नये लुक, ADAS और हाईटेक फीचर्स के साथ MG Hector Facelift भारत में लॉन्च, जानें कीमत
MG Hector Facelift 2026 Launch: अगर आप मिड-साइज़ SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। MG Motor India ने Hector Facelift को भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें की इस बार कंपनी ने SUV को ज्यादा मॉडर्न और फ्रेश बनाने पर ध्यान दिया है।
MG Hector Facelift में क्या नया मिला इस बार?
MG Hector Facelift में इस बार बड़े बदलाव नहीं बल्कि स्मार्ट रिफ्रेश देखने को मिलते हैं। सबसे पहले नजर जाती है नए फ्रंट लुक पर, जहां अब Aura Hex ग्रिल दी गई है, जिसमें वर्टिकल हेक्सागोनल पैटर्न मिलता है और पुराना डायमंड मेश डिजाइन हटा दिया गया है, जिससे SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखती है।
फ्रंट बंपर को भी नया रूप दिया गया है और एयर डैम के आसपास क्रोम फिनिश जोड़कर इसे ज्यादा बोल्ड बनाया गया है। साइड से प्रोफाइल लगभग पहले जैसी ही है, लेकिन 18-इंच अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन ध्यान खींचता है।
ये भी पढ़ें: नए डिजाइन, ADAS फीचर और प्रीमियम इंटीरियर के साथ Kia Seltos 2026 मॉडल भारत में लॉन्च, बुकिंग शुरू
पीछे की तरफ नई LED टेल लाइट्स और रिस्टाइल्ड रियर बंपर मिलता है, वहीं खास बात है की इस बार कलर ऑप्शन में नया ब्लू शेड भी जोड़ा गया है।
कैसा है इन्टीरीयर
अंदर की बात करें तो केबिन का लेआउट जाना-पहचाना ही है, जहां 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14-इंच वर्टिकल टचस्क्रीन पहले जैसे ही मिलते हैं, हालांकि नई अपहोल्स्ट्री, बदली हुई इंटीरियर कलर थीम और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर के कारण अब इसका फील पहले से ज्यादा फ्रेश और स्मूथ हो गया है।
इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं
MG Hector Facelift में इस बार इंजन और गियरबॉक्स को लेकर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। हालाकी कई लोग नए पावरट्रेन की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन कंपनी ने पहले से मौजूद भरोसेमंद सेटअप को ही जारी रखा है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 141 hp और 250 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ चुना जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 461km Range वाली Electric SUV पर 1.25 लाख की तगड़ी छूट! साल खत्म होने से पहले जानिए पूरा ऑफर
वहीं 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन 167 hp और 350 न्यूटन मीटर टॉर्क के साथ आता है, जिसमें सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। गौरतलब है कि यह इंजन कॉम्बिनेशन पहले से ही मजबूत परफॉर्मेंस और लंबी दूरी की ड्राइव के लिए भरोसेमंद माना जाता रहा है।
MG Hector Facelift की कीमत और बैकग्राउंड
MG Hector Facelift 2026 को भारत में ₹11.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया गया है। खास बात है की यह कीमत सिर्फ कुछ चुनिंदा यूनिट्स के लिए है, हालांकि कंपनी ने इसकी लिमिट को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी है।
MG Hector ने 2019 में भारतीय बाजार में एंट्री ली थी और यह अपने सेगमेंट की पहली SUV थी जिसमें पैनोरमिक सनरूफ और बड़ा वर्टिकल टचस्क्रीन दिया गया था। समय के साथ इसमें कई बदलाव किए गए और अब यह तीसरे फेसलिफ्ट अवतार में आ चुकी है।
ये भी पढ़ें: इस महीने Hyundai के गाड़ियों पर मिल रहा भारी छूट, IONIQ पर 7 लाख का फायदा
हालाकी 2026 का यह अपडेट, बड़े मैकेनिकल बदलाव नहीं लाता है, लेकिन नए कॉस्मेटिक टच और फीचर रिफ्रेश के साथ इसे दोबारा मुकाबले के लिए तैयार किया गया है। अगर आप बड़ा केबिन, दमदार रोड प्रजेंस और भरोसेमंद इंजन वाली SUV ढूंढ रहे हैं, तो नई MG Hector Facelift फिर से एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आती है।