंट के बाद यह आपको सिर्फ ₹6,750 में मिल जाएगा। कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत ₹7,500 रखी थी, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे और सस्ता कर दिया गया है।
गौरतलब है कि Lava Shark 2 अपने सेगमेंट में एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए जो कम बजट में प्रीमियम डिजाइन, स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर कैमरा क्वालिटी चाहते हैं। Made-in-India टैग के साथ, यह फोन उन लोगों के लिए एक बढ़िया डील है जो देशी ब्रांड को सपोर्ट करना चाहते हैं। यह फोन अब आपके नजदीकी Lava रिटेल स्टोर या अन्य मोबाइल दुकानों पर आसानी से उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: 7200mAh बैटरी, 16GB रैम और पावरफुल प्रोसेसर संग Nubia Z80 Ultra लॉन्च, जानें फीचर और कीमत
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
