दमदार फीचर के साथ आएगी Maruti की नई इलेक्ट्रिक SUV E Vitara, जानें कीमत, बुकिंग और चार्जिंग नेटवर्क की पूरी जानकारी

दमदार फीचर के साथ आएगी Maruti की नई इलेक्ट्रिक SUV E Vitara, जानें कीमत, बुकिंग और चार्जिंग नेटवर्क की पूरी जानकारी

Maruti Suzuki e Vitara launch 2026: भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki अब EV सेगमेंट में बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara को 2026 की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। हालाकि आधिकारिक कीमत लॉन्च पर ही सामने आएगी, लेकिन लीक जानकारी और कंपनी के संकेत बताते हैं कि यह भारत के EV बाजार में गेम चेंजर साबित हो सकती है।

Maruti Suzuki e Vitara के सेफ़्टी फीचर

बता दें कि e Vitara ने Bharat NCAP में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-Star रेटिंग हासिल की है। एडल्ट सेफ्टी में इसे 32 में से 31.49 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 43 अंक मिले हैं। वहीं फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में इसे 15.49/16, जबकि साइड इम्पैक्ट टेस्ट में 16/16 की परफॉर्मेंस मिली।

सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण, कर्टन एयरबैग, पैदल यात्री सुरक्षा, सीटबेल्ट रिमाइंडर और बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX माउंट्स जैसे ज़रूरी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में और भी भरोसेमंद बनाते हैं।

Maruti Suzuki e Vitara की तकनीक

मारुति सुजुकी ई-विटारा अपने सेगमेंट में शानदार तकनीक के साथ आती है। बता दें कि यह एसयूवी खास हीयरटेक्ट-ई इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें दो तरह की LFP बैटरी मिलती हैं, छोटी 49 किलोवॉट-घंटा वाली, जिसमें 105.8 किलोवॉट मोटर है, और बड़ी 61 किलोवॉट-घंटा बैटरी जिसमें 128 किलोवॉट मोटर मिलती है।

ये भी पढ़ें: अब मारुति की लग्जरी SUV हुई और सस्ती, मिल रहा ₹2.10 लाख का डिस्काउंट और 1200Km का रेंज

खास तौर पर बड़ी बैटरी वाला मॉडल 543 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज देता है, जो लंबी यात्राओं में काफी मददगार है। ड्राइविंग के लिए इसमें इको, नॉर्मल, स्पोर्ट और बर्फ मोड जैसे विकल्प मिलते हैं, साथ ही पुनर्योजी ब्रेकिंग स्तर भी दिए गए हैं ताकि हर स्थिति में बेहतर माइलेज मिल सके।

कंपनी ने इसकी बैटरी और सिस्टम को माइनस 30 से 60 डिग्री तक के तापमान में टेस्ट किया है, जिससे यह हर मौसम में भरोसेमंद प्रदर्शन देती है।

Maruti Suzuki e Vitara के फीचर

मारुति सुज़ुकी ई विटारा अपने शानदार और टेक से भरपूर फीचर्स की वजह से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। बता दें कि इसमें वेनटिलेटेड डिस्क ब्रेक, मैट्रिक्स एलईडी डीआरएल, 10.1-इंच का बड़ा सेंटर टच-स्क्रीन और 10.25-इंच का मल्टी-सूचना डिस्प्ले दिया गया है।

इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 10 तरह से एडजस्ट होने वाली पावर ड्राइवर सीट और 40:20:40 स्प्लिट वाली पीछे की सीटें मिलती हैं। वहीं फ़िक्स्ड ग्लास सनरूफ, इंफिनिटी बाय हार्मन ऑडियो और सुज़ुकी कनेक्ट के 60 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं।

Maruti Suzuki e Vitara Dimensions

मारुति सुज़ुकी ई विटारा अपनी दमदार मौजूदगी के साथ सड़क पर अलग ही रुतबा दिखाती है। इसकी लंबाई लगभग 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm और ऊँचाई 1,640mm है, जो इसे मिड-साइज़ एसयूवी कैटेगरी में काफी संतुलित बनाती है। इसमें 2,700 मिलीमीटर का व्हीलबेस दिया गया है, जिससे गाड़ी अंदर से ज्यादा खुली और आरामदायक महसूस होती है।

इसका 5.2 मीटर का टर्निंग रेडियस शहर की तंग गलियों में भी इसे आसान बनाता है। वहीं, 18 इंच के मिश्रधातु पहिये (ऐल्यॉय व्हील) इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं।

ये भी पढ़ें: Panoramic Skyroof, Dolby Atmos और लग्जरी फीचर्स के साथ Mahindra XEV 9S भारत में लॉन्च, जानें कीमत और रेंज

अब तक का सबसे मजबूत EV Ecosystem खड़ा करेगी मारुति

मारुति सुज़ुकी अपनी नई ई विटारा लॉन्च से पहले देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए अब तक का सबसे मजबूत ईवी इकोसिस्टम खड़ा करने में जुटी है। बता दें कि कंपनी ने 13 चार्जिंग कंपनियों और एग्रीगेटर के साथ समझौता किया है, ताकि लोग एक ही प्लेटफॉर्म से पूरे देश में चार्जिंग पॉइंट आसानी से खोज सकें।

खास बात है कि 1,100 शहरों में 2,000 से ज्यादा खास चार्जिंग पॉइंट पहले से तैयार हैं, जबकि पार्टनर कंपनियों के हजारों चार्जर भी लगातार जुड़ रहे हैं। मारुति का लक्ष्य है कि साल 2030 तक पूरे देश में 1 लाख से ज्यादा पब्लिक चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएं।

वहीं कंपनी का ‘ई फॉर मी’ ऐप यूज़र्स को चार्जर खोजने, यूपीआई से भुगतान करने, टैप-ऐंड-चार्ज सुविधा, स्मार्ट होम चार्जर कंट्रोल और गाड़ी की स्क्रीन पर ऐप मिररिंग की सुविधा देता है। गौरतलब है कि मारुति ने 1,100 शहरों में 1,500 ईवी-तैयार वर्कशॉप भी बना दी हैं और 1.50 लाख से ज्यादा टेक्नीशियन को ट्रेनिंग देकर सर्विस नेटवर्क को पूरी तरह मजबूत कर लिया है।

कब होगी Maruti की e Vitara Launch?

मारुति सुज़ुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV ई विटारा को साल 2026 की शुरुआत में भारतीय बाज़ार में उतारने वाली है और बता दें कि इसकी कीमत लगभग ₹18 लाख एक्स-शोरूम से शुरू होने का अनुमान है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए बैटरी ऐज़ ए सर्विस (BASS) मॉडल भी ला रही है, जिससे शुरुआती कीमत काफी हद तक कम हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Creta और Seltos की नींद उड़ाने आ रही है Nissan Tekton, मिलेगा दमदार 154hp इंजन, 360° कैमरा और धांसू डिजाइन

इसके साथ ही अशोर्ड बायबैक का विकल्प भी दिया जाएगा ताकि खरीदारों को और भी बेहतर वैल्यू मिल सके। जानकारी के मुताबिक, ई विटारा की बुकिंग इस महीने के आखिर तक शुरू होने की संभावना है और मारुति इसके लिए एक खास प्रमोशनल अभियान भी तैयार कर रही है, जिससे लॉन्च से पहले ही ग्राहकों में उत्साह और बढ़ाया जा सके।

किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?

मारुति सुज़ुकी की नई इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा बाज़ार में उतरते ही कई मशहूर मॉडलों को सीधी टक्कर देगी। बता दें कि इसके सामने महिन्द्रा बीई 6, ह्युंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व.ev, एमजी ज़ेडएस इलेक्ट्रिक और विनफास्ट वीएफ6 जैसे दमदार विकल्प मौजूद हैं। खास बात है कि इन सभी गाड़ियों की अपनी-अपनी मजबूती है, लेकिन ई-विटारा के फीचर्स और रेंज इसे मुकाबले में काफी मजबूत बनाते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp