Panoramic Skyroof, Dolby Atmos और लग्जरी फीचर्स के साथ Mahindra XEV 9S भारत में लॉन्च, जानें कीमत और रेंज
Mahindra XEV 9S Launch: महिंद्रा ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित XEV 9S को भारत में लॉन्च कर दिया है और खास बात है की इसकी शुरुआती कीमत ने ही मार्केट में हलचल मचा दी है। 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में यह मॉडल अब Kia Carens Clavis EV को सीधी टक्कर देने के लिए तैयार है। कंपनी ने फीचर्स और डिजाइन में इतने अपडेट दे दिए हैं कि यह लॉन्च ऑटोमोबाइल दुनिया में दिनभर चर्चा का विषय बन गया है।
Mahindra XEV 9S का डिजाइन
Mahindra XEV 9S का डिजाइन देखने में काफी आकर्षक लगता है और इसका पूरा बाहरी हिस्सा एकदम नया और मॉडर्न अंदाज़ दिखाता है। सामने की तरफ इसका बॉडी कंटूर कुछ हद तक XUV 700 जैसा लगता है, लेकिन बता दें कि इसमें नई इलेक्ट्रिक भाषा के साथ जुड़े एलईडी डीआरएल, कनेक्टेड लाइट बार, बंद फ्रंट ग्रिल और डीआरएल में लगे टर्न सिग्नल इसे ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं।
ये भी पढ़ें: अब मारुति की लग्जरी SUV हुई और सस्ती, मिल रहा ₹2.10 लाख का डिस्काउंट और 1200Km का रेंज
नीचे दिए गए LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स रात में बेहतरीन रोशनी देते हैं। साइड से देखने पर फ्लश डोर हैंडल, नक्काशीदार डोर लाइन्स और 18 इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील पूरी एसयूवी को एक ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं। वहीं पीछे की तरफ XUV 700 जैसी कनेक्टेड एलईडी टेल-लाइट और पतली बॉडी क्लैडिंग इसे एक स्पोर्टी और दमदार इलेक्ट्रिक SUV का फिनिश देती है।
Mahindra XEV 9S के फीचर्स
Mahindra XEV 9S का केबिन अंदर से बिल्कुल एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार जैसा एहसास कराता है, जहाँ आराम और तकनीक दोनों का शानदार संतुलन देखने को मिलता है। इसमें मुलायम लेदरेट सीटें, लेदरेट स्टीयरिंग कवर, बड़ा पैनोरमिक स्काईरूफ, जगमगाता इनफिनिटी लोगो और सामने की वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं, जो लंबी यात्रा को भी बेहद आरामदायक बना देती हैं।
ड्राइवर सीट में छह-तरफ़ा पावर्ड एडजस्टमेंट और कमर के लिए दो-तरफ़ा मैनुअल सपोर्ट दिया गया है। ऑटो-फोल्ड साइड शीशे, विंडशील्ड ऑटो डीफॉगर, ऑटो-डिमिंग अंदरूनी शीशा, ड्यूल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और दूसरी पंक्ति की स्लाइडिंग सीटें गाड़ी के आराम को और बढ़ा देती हैं।
ये भी पढ़ें: Kia ने लॉन्च किया 7-सीटर Carens का CNG मॉडल, कीमत और फीचर ऐसे कि तुरंत बनेगा बुकिंग का मन
पीछे वाइपर और वॉशर, पुश बटन स्टार्ट, ऑटो हेडलैंप्स, ऑटो वाइपर्स, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग और ठंडा रखने वाला कंसोल स्टोरेज जैसे फीचर भी इसमें शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें डॉल्बी ऐटमॉस आधारित ध्वनि तकनीक दी गई है, जो गाड़ी के मनोरंजन अनुभव को एक नए स्तर पर पहुंचा देती है।
XEV 9S की परफॉर्मेंस
Mahindra XEV 9S की परफॉर्मेंस को लेकर कंपनी ने भले ही लॉन्च के समय बैटरी पैक और रेंज की पूरी जानकारी न दी हो, लेकिन उम्मीद यही है कि इसमें ऐसा दमदार इलेक्ट्रिक पॉवर सिस्टम मिलेगा जो शहर की ट्रैफिक से लेकर लंबी हाईवे यात्रा तक बिना किसी रुकावट के स्मूद ड्राइव देगा।
जैसे-जैसे इसकी आधिकारिक बैटरी क्षमता और रेंज सामने आएंगी, माना जा रहा है कि यह एसयूवी और भी ज्यादा लोकप्रिय हो जाएगी, क्योंकि लोग पहले ही इसके डिजाइन और फीचर को लेकर काफी उत्साहित हैं।
Mahindra XEV 9S की कीमत और वैरिएंट्स
महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को भारतीय बाजार में ₹19.95 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च (Mahindra XEV 9S Launch) कर दिया है। बता दें कि यह देश की दूसरी 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जिससे पहले किआ कैरेंस क्लैविस ईवी उतारी गई थी।
महिंद्रा ने इस एसयूवी के कुल चार मॉडल पेश किए हैं, ताकि खरीदार अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें। खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें प्रीमियम एडीएएस-ग्रेड और आराम से जुड़े कई ऐसे फीचर दिए हैं, जो इसे बाकी इलेक्ट्रिक SUV मॉडलों से एक कदम आगे खड़ा करते हैं।
