पहले पिस्तौल कि नोख पर किया लूट, फिर पुलिस कि गिरफ्त से हुवा फरार

Crime done in buxar with Fake pistol
1 min read

Fake Pistol Crime, ‌Buxar: बिहार के बक्सर जिले में अपराधिक गतिविधियां आए दिन बढती दिख रही हैं। जिस बिच हाल ही में एक और मामला सामने आया है, जहाँ हथियार के बल पर तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति से छिनैती कि है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक बाइक सवार को कुछ अपराधीक प्रवीर्ती के लोगों ने बंदुक (Fake Pistol) दिखा कर उस से लुट पाट किया है।

नकली पिस्तौल (Fake Pistol) दिखाकर लूट ली बाइक

वहीं प्रसासनिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ अपराधीयों ने नकली पिस्तौल (Fake Pistol) दिखाकर एक व्यक्ति से उसकी बाइक लूट ली है। मगर गौरतलब है कि इस घटना का शिकार हुवे व्यक्ति को जरा भी भनक नहीं लगा कि उसके उपर जो बंदुक तनी हुइ है वह एक नकली पिस्तौल (Fake Pistol) है।

पुलिस कि तत्परता काबिले तारीफ

मगर यहाँ पुलिस कि तत्परता के काबिले तारीफ है जो बेहद कम समय में इस घटना में संलिप्त अपराधीयों को धर दबोचा। बता दें कि यह मामला औधोगिक थाना क्षेत्र का है, जहाँ कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सभी गिरफ्तार युवक मझरियां के रहने वाले हैं।

आरोपीयों के नाम

बता दें कि औधोगिक थाना क्षेत्र में हुवे इस घटना में फिलहाल तीन आरोपी पकडे़ गए हैं। वहीं इन आरोपीयों के नाम भी सामने आ गए हैं, जिनके विवरण कि बात करें तो चंदन यादव पुत्र राधेश्याम यादव, गोलू कुमार पिता बच्चा यादव और अजीत कुमार यादव पिता गंगा सागर यादव है। और यह सभी औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मझरियां के निवासी हैं। जिन्होंने नदांव के रहने वाले रोहित कुमार की बाइक लूटी थी।

 

पुलिस की गिरफ्त से अपराधी फरार

मगर यह बात हैरान करने वाली है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद तीन अपराधियों में से 1 अपराधी जिसका नाम चंदन यादव बताया जा रहा है, वह पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। जिसके संदर्भ में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया की उस अपराधी कि तलाश की जा रही है। और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *