इस फेस्टिव सीजन टाटा के गाड़ियों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, Nexon, Altroz, Punch, Harrier और Safari पर 1.4 लाख रुपये तक का छूट

इस फेस्टिव सीजन टाटा के गाड़ियों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, Nexon, Altroz, Punch, Harrier और Safari पर 1.4 लाख रुपये तक का छूट

Tata Cars Festive Discount 2025: फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही Tata Motors ने अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन गिफ्ट पेश किया है। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में अपनी कई लोकप्रिय कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। यह ऑफर MY2024 और MY2025 स्टॉक पर लागू है और इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं।

Tata Cars Festive Discount 2025: Harrier, Safari और Nexon पर जबरदस्त ऑफर

टाटा की प्रीमियम SUV Harrier और Safari पर इस बार 83,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। खास तौर पर, MY2024 मॉडल्स पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 8,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है। वहीं MY2025 वर्जन में Harrier के कुछ मॉडल्स पर 33,000 रुपये तक और Safari के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 58,000 रुपये तक की छूट है।

ये भी पढ़ें: Maruti ने लॉन्च की नई स्कीम, अब सिर्फ ₹1999 की मासिक किस्त पर घर ले जाएं चमचमाती कार

Tata Nexon पर आकर्षक ऑफर

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV Tata Nexon पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इसके MY2024 मॉडल्स पर 45,000 रुपये तक की छूट है, जिसमें 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं MY2025 मॉडल पर 25,000 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है। पुराने Nexon ग्राहकों के लिए 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी जोड़ा गया है।

Altroz और Altroz Racer पर सबसे बड़ा ऑफर

इस बार सबसे ज्यादा छूट Tata Altroz पर मिल रही है। इसके MY2024 Altroz Racer पर 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 85,000 रुपये कैश ऑफर, 50,000 रुपये Exchange Bonus और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल है। वहीं MY2025 Altroz पर 70,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: महिंद्रा की नई Thar Facelift 2025 भारत में हुई लॉन्च, जानें इसके फीचर्स, इंजन ऑप्शन, वेरिएंट और कीमत

Punch, Tiago और Tigor पर भी ऑफर

अगर आप कॉम्पैक्ट या छोटी SUV लेने की सोच रहे हैं, तो Tata Punch पर 28,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। MY2025 मॉडल पर 23,000 रुपये तक का ऑफर है। इसी तरह Tata Tiago पर 40,000 रुपये (MY2024) और 30,000 रुपये (MY2025) तक की छूट है।

वहीं Tata Tigor पर 50,000 रुपये तक (MY2024) और 35,000 रुपये तक (MY2025) की छूट दी जा रही है। कंपनी की नई कूपे SUV Tata Curvv भी ऑफर में शामिल है। इसके MY2024 मॉडल पर 30,000 रुपये और MY2025 मॉडल पर 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

मॉडलवर्ष (MY)कुल डिस्काउंटकैश डिस्काउंटएक्सचेंज/स्क्रैप बोनसकॉर्पोरेट ऑफरलॉयल्टी बोनसएक्स-शोरूम कीमत (₹)
Tata Harrier202483,00050,00025,0008,00014,00,000 – 25,25,000
Tata Harrier202533,00014,00,000 – 25,25,000
Tata Safari202483,00050,00025,0008,00014,66,000 – 25,96,000
Tata Safari202558,00014,66,000 – 25,96,000
Tata Nexon202445,00035,00010,0008,00,000 – 15,40,000
Tata Nexon202525,00010,00015,00020,0008,00,000 – 15,40,000
Tata Altroz Racer20241,40,00085,00050,0005,0006,30,000 – 10,51,000
Tata Altroz202570,00040,00025,0006,30,000 – 10,51,000
Tata Punch202428,00025,0003,0005,99,000 – 10,10,000
Tata Punch202523,0005,00015,0003,0005,99,000 – 10,10,000
Tata Tiago202440,0004,57,000 – 8,10,000
Tata Tiago202530,0004,57,000 – 8,10,000
Tata Tigor202450,0005,49,000 – 8,74,000
Tata Tigor202535,0005,49,000 – 8,74,000
Tata Curvv202430,0009,66,000 – 18,66,000
Tata Curvv202540,0009,66,000 – 18,66,000

ये भी पढ़ें: BMW ने भारत में लॉन्च की G 310 RR की खास लिमिटेड एडिशन, जानें इस बाइक की कीमत और एक्सक्लूसिव फीचर्स
ध्यान दें: डिस्काउंट ऑफर शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए खरीदने से पहले अपने नजदीकी Tata डीलर से सटीक जानकारी जरूर लें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें