अब पेट्रोल बाइक भूल जाएंगे लोग, Ola की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानिए नई कीमत

Ola Holi Muhurat Mahotsav 2026 Roadster Price Drop
1 min read

Ola Holi Muhurat Mahotsav 2026: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब इसमें मोटरसाइकिल सेगमेंट भी जोर पकड़ रहा है। इसी बीच बेंगलुरु स्थित कंपनी Ola Electric ने अपनी नई Roadster मोटरसाइकिल रेंज की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब Roadster बाइक की शुरुआती कीमत केवल 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) होगी।

बता दें कि इस बड़ी कीमत कटौती की घोषणा 3 मार्च को की गई। कंपनी ने इसके साथ “मुहूरत महोत्सव” नाम से एक खास कैंपेन भी शुरू किया है, जिसमें सीमित समय के लिए खरीदारों को अतिरिक्त ऑफर और फायदे दिए जाएंगे। गौरतलब है कि भारत में इलेक्ट्रिक बाइक अब तक महंगी मानी जाती थीं, लेकिन इस नई कीमत के साथ यह सेगमेंट आम ग्राहकों की पहुंच में आने की कोशिश कर रहा है।

Roadster X सीरीज की कीमत और बैटरी विकल्प

अगर Roadster लाइनअप की बात करें तो कंपनी ने इसे कई बैटरी ऑप्शन में पेश किया है ताकि अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहकों को विकल्प मिल सके।

Roadster X सीरीज में तीन बैटरी वेरिएंट उपलब्ध हैं।

  • 2.5 kWh बैटरी वाला मॉडल 79,999 रुपये में उपलब्ध है।
  • 3.5 kWh बैटरी वेरिएंट की कीमत 92,999 रुपये रखी गई है।
  • 4.5 kWh बैटरी मॉडल 99,999 रुपये में मिलेगा।

खास बात है कि इस कीमत के साथ यह बाइक सीधे उन पेट्रोल कम्यूटर मोटरसाइकिलों को चुनौती देती नजर आती है जो भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं। हालाकी, कंपनी का लक्ष्य सिर्फ कीमत कम करना नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक बाइक को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना भी है।

Roadster X+ मॉडल: ज्यादा पावर और ज्यादा रेंज

जो ग्राहक ज्यादा पावर और लंबी रेंज चाहते हैं उनके लिए कंपनी ने Roadster X+ मॉडल भी पेश किए हैं। इस सीरीज में 4.5 kWh बैटरी वाला मॉडल 1,09,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं सबसे बड़ा 9.1 kWh बैटरी वेरिएंट 1,89,000 रुपये में आता है।

गौरतलब है कि बड़े बैटरी पैक का मतलब है ज्यादा रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस। ऐसे में यह मॉडल उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं।

Ola Holi Muhurat Mahotsav 2026 में मिलेंगे खास फायदे

Ola Electric ने बाइक लॉन्च के साथ होली मुहूरत महोत्सव (Ola Holi Muhurat Mahotsav 2026) नाम का एक खास ऑफर भी शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि इस दौरान कुछ सीमित यूनिट्स को “Muhurat Price” पर बेचा जाएगा।

हालाकी यह कीमत लाइव बुकिंग विंडो के दौरान ही सामने आएगी। कंपनी की रणनीति साफ है कि त्योहारों और ऑफर के माहौल में ग्राहकों के बीच उत्साह बढ़ाया जाए और ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने के लिए आकर्षित हों।

Ola Insiders प्रोग्राम में मिलेंगे अतिरिक्त लाभ

बता दें कि Ola Electric के पास भारत में पहले से ही 10 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। इन्हीं ग्राहकों को जोड़कर कंपनी ने “Ola Insiders” नाम का कम्युनिटी प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत मुहूरत महोत्सव के दौरान ग्राहकों को अतिरिक्त 5,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं।

पुराने Ola स्कूटर के मालिक अपने Gen 1 या Gen 2 मॉडल को नए Gen 3 S1 स्कूटर या Roadster बाइक में अपग्रेड करते हैं तो उन्हें 50,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा अगर कोई मौजूदा ग्राहक अपने नाम से दूसरा Ola वाहन खरीदता है तो उसे 20,000 रुपये तक के लाभ दिए जाएंगे। वहीं रेफरल प्रोग्राम के तहत नया ग्राहक लाने पर 5,000 रुपये तक के Ola क्रेडिट मिल सकते हैं।

Ola Electric का बढ़ता इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो

गौरतलब है कि Roadster बाइक के अलावा कंपनी अपने Gen 3 S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी बड़ी रेंज बाजार में पेश कर रही है।

  • प्रीमियम S1 Gen 3 सीरीज में S1 Pro+ (5.2 kWh) की कीमत 1,90,338 रुपये है।
  • S1 Pro+ (4 kWh) 1,70,338 रुपये में उपलब्ध है।
  • S1 Pro (4 kWh) की कीमत 1,44,999 रुपये है।
  • S1 Pro (3 kWh) मॉडल 1,24,999 रुपये में आता है।

वहीं किफायती सेगमेंट में S1 X सीरीज उपलब्ध है, जिसमें 82,999 रुपये से शुरू होने वाले मॉडल भी शामिल हैं।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा टू-व्हीलर बाजार है और यहां ज्यादातर ग्राहक कीमत को लेकर बेहद संवेदनशील होते हैं। ऐसे में अगर इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत पेट्रोल बाइक के करीब आ जाती है, तो यह EV बाजार के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। Ola Electric का यह कदम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को असली मास मार्केट तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कोशिश माना जा रहा है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “अब पेट्रोल बाइक भूल जाएंगे लोग, Ola की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानिए नई कीमत”

Comments are closed.