बक्सर जिले से आई हैरान करने वाली खबर, पत्नी के वियोग में पती ने पिया जहर

Man drinks poison in Buxar
1 min read

Man Drinks Poison, बक्सर: बिहार के बक्सर जिले से बेहद चिंताजनक और साथ ही हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बात करें उस खबर कि तो आपको बता दें कि बक्सर के राजपुर इलाके के एक युवक ने अपने पत्नी के कारण जहर पी कर (Man Drinks Poison in buxar) जिवन समाप्त करने का फैसला कर लिया। अब क्या है पुरा मामला और किन कारणों से युवक ने पीया जहर ये हम आपको इस खबर में बताते हैं।

पत्नी के वियोग में पीया जहर (Man Drinks Poison in buxar)

बता दें कि यह पूरा मामला राजपुर थाना के बिरबलपुर गाँव का है। जहाँ के निवासी मंटू यादव ने पत्नी के वियोग में जहर पी लिया (Man Drinks Poison) है। दरसल बिरबलपुर गाँव निवासी मंटू यादव कि पत्नी का मायके बक्सर के समीप किसी स्थान पर है, और कुछ कारण वस वह इन दिनों अपने मायके में ही रहने आइ है।

फोन पर गाली बकने लगी पत्नी

मंटू ने बताया कि उसकी अपने पत्नी से फोन पर बात हुई थी। जिसके उपरांत पत्नी ने कहा कि आप मुझे लेने बक्सर आइए, मैं आपके साथ वापस चलूंगी। जिसके बाद जब मंटू उससे और अपने बच्चों से मिलने और उन्हें वापस ले जाने बिते दिनों बक्सर आया हुवा था। मंटू ने बताया कि जब उसने अपने पत्नी को फोन लगाया तो वह फोन पर गाली बकने लगी और साथ चलने से मना कर दिया।

पत्नी का रवैया देख पहुँचा ठेस

मंटू ने बताया की पत्नी का यह रवैया देख मुझे बहुत ठेस पहुँचा,  इसके बाद मैं अपने जीवन को समाप्त करने का फैसला कर लिया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे और कुछ नहीं सुझा तो मैं किराना समान कि दुकान पर जाकर मच्छर मारने का लिक्विड खरिदा और उसे पी गया (Man Drinks Poison)। मंटू ने बताया कि लिक्विड पीने के बाद मेरे पेट में काफी तेज जलन महसूस होने लगा।

पुलिस द्वारा मंटू को पहुंचाया गया अस्पताल

बता दें कि किसी तरह पुलिस को इस बात कि भनक लगी जिसके बाद पुलिस द्वारा मंटू को समय रहते उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं उपचार के दौरान यह बात पता लगी कि मंटू ने मच्छर मारने वाले ऑलआउट लिक्विड का सेवन (Man Drinks Poison) किया है। मगर पुलिस विभाग को इस कार्य के लिए धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि अगर ज्यादा देर होता तो सायद मंटू को बचा पाना मुश्किल हो जाता। फिलहाल मंटू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक उसे जल अस्पताल से जल्दी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *