Mahindra के इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, ₹3.80 लाख तक सस्ते में खरीदने का मौका
Mahindra XEV 9e Discount 2025: ममहिंद्रा ने दिसंबर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। कंपनी अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e पर इतना बड़ा डिस्काउंट दे रही है कि खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। रेंज 656 किलोमीटर तक और बचत करीब 3.80 लाख रुपये। इसे साल का सबसे बड़ा EV ऑफर कहा जा रहा है और लोग इसे मिस नहीं करना चाहेंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं पूरे ऑफर के बारे में।
Mahindra XEV 9e Discount 2025: ₹3.80 लाख तक का फायदा
महिंद्रा ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e पर इस महीने बड़ी छूट (XEV 9e Discount 2025) की घोषणा की है, जिसमें ग्राहक अलग-अलग पैक के हिसाब से कुल ₹3,80,000 तक बचत कर सकते हैं। कंपनी ने कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट स्कीम, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी फायदा, फ्री पीपीएफ कोटिंग और बढ़ी हुई वारंटी जैसे ऑफर शामिल किए हैं।
पैक वन में ₹1,55,000 तक का लाभ मिलता है, जबकि पैक टू के 59 kWh वाले मॉडल में ₹2,80,000 और 79 kWh वाले मॉडल में ₹3,10,000 तक की बचत हो जाती है। पैक थ्री सेलेक्ट में ग्राहक ₹2,55,000 का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Panoramic Skyroof, Dolby Atmos और लग्जरी फीचर्स के साथ Mahindra XEV 9S भारत में लॉन्च, जानें कीमत और रेंज
सबसे बड़ा ऑफर पैक थ्री में है, जहाँ स्कीम, पीपीएफ, एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट मिलाकर पूरे ₹3,80,000 तक की छूट मिलती है।
Mahindra XEV 9e: साइज में बड़ी, स्पेस में सबसे आगे
Mahindra XEV 9e अपने बड़े आकार और जबरदस्त स्पेस की वजह से इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में सबसे अलग पहचान बनाती है। इसका केबिन काफी खुला मिलता है, जबकि बड़ा बूट और फ्रंक स्पेस लंबी यात्राओं को और आसान बना देता है। लंबाई 4789 mm, चौड़ाई 1907 mm और ऊंचाई 1694 mm होने के कारण यह गाड़ी सड़क पर काफी मजबूत उपस्थिति रखती है।
2775 mm का व्हीलबेस और 207 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब रास्तों पर भी संतुलित बनाए रखते हैं। पीछे 663 लीटर का बूट और आगे 150 लीटर का फ्रंक इतना स्पेस देते हैं कि परिवार की पूरी यात्रा आराम से निकल जाए। इसके अलावा 19 और 20 इंच के बड़े अलॉय पहिये हाईवे पर गाड़ी की पकड़ और भी बेहतर कर देते हैं।
XEV 9e का पावरट्रेन और रेंज
Mahindra XEV 9e दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है, जिनमें 59 किलोवॉट-घंटा और 79 किलोवॉट-घंटा शामिल हैं। छोटी बैटरी वाला मॉडल 542 किलोमीटर तक चल जाता है और इसमें 231 हॉर्सपावर, 380 न्यूटन-मीटर टॉर्क और रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप मिलता है।
ये कार 140kW फास्ट चार्जिंग से करीब 20 मिनट में चार्ज हो जाता है, जबकि घर के सामान्य 7.2 किलोवॉट चार्जर से इसे लगभग साढ़े आठ घंटे लगते हैं। बड़ा वेरिएंट 656 km की रेंज देता है, जिसमें 286hp, 380Nm टॉर्क और 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.8 सेकंड में पकड़ने की क्षमता है।
यह भी 170kW फास्ट चार्जिंग से 20 मिनट में चार्ज हो जाता है और होम चार्जर से लगभग साढ़े 11 घंटे लेता है। लंबी रेंज वाला मॉडल इन दिनों काफी चर्चा में है क्योंकि यह कई दिग्गज इलेक्ट्रिक कार ब्रांड्स को सीधी टक्कर दे रहा है।
अब ईवी खरीदने का सबसे अच्छा मौका
बता दें की ईवी बाज़ार तेज़ी से बढ़ रहा है, लेकिन इतनी बड़ी छूट अक्सर नहीं मिलती। बैटरी तकनीक पहले से ज़्यादा मजबूत हो चुकी है, चार्जिंग नेटवर्क भी पूरे देश में तेजी से फैल रहा है और सरकार की ईवी को बढ़ावा देने वाली नीतियों से ग्राहकों को सीधे फायदा मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: दमदार फीचर और नये डिजाइन में आ रही निसान की धांसू SUV Kait, Creta और Sierra को देगी टक्कर
इसी वजह से महिंद्रा की XEV 9e पर मिला ये ऑफर इस समय कंपनी का सबसे बड़ा और सोच-समझकर उठाया गया कदम माना जा रहा है।
