बिना Driver के दौड़ी आग के लपटों से घिरी कार, जान बचा के भागने लगें लोग

Jaipur Car Incident
1 min read

Jaipur Car Incident: नमस्कार दोस्तों Jaipur के अजमेर रोड से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरसल Jaipur के अजमेर रोड पर एक गाड़ी बिना ड्राइवर के दौड़ती हुई देखी गई। बता दें की इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह थी कि वह कर पूरी तरह आग के लपटों से घिरी हुई बिना ड्राइवर के दौड़ती थी। जिसे देख वहां मौजूद लोगों के बीच आलम यह था कि लोग अपनी गाड़ियों को बीच सड़क पर छोड़कर भागने पर मजबूर हो रहे थे।

विदेसी कंपनी कि थी कार

बता दे कि गाड़ी में आग लगने की ये घटना (Jaipur Car Incident) उस वक़्त हुइ जब कार सुदर्शनपुरा पुलिया की ओर जा रही थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह कार विदेसी कंपनी कि थी। जिसका गाड़ी मोडल MG Hector बताया जा रहा है। इस गाड़ी के ड्राइवर का नाम जितेंद्र जहांगीर बताया जा रहा है जो घटना के वक़्त कार चला रहा था। जितेंद्र जहांगीर को लेकर बताया जा रहा है कि वो मान सरोवर की पत्रकार कॉलोनी स्थित दिव्य दर्शन अपार्टमेंट में रहता है। और उसने आज से तीन साल पहले वर्ष 2021 में ये कार खरीदी थी।

कार चालक ने बताया घटने का कारण

बता दें कि कार चालक जितेंद्र जहांगीर के मुताबिक करीब 1:45 पर एलिवेटेड रोड से उतरने के दौरान AC से धुआं उठने लगा। जहांगीर ने कार से धुवां आता देख अपने भाई को कॉल कर इसकी सुचना दि। जिसके बाद जहांगीर के भाइ ने उसे कार का बोनट खोलकर इंजन देखने को कहा। जहांगीर ने बताया कि जब उसने कार से नीचे उतर कर बोनट खोलकर देखा तो उसमें आग लग रही थी। वहीं गाड़ी से धुवां निकलता देख वहाँ काफी लोग इकट्ठा हो गएं।

वायरिंग जलने से कार का ब्रेक फेल

जहांगीर ने बताया कि ये एक आटोमेटिक कार थी। वहीं उसने गाड़ी को साइड में रोक कर हैंड ब्रेक लगाया और फिर गाड़ी की चारों खिड़कियों का सिसा निचे कर के उससे नीचे उतर गया।आग से वायरिंग जलकर खाक हो गई, जिससे ऑटो हैंड ब्रेक फेल हो गया। बता दे कि लोगों ने कार की आग बुझाने की कोशिश की, हालांकि आग तेजी से बढ़ती चली जा रही थी वायरिंग जलने से कार का हैंड ब्रेक खराब हो गया, ऐसे में कार एलिवेटेड रोड की ढलान पर चलने लगी इसी दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया

Jaipur Car Incident का वीडियो हुवा वायरल

आपको बता दे कि Jaipur Car Incident का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि कैसे बिना ड्राइवर के कार आग के लपटों से घिरी हुई सडक पर सरपट चलते जा रही थी। बता दें कि कार सडक पर चलते-चलते उस जगह पर पहुंच गई जहां काफी लोग मौजूद थे। इस दौरान स्थिति ये रही कि वहाँ मौजूद लोगों को अपने कार और मोटरसाइकिल को छोड़ जान बचाने के लिहाज से वहाँ से भागना पड़ा। बता दें कि आखिर में कार रोड पर मौजूद एक डिवाइडर से टकराने के बाद रुकी। जिसके बाद अग्निशमन की मदद से आग को बुझाया गया और स्थिति को काबू में लिया गया।

क्या कहते हैं चश्मदीद

बता दें कि घटना स्थल पर मौजूद लोगों में से एक चश्मदीद के मुताबिक इस घटना (Jaipur Car Incident) की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मियों ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचा और सर्वप्रथम गाड़ी में लगी आग को बुझा स्थिति को काबू में किया। मगर गौरतलब है कि दमकल कर्मियों के आग बुझाने तक गाड़ी 90% से अधिक जल गई थी। एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी का हैंडब्रेक लगाया गया था, जो गाड़ी में आग लगने के कारण नाकाम हो गया। जिसकी वजह से कार बेकाबू होकर सड़क पर चलने लगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

ये भी पढ़ें: Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण हादसा। Tractor पर चढ़ी Truck, 10 लोगों की मौत

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “बिना Driver के दौड़ी आग के लपटों से घिरी कार, जान बचा के भागने लगें लोग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *