32MP फ्रंट कैमरा, 12GB रैम और एमोलेड डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च, कीमत और फीचर जान चौंक जाएंगे

32MP फ्रंट कैमरा, 12GB रैम और एमोलेड डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च, कीमत और फीचर जान चौंक जाएंगे

अगर आप ऐसे स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे थे जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले और परफॉर्मेंस भी दमदार हो, तो Motorola का नया फोन आपका ध्यान जरूर खींचेगा। Motorola Edge 70 Fusion बड़ी 7000mAh बैटरी, प्रीमियम कर्व्ड डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि इसकी कीमत मिड-रेंज सेगमेंट में रखी गई है।

Motorola Edge 70 Fusion के स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 70 Fusion को खास तौर पर लंबी बैटरी और मजबूत परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि हल्के चार्ज में भी यह पूरा दिन आराम से चल सकती है। इसके साथ 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो जाता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लिए काफी ताकतवर माना जाता है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जबकि बेहतर थर्मल कंट्रोल के लिए वापर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Motorola Signature Series का टीज़र हुवा रीलिज, फोन में मिलेगा 16GB रैम, धांसू परफॉर्मेंस और ट्रिपल कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA 710 मेन कैमरा OIS के साथ मौजूद है, साथ में 13MP अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है और यह फोन अलग-अलग लेंस से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।

यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और इसमें moto AI, Google Gemini, Microsoft Copilot और Perplexity जैसे AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 वाटर रेसिस्टेंस, MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे एक प्रीमियम अनुभव देने की कोशिश करते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion का डिजाइन

Motorola Edge 70 Fusion का डिजाइन पहली नजर में ही प्रीमियम फील देता है। कंपनी ने इसमें 6.78 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। खास बात यह है कि स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक जाती है, ऐसे में तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है।

सुरक्षा के लिए फोन में Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है, जो स्क्रीन को खरोंच और हल्के झटकों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा डिस्प्ले पैनटोन वैलिडेटेड कलर और 10-bit कलर सपोर्ट के साथ आता है, जिससे तस्वीरें और वीडियो काफी जीवंत नजर आते हैं। कंपनी ने इस फोन को तीन पैनटोन कलर ऑप्शन ब्लू सर्फ, कंट्री एयर और सिल्हूट में लॉन्च किया है, जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं।

ये भी पढ़ें: 200MP Leica कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Xiaomi 17 Ultra लॉन्च, क्या iPhone और Samsung को देगा टक्कर?

भारत में Motorola Edge 70 Fusion की कीमत और सेल डेट

Motorola ने भारत में Motorola Edge 70 Fusion को तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है, ताकि यूज़र्स अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुन सकें। जिनमे:

  1. 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये
  2. 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये
  3. 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है।

वहीं बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील के बाद इनकी कीमतें और कम हो जाती हैं। ऑफर लागू होने पर बेस मॉडल 24,999 रुपये में, 8GB + 256GB वेरिएंट 27,999 रुपये में और 12GB + 256GB वेरिएंट 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: अब 25 हजार से कम में मिल रहा है Motorola का प्रीमियम 5G फोन, मिलेगा तगड़ा फीचर, 125W फास्ट चार्जिंग और ट्रिपल कैमरा सेटअप

HDFC और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, साथ ही कुछ कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन की Early Bird Sale 6 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक Flipkart पर होगी, जबकि 12 मार्च से इसकी ओपन सेल Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी।

Jai Jagdamba News Whatsapp