भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट बनी DDC 0001, ₹2.08 करोड़ में हुवा सौदा; जानिए कौन है खरीदार

भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट बनी DDC 0001, ₹2.08 करोड़ में हुवा सौदा; जानिए कौन है खरीदार

Most Expensive Car Number Plate: कभी आपने सोचा है कि सिर्फ गाड़ी की नंबर प्लेट भी करोड़ों में बिक सकती है? अगर नहीं, तो यह खबर आपको चौंका देगी। दरसल भारत में अब तक की सबसे महंगी कार नंबर प्लेट का रिकॉर्ड आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति ने अपने नाम कर लिया है। हालाकी, इससे पहले भी महंगे नंबरों की नीलामी हुई है, लेकिन इस बार कीमत ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। बता दें कि ‘DDC 0001’ नाम की इस VIP नंबर प्लेट के लिए जो रकम दी गई है, उसने पूरे ऑटो और लग्ज़री मार्केट में हलचल मचा दी है।

भारत की सबसे महंगी कार नंबर प्लेट बनी ‘DDC 0001’

भारत में लग्ज़री और स्टेटस सिंबल का क्रेज अब चौंकाने वाली हद तक पहुंच चुका है। बता दें कि हाल ही में ‘DDC 0001’ नाम की कार नंबर प्लेट को ₹2.08 करोड़ में ऑनलाइन नीलामी के जरिए बेचा गया, जो Big Boy Toyz (BBT) Auction App पर पूरी तरह डिजिटल तरीके से हुई।

इस डील के साथ ही यह VIP नंबर प्लेट की अब तक की सबसे महंगी कार नंबर प्लेट (Most Expensive Car Number Plate in India) बन गई है, क्योंकि इससे पहले किसी भी वाहन नंबर के लिए इतनी बड़ी रकम नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़ें: Tata की नई Punch ने बढ़ाई मारुति Fronx की टेंशन, 120bhp पावर में जानें कौन सी SUV है असली किंग

किसने लगाई सबसे ज्यादा बोली?

इस रिकॉर्ड बोली को जीतने वाले शख्स आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी किरण कोलपकुला हैं, यानी यह सौदा किसी बड़े मेट्रो शहर से नहीं आया। जानकारों का मानना है कि इससे साफ हो गया है कि अब लग्ज़री कलेक्टिबल्स की मांग दिल्ली-मुंबई तक सीमित नहीं रही। हालाकी यह अभी साफ नहीं है कि यह नंबर प्लेट किस कार में लगेगी, लेकिन माना जा रहा है कि इसे किसी अल्ट्रा-लग्ज़री या सुपर लग्ज़री कार के लिए खरीदा गया है।

Big Boy Toyz के लिए भी ऐतिहासिक पल

यह नीलामी Big Boy Toyz (BBT) के लिए भी एक ऐतिहासिक पल बन गई है। बता दें कि अब तक BBT की पहचान भारत में प्री-ओन्ड लग्ज़री कारों के लिए थी, लेकिन हाल ही में कंपनी ने अपना नया वर्टिकल ‘Auction House’ लॉन्च कर गेम ही बदल दिया है।

खास बात है कि BBT Auction House सिर्फ नंबर प्लेट तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सेलेब्रिटी-ओन्ड लग्ज़री कारें, रेयर और विंटेज नंबर प्लेट, वीआईपी मोबाइल नंबर और Rolex व Hublot जैसी महंगी लग्ज़री घड़ियों की भी नीलामी होती है।

ये भी पढ़ें: कितना अलग है टोयोटा Ebella की E1, E2 और E3 वेरिएंट? जानें रेंज, फीचर्स और मॉडल की पूरी डिटेल

कंपनी के फाउंडर जतिन आहूजा, जो पहले खुद ‘DDC 0001’ नंबर प्लेट के मालिक थे, ने इस रिकॉर्ड बिक्री को प्लेटफॉर्म की पारदर्शिता और लोगों के बढ़ते भरोसे का मजबूत सबूत बताया है।

DDC 0001 ने तोड़ा HR 88 B 8888 का रिकॉर्ड

साल 2024 में ‘HR 88 B 8888’ नंबर प्लेट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब इसकी बोली ₹1.17 करोड़ तक पहुंच गई थी, लेकिन तय रकम जमा न होने के कारण वह डील रद्द हो गई। बाद में वही नंबर दोबारा नीलामी में आया और सिर्फ ₹26.7 लाख में बिक पाया।

ऐसे में कई महंगे नंबर सामने आए, लेकिन ₹2.08 करोड़ में बिकी ‘DDC 0001’ ने बिना किसी विवाद के पुराने सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए और अब यह भारत की सबसे महंगी कार नंबर प्लेट बन चुकी है।

सेलेब्रिटी कारों और VIP नंबरों की भी नीलामी

BBT Auction House पर इस वक्त लग्ज़री और स्टेटस सिंबल्स की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है, जहां सिर्फ आम नहीं बल्कि कई बड़ी हस्तियों से जुड़ी चीजें भी नीलामी के लिए उपलब्ध हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी की Mercedes-Maybach GLS 600, रोहित शेट्टी की Mercedes-Benz CLA 200d और क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की Range Rover Sport SVR जैसी सेलेब्रिटी कारें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Volvo ने लॉन्च किया 810Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV EX60, BMW और Mercedes की बढ़ी टेंशन

इसके साथ ही ‘CHE78’ और ‘HR59 0001’ जैसी विंटेज नंबर प्लेट्स और ‘999999999X’ जैसे अल्ट्रा-प्रीमियम मोबाइल नंबर भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

ऑनलाइन नीलामी से बदल रहा है लग्ज़री मार्केट

यह पूरी नीलामी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हो रही है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि अब लग्ज़री मार्केट तेजी से ऑनलाइन शिफ्ट हो रहा है। हालाकी पहले ऐसी नीलामियां ऑफलाइन तक सीमित थीं, लेकिन अब ऐप-बेस्ड सिस्टम ने न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ाई है, बल्कि देश के किसी भी कोने से खरीदारों के लिए भाग लेना भी बेहद आसान बना दिया है।

Jai Jagdamba News Whatsapp