इस मौनी अमावस्या बन रहा है पांच ग्रहों का दुर्लभ योग, जानें किन राशियों की बदलेगी किस्मत
Panchgrahi Yog 2026: आज 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या है और यह सिर्फ साधारण अमावस्या नहीं है। इस दिन मकर राशिjanen बन रहा है। ज्योतिषविदों के अनुसार, यह पंचग्रही योग कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव और आर्थिक लाभ ला सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी राशि पर इसका असर क्या होगा और कौन से क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा, तो पूरा लेख ध्यान से पढ़ें।
मौनी अमावस्या में पंचग्रही योग का महत्व
बता दें की मौनी अमावस्या इस साल सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय नजरिए से भी बेहद खास है। खास बात है की मकर राशि में पहले से ही सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र विराजमान हैं, और 18 जनवरी 2026 को शाम 4 बजकर 40 मिनट पर चंद्रमा भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इससे बन रहा पंचग्रही योग (Panchgrahi Yog 2026) बहुत ही दुर्लभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें: 12 साल बाद बना महाशुभ संयोग, 2 जनवरी से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब एक ही राशि में पांच मुख्य ग्रह एक साथ हों, तो इसका असर हमारे व्यक्तित्व, करियर, आर्थिक स्थिति और मानसिक संतुलन पर गहरा पड़ता है और यह समय नए अवसर और सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
किन राशियों पर पड़ेगा पंचग्रही योग का असर
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए यह पंचग्रही योग सौभाग्य और आर्थिक लाभ लाएगा। बता दें की लंबे समय से किए गए प्रयास अब रंग लाने वाले हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।
कर्क राशि: कर्क राशि में यह योग धन प्राप्ति और व्यवसायिक तरक्की के योग ला सकता है। कहीं अटका पैसा वापस मिल सकता है या बड़े ऋण से राहत मिलने के संकेत हैं। मीडिया और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए नए अवसर बनेंगे। संतान सुख की संभावना भी मजबूत है।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के करियर और व्यापार में बड़े बदलाव आएंगे। नई नौकरी के अवसर और महत्वपूर्ण व्यापारिक डील से लाभ के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लिए गए निर्णय लंबे समय तक फलदायक रहेंगे।
ये भी पढ़ें: तय हो चुका है इंसानियत का आख़िरी दिन, जानिए बाबा वेंगा की 2026 से 5079 तक डरावनी भविष्यवाणी
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए यह योग लग्न भाव में बन रहा है। इसका असर आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रुके हुए कार्यों में गति लाने में होगा। करियर में नई जिम्मेदारियां और समाज में मान-सम्मान मिलने के योग हैं। हालाँकि, अहंकार से बचना जरूरी है।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग छठे भाव में बन रहा है। यह शत्रु, रोग और प्रतिस्पर्धा पर विजय दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में राहत और दिनचर्या में सुधार आवश्यक रहेगा।
पंचग्रही योग का समग्र प्रभाव
यह योग सिर्फ व्यक्तिगत जीवन ही नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आत्ममंथन, नई शुरुआत और बड़े फैसले लेने के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। सही दिशा और संयम के साथ लिए गए निर्णय इस योग का अधिकतम लाभ दिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 2026 में कब शुरू होगी नवरात्र? घटस्थापना से विजयादशमी तक देखें पूरा कैलेंडर
