बक्सर: नया बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को सीने में मारी गोली

बक्सर: नया बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को सीने में मारी गोली

Nawanagar Firing Incident: बक्सर जिले में एक बार फिर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में युवक को सीने में गोली मारे जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

नया बाजार में दिनदहाड़े चली गोली

बता दें कि बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र स्थित नया बाजार में शुक्रवार की शाम अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खरीदारी के लिए निकले एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक के सीने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

इस घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत फैल गई, लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर के लिए दुकानों के शटर भी गिरा दिए गए। हालांकि फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों ने बक्सर में बरसाईं गोलियां, एक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

घायल युवक की पहचान

बक्सर जिले के नया बाजार में हुई दिनदहाड़े फायरिंग में घायल युवक की पहचान रामपुर पंचायत के दसियांव गांव निवासी प्रिंसी दुबे उर्फ मंगल दुबे (24 वर्ष), पिता भृगुनाथ दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक खरीदारी के लिए केसठ बाजार आया था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर अचानक गोली चला दी।

गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और काफी देर तक तड़पता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और उसे आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी जान बच गई, हालाँकि उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि,

युवक को सीने में गोली लगी है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है। आगे की स्थिति इलाज के रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगी।

ये भी पढ़ें: बक्सर वाशी हो जाएं सावधान, अब ट्रैफिक नियम तोड़ते ही कटेगा चालान; 24 जगह लगने जा रहा है हाईटेक कैमरा सिस्टम, अपराधियों पर भी रहेगी पैनी नजर

Nawanagar Firing Incident: पुलिस जांच में जुटी, अपराधियों की तलाश जारी

बता दें कि बक्सर के नावानगर थाना क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े गोलीबारी के बाद पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस आसपास के इलाकों की छानबीन कर रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं और संभावित संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू हो गई है।

डुमरांव SDPO पोलस्त कुमार ने बताया कि घायल युवक को गोली लगी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। हालाकि, अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है और यह स्पष्ट नहीं है कि हमला लक्षित था या किसी साजिश का हिस्सा। फिलहाल इलाके में डर का माहौल है और लोग सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बक्सर में नाबालिग से गैंगरेप के 5 दोषियों को उम्रकैद, पीड़िता को मिलेंगे 15 लाख रुपये

Jai Jagdamba News Whatsapp